गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025
21. चौबीस ठाणा–औदारिक काययोग
बुधवार, 23 अप्रैल 2025
9. गति अपेक्षा सम्यक्तव की गमन स्थिति*
9. गति अपेक्षा सम्यक्तव की गमन स्थिति*
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴
*किस गति के जीव सम्यग्दर्शन सहित किस गति मे जा सकते है*
*क्षायिक अथवा कृतकृत्य वेदक सम्यक्तव* ऐसा है जो एक गति से दुसरी गति मे साथ जा सकता है। इससे चारो गति में जा सकता है।
जिसने मिथ्यात्व अवस्था मे किसी भी आयु का बंध कर लिया है फिर क्षयिक या कृतकृत्य वेदक सम्यक्तव प्राप्त करा हो तो इनसे सहित वह चारो गति मे जा सकता है। नरकायु बांधी हो तो नरकगति मे, तिर्यंचायु या मनुष्यायु बांधी हो तो भोगभूमि का मनुष्य या तिर्यंच, नही तो देव मे।
🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️
*✍️ ०१) मनुष्यगति*
मनुष्यगति मे तीनो सम्यक्त्व उत्पन्न हो सकते है उपशम (प्रथमाेपशम–द्वितीयोपशम), क्षयोपशम (कृतकृत्य वेदक) और क्षायिक सम्यक।
*प्रथमाेपशम सम्यक्त्व* के साथ मनुष्य किसी भी गति मे नही जा सकता, क्योकी प्रथमाेपशम मे मरण नही होता।
*द्वितीयोपशम सम्यक्त्व* के साथ मनुष्य केवल देवगति मे जाता हैं इसके अलावा कई और नही जा सकता। द्वितीयोपशम सम्यक्त्व के काल मे मुनिराज का मरण होता है तथा वे नियम से देवगति के देव बनेगे, थोडी देर के लिए द्वितीयोपशम वहा पर रहेगा उसके बाद बदलकर क्षयोपशमिक हो जाएगा।
*क्षायोपशमिक सम्यक्त्व* के साथ मनुष्य केवल देवगति मे ही जाता है अन्य तीन गति मे नही जाता
*कृतकृत्य वेदक* के साथ मनुष्य चारो गति मे जा सकता है।
*क्षायिक सम्यक्त्व* के साथ मनुष्य चारो गति मे जा सकता है।
🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️
*✍️ ०२) तिर्यंचगति*
तिर्यंचगति का जीव दो ही सम्यक उत्पन्न कर सकता है–प्रथमोपशम और क्षायोपशमिक सम्यक्त्व।
तिर्यंच क्षायिक या कृतकृत्य वेदक की शुरुवात नही कर सकता चाहे भोगभूमि का हो या कर्मभूमि का तिर्यंच। क्षायिक या कृतकृत्य वेदक की शुरुवात कर्मभूमि का मनुष्यगति का जीव ही कर सकता है अन्य किसी भी गति का जीव नही।
*प्रथमाेपशम सम्यक्त्व* के साथ तिर्यंच किसी भी गति मे नही जा सकता, क्योकी प्रथमाेपशम मे मरण नही होता।
*द्वितीयोपशम सम्यक्त्व* के साथ तिर्यंचो के होता ही नही है। यह केवल मुनियो के होता है।
*क्षायोपशमिक सम्यक्त्व* के साथ तिर्यंच देवगति मे जा सकता है अन्य किसी गति मे नही।
*कृतकृत्य वेदक* के साथ तिर्यंच जीव कई नही जा सकते क्योकि ये तिर्यंचो के होता ही नही। कोई भी तिर्यंच क्षायिक की शुरुवात करता ही नही है तो कृतकृत्य वेदक होता ही नही है।
*क्षायिक सम्यक्त्व* क्षायिक सम्यक्त्व कर्मभूमि के तिर्यंचो के होता नही है लेकिन कर्मभूमि के मनुष्यो को साथ ले जाने की अपेक्षा भोगभूमि के तिर्यंचो को निष्ठापन की अपेक्षा से क्षायिक सम्यक्त्व होता है और वे नियम से देवगति मे जाएगे
🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️
*✍️ ०३) नारकगति*
नारकी जीव दो ही सम्यक्त्व उत्पन्न कर सकता है- उपशम और क्षयोपश्म सम्यक्त्व लेकिन नरक मे तीनो सम्यक्त्व होते है– उपशम, क्षयोपश्म और क्षायिक सम्यक्त्व। यहा क्षायिक सम्यक मनुष्यगति के जीव के साथ मरण होने पर आता है और प्रथम रत्नप्रभा पृथ्वी मे जन्म लेता हैं अन्य मे नही।
*प्रथमाेपशम सम्यक्त्व* के साथ नारकी जीव कई नही जाता क्योकी प्रथमाेपशम मे मरण ही नही है।
*द्वितीयोपशम सम्यक्त्व* के साथ नारकी जीव कई नही जाता क्योकी यह नारकी के होता ही नही है।
*क्षायोपशमिक सम्यक्त्व* के साथ नारकी जीव एक मात्र मनुष्य गति मे जा सकते है।
*कृतकृत्य वेदक* के साथ नारकी जीव कई नही जाते क्योकि वहा उत्पन्न ही नही होता।
*क्षायिक सम्यक्त्व* के साथ नारकी जीव एक मात्र मनुष्य गति मे जा सकते है।
✍️ लेकिन नारकियो मे सम्यक्त्व मार्गणा के छ्हो भेद होते है। कुछ साथ ले जाने की अपेक्षा से कुछ उप्पन्न होने की अपेक्षा से
🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️
*✍️ ०४) देवगति*
देवगति मे जीव दो ही सम्यक्त्व उत्पन्न कर सकता है- उपशम और क्षयोपश्म सम्यक्त्व लेकिन देवो मे तीनो सम्यक्त्व होते है– उपशम, क्षयोपश्म और क्षायिक सम्यक्त्व। यहा क्षायिक सम्यक मनुष्यगति के जीव के साथ मरण होने पर आता है।
*प्रथमाेपशम सम्यक्त्व* के साथ देव कई नही जाते क्योकी इसमे मरण ही नही होता।
*द्वितीयोपशम सम्यक्त्व* साथ देव कई नही जाते क्योकि मनुष्यगति से लेकर गया तो होता है लेकिन वह थोडी देर ही रहता है फिर खत्म हो जाता है।
*क्षायोपशमिक सम्यक्त्व* के साथ देव मनुष्य गति मे जाते है।
*कृतकृत्य वेदक* के साथ देव कही भी नही जाते क्योकि यहा उत्पन्न होता भी नही है।
*क्षायिक सम्यक्त्व* के साथ देव मनुष्यगति मे ही जाएगा।
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦
*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*
गुरुवार, 20 मार्च 2025
8 चौबीस ठाणा से देवगति मार्गणा*
*08 चौबीस ठाणा से देवगति मार्गणा*
https://youtu.be/Ypo6qz88Qkg?si=0c0Y-yrC-qZ_jxb5
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴
✍️ देवगति मे २४ स्थान
🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️
1) गति ०१/०४* देवगति
2) इन्द्रिय ०१/०५* पंचेन्द्रिय जीव
3) काय ०१/०६* त्रसकाय
4) योग ११/१५*
*मनोयोग ०४* सत्य मनोयोग, असत्य मनोयोग, उभय मनोयोग, अनुभय मनोयोग,
*वचनयोग ०४* सत्य वचनयोग, असत्य वचनयोग, उभय वचनयोग, अनुभय वचनयोग,
*काययोग ०३* कार्मण काययोग, वैक्रियिकद्विक
5) वेद ०२/०३* स्त्रीवेद, पुरुषवेद
6) कषाय २४/२५* नपुंसकवेद नोकषाय नही
7) ज्ञान ०६/०८* ०३ कज्ञान, ०३ सुज्ञान
*कुज्ञान ०३* कुमतिज्ञान, कुश्रुतज्ञान, कुअवधिज्ञान
*सुज्ञान ०३* मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान
मिथ्याद्रष्ठियो को कुज्ञान, सम्यग्द्रष्टि को सुज्ञान
8) संयम ०१/०७* असंयम
9) दर्शन ०३/०४* चक्षु, अचक्षु,अवधिदर्शन
10) लेश्या ०६/०६* सभी लेश्या
शुभ लेश्या वैमानिक देवो, अशुभ भवनत्रिक देवो में
11) भव्यक्त्व ०२/०२* भव्य और अभव्य
12) सम्यक्त्व ०६/०६*
मिथ्यात्व,सासादन,मिश्र,उपशम,क्षयोपशम,क्षायिक
13) संज्ञी ०१/०२* संज्ञी
14) आहारक ०२/०२* आहारक, अनाहारक
15) गुणस्थान ०४/१४* ०१ से ०४ तक
मिथ्यात्व,सासादन,सम्यग्मिथ्यात्व,अविरतसम्यग्दृष्टि
16) जीवसमास ०१/१९* संज्ञी पंचेन्द्रिय।
17) पर्याप्ति ०६/०६* आहार, शरीर, इन्द्रिय, श्वासोच्छवास, भाषा मन:पर्याप्ति।
18) प्राण १०/१०*
*इन्द्रिय ०५* स्पर्शन, रसना, घ्राण, चक्षु और कर्ण
*बल ०३* कायबल, वचन बल और मनोबल प्राण
आयु प्राण और श्वासोच्छवास प्राण
19) संज्ञा ०४/०४*
आहारसंज्ञा, भयसंज्ञा, मैथुनसंज्ञा, परिग्रहसंज्ञा।
20) उपयोग ०९/१२*
मति,श्रुत,अवधि, कुमति, कुश्रुत, कुअवधिज्ञानोपग चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन
21) ध्यान १०/१६*
*आर्तध्यान ०४* इष्टवियोगज, अनिष्टसंयोगज, वेदना और निदान।
*रौद्रध्यान ०४* हिंसानन्दी, मृषानन्दी, चौर्यानन्दी और परिग्रहानन्दी।
*धर्मध्यान ०२* आज्ञाविचय, अपायविचय
22) आस्रव ५२/५७*
*मिथ्यात्व०५* विपरीत,एकान्त,विनय,संशय,अज्ञान
*अविरति १२* ०५ इन्द्रिय और मन को वश में करने तथा षट्काय के जीवों की रक्षा नहीं करना
*कषाय २४* अनन्तानुबन्धीआदि १६ नोकषाय ०८
*योग ११* मनोयोग-०४, वचनयोग-०४,
काययोग ०३ (वैक्रियिक काययोग, वैक्रियिक मिश्रकाययोग, कार्मण काययोग)
23) जाति –८४ लाख* देवगति ०४ लाख
24) कुल–१९९.५ लाख करोड* २६ लाख करोड़
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦
*प्रश्न 01) देवों के कितने भेद हैं?*
देव चार प्रकार के होते हैं–भवनवासी, व्यन्तरदेव, ज्योतिष और वैमानिक
*भवनवासी देव* भवनो मे रहना जिनका स्वभाव है
*व्यन्तरदेव* जिनका नाना देशो मे निवास है।
*ज्योतिष देव* जो ज्योतिमर्य होते है, वे ज्योतिषक देव है। ज्योतिष देव 790 योजन से 909 योजन तक के क्षेत्र मे निवास स्थान है।
*वैमानिक* जो विमानो मे रहते है, वे वैमानिक देव
*(सर्वा. ४६१–४३)*
*प्रश्न 02) देवो के कितने कुल (उत्तर भेद) है?*
*भवनवासी देव -10* असुरकुमार, नागकुमार, विद्युतकुमार, सुपर्णकुमार, अग्निकुमार, वातकुमार, स्तनितकुमार, उदधिककुमार, द्वीपकुमार,दिक्कुमार
*व्यन्तरदेव - 08* किन्नर, किंपुरुष, महोरग, गन्धर्व, यक्ष, राक्षस, भूत और पिशाच।
*ज्योतिष देव - 05* सूर्य, चन्द्रमा, ग्रह, नक्षत्र, तारे।
*वैमानिक देव* 02 प्रकार के होते है-कल्पोपपन्न और कल्पातीत
*कल्पोपपन्न* सौधर्मादि सोलहवे स्वर्ग पर्यन्त के देव कल्पोपपन्न कहलाते है।
*कल्यातीत* नव ग्रैवेयक, नव अनुदिश और पाँच अनुत्तर कल्यातीत विमान है
*प्रश्न 03) सम्यग्दृष्टि भूत-पिशाच के कितने योग हो सकते हैं?*
सम्यग्दृष्टि भूत-पिशाच के नौ योग हो सकते हैं।
मनोयोग 04, वचनयोग 04, वैक्रियिक काययोग।
वैक्रियिक मिश्र और कार्मण काययोग नहीं है, क्योंकि सम्यग्दृष्टि जीव भवनत्रिक में उत्पन्न नहीं होते हैं। *(आराधना समुच्चय 34)*
*प्रश्न 04) देवगति में ऐसे कौन से स्थान है जहां स्त्रीवेद नहीं पाया जाता है?*
सोलहवें स्वर्ग से ऊपर नव ग्रैवेयक, नव अनुदिश और पाँच अनुत्तर विमानो में तथा लौकांतिक देवों में स्त्रीवेद नहीं पाया जाता है। *(त.सू.04/09)*
*प्रश्न 05) देवो मे नपुंसक देव क्यो नही होता है?*
संसार मे विषयभोग की द्रष्टि से सबसे ज्यादा सुख देवगति में है। वहा यदि नपुंसकवेद होगा तो वे दुख़ी हो जावेगे। फिर पुण्यशाली जीव ही देवो मे जाते है। अनके नपुंसक देव कैसे हो सकता है, नही होता है।
*(देवायु का बंध संक्लेश परिणामो से नही होता है इसलिए पुण्यशाली को ही देव-गति प्राप्त होती है)*
*प्रश्न 06) सर्वार्थसिद्धि देवों की अनाहारक अवस्था (विग्रहगति) में कितने ज्ञानोपयोग होते हैं?*
सर्वार्थ सिद्धि के देवों की अनाहारक अवस्था में तीन ज्ञानोपयोग हो सकते है-मतिज्ञानोपयोग, श्रुत ज्ञानोपयोग, अवधिज्ञानोपयोग। तीनो कुज्ञान मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञानोपयोग नही होता है क्योंकि सर्वार्थसिद्धि विमान मे सम्यग्दृष्टि जीव ही जाते हैं।
*(सौधर्मकल्प मे ज्ञानोपयोग के छह भेद हो सकतेहै मनःपर्यय ज्ञान और केवलज्ञानोपयोग नही होता है)*
*प्रश्न: 07) देवों के छहों लेश्या किस अपेक्षा से कही गई है?*
देवों के पर्याप्त अवस्था में तीन शुभ लेश्या ही होती है और भवनत्रिक देवों के अपर्याप्त अवस्था यानि निवृत्यापर्याप्तक में तीन अशुभ लेश्या होती है।
इस अपेक्षा से देवों के छहों लेश्या कही है।
*सर्वार्थसिद्धि के देवो की निवृत्यापर्याप्तक अवस्था मे शुक्ल लेश्या ही होती है।*
*प्रथम और द्वितीय गुणस्थानवर्ती देव भी मरण के समय शुभ लेश्या से च्युत होकर अशुभ लेश्या मे आ जाते है।* *(धवला ०२/६५६)*
*प्रश्न ०८) देवो में कौन कौन सी लेश्या होती है?*
*देव पर्याप्तापर्याप्त*
*सौधर्म-ईशान पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त* पीत
*सानत-माहेन्द्र पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*
उत्कृष्ट पीत और जघन्य पदम लेश्या
*ब्रह्मब्रह्मोत्तर,लान्तवकापिष्ठ पर्याप्त निर्वृत्यार्याप्त* मध्यम पदम लेश्या
*शुक्रमहाशुक्र,शतार-सहस्रार पर्याप्तनिर्वृत्यपर्याप्त* उत्कृष्ट पदम और जघन्य शुक्ल लेश्या
*आनत आदि चारो कल्प पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*
मध्यम शुक्ल लेश्या
*नवग्रैवेयक पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*
मध्यम शुक्ल लेश्या
*नव अनुदिश पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*
उत्कृष्ट शुक्ल लेश्या
*पांच अनुत्तर पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*
उत्कृष्ट शुक्ल लेश्या
*भवनत्रिक देवों निर्वृत्यपर्याप्त*
तीनो अगुभ (कृष्ण नील कापोत) लेश्या
*भवनत्रिक देवों पर्याप्तक* पीत लेश्या *(रा.वा. 04/22)*
*प्रश्न ०९) देवियो मे कौन सी लेश्या होती है?*
*भवनत्रिक देवियाँ निर्वृत्यपर्याप्त* तीनो अशुभ
*भवनत्रिक देवियाँ पर्याप्तक* पीत लेश्या
*सौधर्म से सोलहवें स्वर्ग पर्याप्त निर्वृत्यपर्याप्त*
मध्यम पीत लेश्या होती है।
क्योंकि वैमानिक देवियों का उपपाद सौधर्म ऐशान स्वर्ग में ही होता है। सोलहवें स्वर्ग से आगे देवियां नहीं होती है। *(त.सा.20 टीका)*
*प्रश्न १०) देवों की अपर्याप्त अवस्था में कौन सा सम्यक्त्व हो सकता है?*
*01)* भवनत्रिक देव, भवनत्रिक देविया तथा वैमानिक देविया की अपर्याप्तक अवस्था मे दो सम्यक्त्व हो सकते है–मिथ्यात्व और सासादन। क्योकि सम्यग्द्रष्टि जीव इन पर्यायो मे उत्पन्न नही होता अर्थात सम्यग्द्रष्टि की देव दुर्गति नही होती है
*02)* वैमानिक देवो मे सौधर्म स्वर्ग से नव ग्रैवेयक पर्यन्त देवो को अपर्याप्त अवस्था मे पाँच सम्यक्त्व हो सकते है। *मिथ्यात्व, सासादन, उपशम, क्षायोपशमिक, क्षायिक सम्यक्त्व।* क्योकि नव ग्रैवेयक तक मिथ्याद्रष्टि उत्पन्न हो सकता है।
*03)* नव अनुदिश और पाँच अनुत्तर देवो की अपर्याप्तक अवस्था मे तीन सम्यक्त्व द्वितीयोपशम, क्षायोपश्म और क्षायिक सम्यक्त्व।
*द्वितीयोपशम सम्यक्त्व उपशम श्रेणी मे मरण अपेक्षा से होता है*
*04)* लौकान्तिक देवो मे सभी सम्यग्द्रष्टि ही उत्पन्न होते है इसलिए उनकी अपर्याप्तक अवस्था मे भी तीन सम्यक्तव द्वितीयोपशम, क्षयोपशम और क्षायिक सम्यक्त्व होते है।
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
*देवो की पर्याप्तक अवस्था मे छहो सम्यक्त्व के भेद होते सकता है*
*मिथ्यात्व* हो सकता है। यहा से लेकर जाने की अपेक्षा से भी और देवगति मे भी उत्पन्न होता है।
*सासादन* हो सकता है।यहा औपशमिक सम्यक्त्व हो और अनंतानुबंधी का उदय आने से सासादन भी हो सकता है। यहा से साथ लेकर जा सकता है।
*सम्यग्मिथ्यात्व* हो सकता है, देवगति मे उत्पन्न होता है। साथ जाने की अपेक्षा से नही होता।
*औपशमिक सम्यक्त्व* हो सकता है।प्रथमोपशम की अपेक्षा देवगति मे उत्पन्न हो सकता है, तथा द्वितीयोपशम अपेक्षा यहा से भी ले जा सकता है।
*क्षायोपशमिक* हो सकता है। यह साथ लेकर भी जा सकते है तथा देवगति मे भी हो सकता है।
*क्षायिक सम्यक्त्व* हो सकता है लेकर देवगति मे उत्पन्न नही होता है। यहा से साथ लेकर जाने की अपेक्षा से होता है। जीव ने यहाँ (कर्मभूमि) क्षायिक की शुरुवात करी और बीच मे मरण हो जाता है तो देवगति मे उसका निष्ठापन हो सकता है।
*प्रश्न:11) वैमानिक देवों के अपर्याप्त अवस्था में उपशम सम्यक्त्व कैसे हो सकता है क्योकि उपशम मे तो मरण नही होता?*
हाँ, प्रथमोपश्म मे मरण नही होता लेकिन द्वितीयोपशम मे मरण होने मे कोई बाधा नही है क्योकि उपशम श्रेणी मे चढने वाले और उतरने वाले जीवो का आठवें गुणस्थान के प्रथम भाग को छोड़कर अन्य समय तथा अन्य गुणस्थानों में जब मरण होता है तो वे नियम से वैमानिक देवों में ही उत्पन्न होते हैं। वहां उनके निवृत्यपर्याप्त अवस्था में उपशम सम्यक्त्व का सद्भाव बन जाता है। इसलिए देवो की अपर्याप्तक अवस्था मे उपशम सम्यक्त्व कहॉ है।
*प्रश्न 12) क्या भूत, राक्षस, चंद्रमा, शानि आदि देवो को भी सम्यग्दर्शन हो सकता है*
हो सकता है, यद्यपि भवनत्रिक देवो को देवदुर्गति माना गया है इसलिए वहा कोई भी सम्यग्दर्शन सहित उत्पन्न नही हो सकता है, फिर भी वहा जाकर जाति स्मरण, जिनमहिमा दर्शन, देवऋद्धि दर्शन, धर्मोपदेश रुप निमित्तो से प्रथमोपशम सम्यक्तव प्राप्त कर सकते है। यहाँ सादि मिथ्याद्रष्टि क्षयोपशम भी प्राप्त कर सकता है लेकिन क्षायिक सम्यग्दर्शन किसी भी रुप मे नही हो सकता है।
*भवनत्रिक मे सम्यक्तव मार्गणा के छह भेदो मे से पाँच स्थान प्राप्त कर सकता है–मिथ्यात्व,सासादन, मिश्र, उपशम, क्षयोपशम*
*नोट* इसी प्रकार सभी देवियो मे जानना चाहिए।
*प्रश्न 13) देवदुर्गति किसे कहते हैं?*
देवो मे जो स्थान अच्छे नही माने जाते उन स्थानो मे जन्म होना देवदुर्गति है।
वैमानिक देवों में भी कन्दर्प,आभियोग्य, किल्विष, सम्मोहत्व आदि नीच योनि मे उत्पन्न होने वाले जो देव है उनकी गति को देवदुर्गति कहते हैं *(मू.प्र.)*
भवनत्रिक तो देवदुर्गति में है ही लेकिन वैमानिक देवों में भी कन्दर्प,आभियोग्य आदि नीच जाति भी देवदुर्गति मे आती है।
*प्रश्न 14) ऐसा कौन सा जीव हैं जो देवगति में जाकर नियम से सम्यग्दर्शन प्राप्त करता है?*
शची इन्द्राणी मिथ्यात्व सहित उत्पन्न होती है क्योकि सम्यग्द्रष्टि जीव स्त्रीयो मे उत्पन्न नही होता है लेकिन वहा स्वर्ग में जाकर तीर्थंकर के जन्मकल्याणक आदि के निमित्त से तीर्थंकर बालक को देखकर सम्यग्दर्शन प्राप्त कर लेती है।
*प्रश्न 15) किन-किन देवो मे प्रथमोपशम सम्यक्त्व नही हो सकता है?*
जिनको प्रथमोपशम सम्यक्त्व नही हो सकता है वे देव है –
*1)* लौकान्तिक देव, *2)* नव अनुदिश तथा पंच अनुत्तर विमानो *3)* सभी क्षायिक सग्यग्दृष्टि देव मे प्रथमोपशम सम्यक्त्व नही हो सकता है।
क्योकि इन तीन स्थानो मे सम्यग्द्रष्टि जीव ही उत्पन्न होते है। क्षयोपशम सम्यग्द्रष्टि जीव सम्यक्त्व छोडकर मिथ्याद्रष्टि होकर(उद्वेलना काल बीतने पर) प्रथमोपशम सम्यक्त्व प्राप्त कर सकते है।
*01) लौकान्तिक देव* भी सभी मनुष्यगति के मुनिराज होते है तथा मरण करके लौकान्तिक देव बनते है तथा वो पहले से ही सम्यक्त्व सहित होते है और साथ लेकर जन्मते है इसलिए प्रथमोपशम सम्यक्त्व प्राप्त नही करते है।
*02) नव अनुदिश तथा पंच अनुत्तर विमानो* के देवो को प्रथमोपशम सम्यक्त्व नही होता है, क्योकि वे वहा सम्यक्त्व सहित जाते है। सभी नियम से सम्यक्त्व सहित होते है और जीवन भर के लिए जो क्षयोपशम सहित गये उनके जीवन भर क्षयोपशम रहता है। जो द्वितीयोपशम सहित गये है उनका सम्यक्त्व बदलकर क्षयोपशम हो जाएगा। जो क्षायिक को लेकर जाते है वे क्षायिक सम्यक्त्व सहित रहते है। लेकिन प्रथमोपशम के लिए कोई स्थान नही है नव अनुदिश और पाँच अनुत्तरो मे।
इन तीन स्थानो पर रहने वाले जीव सम्यक्त्व से च्युत नही होते है। *(धवला 02/566 के आधार से)*
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
*कौन कौन प्रथमोपशम उत्पन्न कर सकता हैं*
*01)* सातो नरक पृथ्वी के नारकी प्रथमोपशम उत्पन्न कर सकता हैं।
*02)* तिर्यंचगति के संज्ञी पंचेन्द्रिय जीव चाहे गर्भज हो या सम्मूर्च्छन जीव लेकिन पर्याप्तक हो तो उसके भी प्रथमोपशम हो सकता हैं।
*03)* मनुष्यगति के पर्याप्तक जीव प्रथमोपशम सम्यक्त्व प्राप्त कर सकते हैं।
*०४)* देवगति मे भी प्रथमोपशम सम्यक्त्व उत्पन्न कर सकते हैं।
*प्रश्न १६) किन-किन देवो (जीव) के क्षायिक सम्यक्त्व नही होता है?*
*01)* सर्व देवियाँ तथा भवनत्रिक देवो मे क्षायिक सम्यक्त्व नही होता है।
*02)* अभियोग, कल्विषक प्रकीर्णक वैमानिक देवो मे क्षायिक सम्यक्त्व नही होता है। क्योकी एक तो दर्शनमोह की क्षपणा नही होती है, दुसरे जिन्होने पूर्व पर्याय मे दर्शनमोह का क्षय कर दिया है उनकी भवनवासी आदि अधम देवो मे और सभी देवियो मे उत्पत्ती नही होती है। *(धवला ०१/३३९, ४०८)*
*◆नारकी* नारकियो मे दूसरी नरक पृथ्वी से सातवी नरक पृथ्वी तक के नारकी को क्षायिक सम्यक्त्व नही होता, पहली नरक पृथ्वी मे केवल या तो मनुष्यलोक से लेकर गया हो या कृत्यकृतवेदक होकर गया हो तो पहली नरक पृथ्वी मे होता है।
*◆तिर्यंच* कर्मभूमि के किसी भी तिर्यंच को क्षायिक सम्यक्त्व नही हो सकता, भोगभूमि के तिर्यंच मे हो सकता है अगर वह यहा से लेकर गया हो।भोगभूमि के मनुष्यो मे भी निष्ठापन की अपेक्षा से होता है, कोई यहा से लेकर गया हो।
*◆कर्मभूमि मनुष्यो* मे क्षयिक सम्यक्त्व हो सकता है, लेकिन यहा भी काल भी अपेक्षा लगेगी, अवसर्पिणी के चौथे काल मे तथा उत्सर्पिणी के तीसरे काल मे हो सकता है
*03)* प्रथमोपशम सम्यग्द्रष्टि, क्षयोपशम सम्यग्द्रष्टि (कृतकृत्यवेदक को छोडकर), मिथ्याद्रष्टि, सासादन, सम्यग्मिथ्यात्व, द्वितीयोपशम सम्यक्त्व वालो को भी क्षयिक नही होता है।
*प्रश्न 17) देवगति उत्तम मानी गयी है वहाँ पंचमादि गुणस्थान क्यो नही होते है?*
अप्रत्याख्यानावरण कषाय के उदय सहित, विषयो मे आनंद से युक्त, नाना प्रकार की राग क्रियाओ मे निपुण उन देवो के देशविरत आदिक उपरितन दस गुणस्थान के हेतुभूत जो विशुद्घ परिणाम है वे कदापि नही होते है। *(ति.प. ०३/१८५-१८६)*
*नोट* इसी प्रकार अन्य देव-देवियो के भी पंचमादि गुणस्थान नही होते है।
*प्रश्न 18) ऐसा कौन सा गुणस्थान है जो चारो गतियों की अनहारक अवस्था मे नही पाया जाता*
तीसरा सम्यग्मिथ्यात्व (मिश्र) गुणस्थान अनहारक अवस्था मे नही होता क्योकि इस गुणस्थान मे मरण नही होता तो अनहारक अवस्था कैसे होगी*
*प्रश्न 19) देवांगनाओ के कितने आस्रव के प्रत्यय होते है?*
*मिथ्यात्व गुणस्थान - 51*
मिथ्यात्व ०५, अविरति १२, कषाय २३ (पुरुषवेद, नपुंसकवेद नही होते), योग ११ (आहारकद्विक और औदारिकद्विक नही होते)
*सासादन - 46*
मिथ्यात्व ००, अविरति १२, कषाय २३ (पुरुषवेद, नपुंसक वेद नही होते), योग ११ (आहारकद्विक और औदारिकद्विक नही होते)
*मिश्र - 40*
मिथ्यात्व ००, अविरति १२, कषाय १९ (पुरुषवेद, नपुंसकवेद और अनंतानुबंधी चतुष्क नही होते), योग ०९ (मन ०४, वचन ०४, वैक्रियक काययोग)
(कार्मण काययोग, वैक्रियक मिश्र, आहारकद्विक और औदारिकद्विक नही होते)
*अविरत - 4०*
मिथ्यात्व ००, अविरति १२, कषाय १९ (पुरुषवेद, नपुंसकवेद और अनंतानुबंधी चतुष्क नही होते), योग ०९ (मन ०४, वचन ०४, वैक्रियक काययोग)
(कार्मण काययोग, वैक्रियक मिश्र, आहारकद्विक और औदारिकद्विक नही होते)
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦
*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025
7. चौबीस ठाणा में मनुष्यगति मार्गणा
रविवार, 26 जनवरी 2025
6. चौबीस ठाणा मे तिर्यंचगति मार्गणा
*✍️ 06. चौबीस ठाणा मे तिर्यंचगति मार्गणा*
https://youtu.be/3XQJxYDGbro?si=iAdBgPFtQ1AKbhWU
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴
देव, नारकी तथा मनुष्यों को छोडकर शेष सभी तिर्यंच कहलाते हैं। तिर्यंचो की गति को तिर्यंचगति कहते हैं। ये तिर्यंच मन-वचन-काय की कुटिलता से युक्त होते है, इनकी आहारादि संज्ञा व्यक्त (स्पष्ट) होती है। ये तिर्यंच निकृष्ट अज्ञानी होते है, इनमे अत्यन्त पाप का बाहुल्य पाया जाता है।
*✍️तिर्यंचगति मे 24 स्थान*
*01) गति* 04 मे से 01 गति तिर्यंचगति,
*02) इन्द्रिय* 05 मे 05 - एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, पंचेन्द्रिय
*03) काय* 06 मे से 06 काय – पृथ्वीकाय, जलकाय, अग्निकाय, वायुकाय, वनस्पतिकाय और त्रसकाय।
*04) योग* 15 मे से 11 योग
◆ मनोयोग 04 - सत्य, असत्य मनोयोग, उभय, अनुभय मनोयोग,
◆ वचनयोग 04 - सत्य, असत्य वचनयोग, उभय, अनुभय वचनयोग,
◆ काययोग 03 - औदारिक काययोग, औदारिक मिश्रकाययोग, कार्मण काययोग
*(वैक्रियिकद्विक तथा आहारकद्विक नहीं होतें हैं)*
*05) वेद* 03 मे से 03 – स्त्री, पुरुष, नपुंसकवेद
👉एकेन्द्रिय से चतुरिन्द्रिय तक के सभी जीव, सम्मूर्च्छन पर्याप्त पंचेन्द्रिय तथा लब्धयपर्याप्तक पंचेन्द्रिय तिर्यंच भी नपुंसकवेद वाले ही होते हैं।
*06) कषाय* 25 मे से 25 कषाय होती है
अनन्तानुबन्धी – क्रोध-मान-माया-लोभ
अप्रत्याख्यानावरण – क्रोध-मान-माया-लोभ
प्रत्याख्यानावरण – क्रोध-मान-माया-लोभ
संज्वलन – क्रोध-मान-माया-लोभ
नोकषाय – हास्य-रति-अरति, शोक-भय-जुगुप्सा, स्त्रीवेद-पुरुषवेद-नपुंसकवेद
👉अगर सम्यग्द्रष्ठि है अनंतानुबन्धी चतुष्क कम हो जाएगी, पंचम गुणस्थानवर्ती है तो अनंतानुबन्धी और अप्रत्याख्यानावरण चतुष्क कम हो जाएगी
*07) ज्ञान* 08 मे से 06 भेद
◆ कुज्ञान 03– कुमतिज्ञान, कुश्रुतज्ञान, कुअवधिज्ञान
◆ सुज्ञान 03– मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान
(मनःपर्यय तथा केवलज्ञान नहीं होता है)
*08) संयम* 07 मे से 02 भेद असंयम, संयमासंयम
*09) दर्शन* 04 मे से 03 भेद - चक्षु, अचक्षु, अवधिदर्शन
*10) लेश्या* 06 मे से 06 भेद - द्रव्य और भाव दोनों
कृष्ण, नील, कापोत, पीत, पदम और शुक्ल लेश्या
👉तिर्यंचो की निर्वृत्यपर्यातक अवस्था में तीन अशुभ लेश्याएँ ही होती हैं।
*11) भव्यक्त्व* 02 मे से 02 भेद- भव्य और अभव्य
*12) सम्यक्त्व* 06 मे से 06 - मिथ्यात्व, सासादन, मिश्र, उपशम, क्षयोपशम, क्षायिक (क्षायिक सम्यकत्व भोगभूमि की अपेक्षा होता है)
👉तिर्यंचो की निर्वृत्यपर्याप्तक अवस्था में 04 सम्यक्त्व होते हैं - मिथ्यात्व, सासादन, क्षयोपशम, क्षायिक सम्यक्त्व।
*13) संज्ञी* 02 मे से 02 भेद - संज्ञी, असंज्ञी
*14) आहारक* 02 मे से 02 - आहारक, अनाहारक
*15) गुणस्थान* 14 मे से 05 भेद - मिथ्यात्व, सासादन, सम्यग्मिथ्यात्व, अविरतसम्यग्दृष्टि, देशविरत
👉भोगभूमि तिर्यंच के चार गुणस्थान, कर्मभूमि तिर्यंचों के पाँच गुणस्थान होते है।
*16) जीवसमास* 19 मे से 19
पृथ्वीकायिक सूक्ष्म-बादर, जलकायिक सूक्ष्म-बादर, अग्निकायिक सूक्ष्म-बादर, वायुकायिक सूक्ष्म-बादर, नित्यनिगोद सूक्ष्म-बादर, इतरनिगोद सूक्ष्म-बादर, सप्रतिष्ठित प्रत्येक वनस्पति, अप्रतिष्ठित प्रत्येक वनस्पति, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, असंज्ञी पंचेन्द्रिय और संज्ञी पंचेन्द्रिय।
*17) पर्याप्ति* 06 मे से 06 - आहार, शरीर, इन्द्रिय, श्वासोच्छवास, भाषा, मन:पर्याप्ति
*18) प्राण* 10 मे से 10 भेद
एकेन्द्रिय पर्याप्त के 04 प्राण (स्पर्शनेन्द्रिय, कायबल, आयु, श्वासोच्छवास)
द्वीन्द्रिय पर्याप्त 06 प्राण (इन्द्रिय 02, वचनबल, कायबल, आयु, श्वासोच्छवास)
त्रीन्द्रिय पर्याप्त 07 प्राण (इन्द्रिय 03, वचनबल, कायबल, आयु, श्वासोच्छवास)
चतुरिन्द्रिय पर्याप्त 08 प्राण (इन्द्रिय 04, वचनबल, कायबल, आयु, श्वासोच्छवास)
असंज्ञी पचेन्द्रिय पर्याप्त 09 प्राण (इन्द्रिय 05, वचनबल, कायबल, आयु, श्वासोच्छवास)
संज्ञी पंचेन्द्रिय पर्याप्त 10 प्राण (इन्द्रिय 05, बल 03, आयु, श्वासोच्छवास)
👉सभी जीवों की निर्वृत्यपर्याप्तक अवस्था में श्वासोच्छवास, वचनबल तथा मनोबल नही होते हैं।
*19) संज्ञा* 04 मे 04 भेद - आहारसंज्ञा, भयसंज्ञा, मैथुनसंज्ञा, परिग्रहसंज्ञा
*20) उपयोग* 12 मे से 09 भेद - मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान, कुमति, कुश्रुत, कुअवधिज्ञान,चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन
*21) ध्यान* 16 मे से 11
◆ आर्तध्यान 04 - इष्टवियोगज, अनिष्टसंयोगज, वेदना, निदान
◆ रौद्रध्यान 04 - हिंसानन्दी, मृषानन्दी, चौर्यानन्दी, परिग्रहानन्दी
◆ धर्मध्यान 03 - आज्ञाविचय, अपायविचय, विपाकविचय (संस्थानविचय धर्मध्यान, चारो शुक्लध्यान नही होते)
*22) आस्रव* 57 मे से 53 भेद
◆ मिथ्यात्व 05 विपरीत, एकान्त, विनय, संशय, अज्ञान
◆ अविरति 12- पाँचो इन्द्रिय और मन को वश में नही करने तथा षट्काय के जीवों की रक्षा नहीं करना
◆ कषाय 25 - अनन्तानुबन्धी आदि 16, नोकषाय 09
◆ योग 11- मनोयोग 04, वचनयोग 04, काययोग 03 (औदारिकद्विक काययोग, कार्मण काययोग)
*23) जाति* 84 लाख मे से 62 लाख जातियाँ तिर्यंचो में होती है।
*24) कुल -* 199 –1/2 लाख करोड मे से 134 –1/2 लाख करोड़ कुल होते है
*✍️ तिर्यंंच के प्रकार :-*
तिर्यंचगति के जीव पृथ्वी आदि एकेन्द्रिय के भेद से, शम्बूक, जू, मच्छर आदि विकलेन्द्रिय के भेद से, जलचर, थलचर, नभचर, द्विपद, चतुष्पदादि पंचेन्द्रिय के भेद से बहुत प्रकार के होते हैं।
*(पंचस्तिकाय संग्रह 118)*
∆ जन्म की अपेक्षा तिर्यंच दो प्रकार के होते हैं- गर्भज और सम्मूर्च्छन जन्म वाले *(कार्तिकेय अनु. 130)*
ऐकेन्द्रि से चतुरिन्द्रिय तक के सभी जीवो का जन्म सम्मूर्च्छन जन्म ही होता है।
*✍️ तिर्यंच जीवो का स्थान :-*
पन्द्रह कर्मभूमियों में भी तिर्यंच रहते हैं *(05 भरत, 05 ऐरावत, 05 विदेह)* ढाईद्वीप की भोगभूमिये मे भी रहते है तथा ढाईद्वीप के बाहर असंख्यात द्वीप में स्थित सभी भोग भूमियों तथा आधे स्वयंभूरमण द्वीप व स्वयंभूरमण समुद्र में तिर्यंच ही रहते हैं। *विशेष रूप से एकेन्द्रिय तिर्यंच सर्वलोक में ठसाठस भरे हुए हैं।*
*✍️ नपुंसक वेद वाले तिर्यंच :-*
एकेन्द्रिय से लेकर चतुरिन्द्रिय तक के सभी जीव, सम्मूर्च्छन पर्याप्त पंचेन्द्रिय तथा लब्धयपर्याप्तक पंचेन्द्रिय तिर्यंच भी नपुंसकवेद वाले ही होते हैं। *(त. सू 2/50)*
*✍️तिर्यंंचो की निर्वृत्यपर्याप्तक अवस्था में लेश्याएँ :-*
तिर्यंचो की निर्वृत्यपर्यातक अवस्था में तीन अशुभ लेश्याएँ ही होती हैं क्योंकि पीत और पदम लेश्या वाले देव यदि तिर्यंचो में उत्पन्न होते हैं तो नियम से उनकी शुभ लेश्याएँ नष्ट हो जाती हैं, इसलिए तिर्यंचो के निर्वृत्यपर्याप्त अवस्था में तीन अशुभ लेश्याएँ ही होती हैं। *शुभ लेश्या तिर्यंचों के बाद मे हो सकती है* *(धवला 2/473)*
*✍️ तिर्यंचो में क्षायिकसम्यग्दर्शन अपेक्षा :-*
निष्ठापन की अपेक्षा होता है, शुरुवात कर्मभूमिया का मनुष्य करेगा और क्षायिकसम्यक्त्व की प्रक्रिया के चलते बीच मे यदि मरण हो जाए और मरण करके यदि तिर्यंच मे गया तो "क्योकि मिथ्यात्व अवस्था मे तिर्यंचायु बांध ली होगी" भोगभूमि का तिर्यंच बनेगा और भोगभूमि का तिर्यंच बनकर क्षायिक सम्यक्त्व पूर्ण कर लेता है यानि क्षायिक की पूर्णता करेगा, यह निष्ठापन की अपेक्षा होता है।
*(कर्मभूमि तिर्यंचो मे किसी भी अपेक्षा से क्षायिक सम्यक्त्व नही होता है)*
*👉 क्या बद्धायुष्क सम्यग्दृष्टि मनुष्य के समान बद्धायुष्क सम्यग्दृष्टि तिर्यंच भी भोगभूमि में जा सकता है ?*
∆ नहीं, तिर्यंच क्षायिक सम्यग्दर्शन का प्रतिष्ठापक नहीं होता और न कर्मभूमिया तिर्यंचो को क्षायिक सम्यग्दर्शन ही होता है, क्योंकि, क्षायिक-सम्यग्दर्शन का प्रारम्भ कर्मभूमिया मनुष्य ही केवली, श्रुतकेवली के पादमूल में करते हैं। तथा *जिसने तिर्यंच, मनुष्य और नरकायु को बाँध लिया है वह मिथ्यात्व के साथ ही मरणकर तिर्यंचादि गतियों में जाता है* क्योंकि सम्यग्दृष्टि मनुष्य *(बद्धायुष्क मनुष्य को छोड्कर)* और तिर्यंच नियम से स्वर्ग में ही जाते हैं।
अर्थात जिन्होने मनुष्य और तिर्यंच ने आयु नही बांधी हो और सम्यक दर्शन प्राप्त करेगे वे देवायु को प्राप्त करते है, अन्य कही नही जाते।
*✍️ बद्धायुष्क :-*
जिसने अगले भव की आयु बाँध ली वह बद्धायुष्क कहलाता है। बद्धायुष्क का कथन क्षायिक एवं कृतकृत्यवेदक की मुख्यता से ही किया गया है ।
*✍️ बद्धायुष्क मुनि भोगभूमिया तिर्यंच बन सकतते है ?*
∆ पहली बात जो मुनि होते है वे एकमात्र देवायु ही हो सकती है, अन्य आयु उनके नही बंधती।
∆ नहीं, जिस मनुष्य ने देवायु को छोड्कर शेष किसी भी आयु का बंध कर लिया है, वह अणुव्रत तथा महाव्रत धारण नहीं कर सकता है, ऐसा नियम है। इसलिए बद्धायुष्क मुनि भी भोगभूमि में उत्पन्न नहीं हो सकता है। *(गो. क. 334)*
∆ इसी प्रकार देवायु को छोड़कर शेष आयु बाँधने वाला तिर्यंच भी अणुव्रत धारण नहीं कर सकता है।
*👉 मत्स्य भी क्षायिक सम्यग्दृष्टि हो सकता है ?*
◆ नहीं हो सकते, क्योकी मत्स्य नियम से कर्मभूमि में ही होते हैं और कर्मभूमि के तिर्यंचो को क्षायिक सम्यक्त्व नही होता, एकमात्र भोगभूमि के तिर्यंचो को क्षायिक सम्यक्त्व हो सकता है वो भी इस प्रकार से कि यहा से शुरुवात करके या परिपूर्ण करके गया हो। *(ति.प.4/328)* भोगभूमि मे जलचर जीव नही पाए जाते केवल थलचर और नभचर दो ही प्रकार के तिर्यंच जीव है।
*नोट* इसी प्रकार सम्मूर्च्छन मत्स्य के प्रथमोपशम सम्यक्त्व भी नहीं होता है क्योंकि प्रथमोपशम सम्यक्त्व गर्भज जीवों के ही होता है। *(धवला पु)*
यहा केवल क्षायोपशमिक सम्यक्त्व हो सकता है।
*✍️ सम्मूर्च्छन तिर्यंचो के सम्यक्त्व :-*
यहा उत्पन्न होने की अपेक्षा नही रहने को अपेक्षा है।
◆ सम्मूर्च्छन तिर्यंचो के चार सम्यक्त्व हो सकते हैं-
मिथ्यात्व, सासादन, सम्यग्मिथ्यात्व, क्षायोपशमिक सम्यक्त्व। *सामान्य तिर्यंच चार प्रकार के होते है*
*∆ मिथ्यात्व* होने मे कोई बाधा नही है,
*∆ सासादन* कोई सासादन से मरण करके आया हो, क्योकि सासादन से मरण करके नरकगति को छोडकर बाकी तीनो गतियो मे जा सकते है।
*∆ क्षायोपशमिक* भी यहा उत्पन्न हो सकता है।
*∆ सम्यग्मिथ्यात्व* भी यहा हो सकता है।
भोगभूमि में सम्मूर्च्छन पंचेन्द्रिय तिर्यंच नहीं होते हैं
एकमात्र गर्भज तिर्यंच होते है। कर्मभूमि मे गर्भज और सम्मूर्च्छन दोनों प्रकार के तिर्यंच होते है।
◆ महामत्स्य के सासदन भी उत्पन्न नही हो सकता, क्योकि सासादन तो उपशम से गिरकर होता है, ओर सम्मूर्च्छन जीवो के उपशम सम्यक्त्व नही होता है। लेकिन साथ लेकर आ सकता है।
महामत्स्य के मिथ्यात्व हो सकता है, सम्यग्मिथ्यात्व हो सकता है और क्षायोपशमिक सम्यक्त्व भी हो सकता है।
भोगभूमि मे सम्मूर्च्छन पंचेन्द्रिय तिर्यंचो नही होते है, इसलिए सम्मूर्च्छन तिर्यंचो में क्षायिक नहीं कहा है ।
*👉 यदि सम्मूर्च्छन जीवों के उपशम-सम्यक्त्व नहीं होता है, तो उनके सासादन-सम्यक्त्व कैसे हो सकता है, क्योंकि उपशम सम्यक्त्व के बिना सासादन सम्यक्त्व नहीं हो सकता है?*
∆ यद्यपि सम्मूर्च्छन जीवों के प्रथमोपशम सम्यक्त्व नहीं होता है फिर भी पूर्व भव से अर्थात् कोई मनुष्य-तिर्यंच सासादन-सम्यक्त्व को लेकर सम्मूर्च्छन पंचेन्द्रिय तिर्यंचों में उत्पन्न होता है तो उसके सासादन-सम्यक्त्व का अस्तित्व बन जाता है।
इसी प्रकार से महामत्स्य के भी हो सकता है लेकिन उसी पर्याय मे सासादन उत्पन्न नही होता है।
*👉 क्या तिर्यंच की निर्वृत्यपर्याप्तक-अवस्था में भी सभी सम्यक्त्व होते हैं?*
◆ नहीं, तिर्यंचो की निर्वृत्यपर्याप्तक-अवस्था में चार सम्यक्त्व होते हैं- मिथ्यात्व, सासादन, क्षयोपशम, क्षायिक सम्यक्त्व। उपशम और मिश्र नहीं होते हैं।
*∆ सम्यग्मिथ्यात्व (मिश्र)* नही हो सकता क्योकी इस गुणस्थान मे मरण नही होता है।
*∆ औपशमिक* नही हो सकता क्योकी उपशम मे मरण नही होता है।
*∆ क्षायोपशमिक* कृतकृत्य वेदक की अपेक्षा हो सकता है।
*∆ क्षायिक* हो सकता है भोगभूमि के तिर्यच अपेक्षा
*नोट* क्षयोपशम सम्यक्त्व भोगभूमि में जाते समय कृतकृत्य वेदक की अपेक्षा कहा गया है। क्षायिक- सम्यक्त्व भोगभूमि की अपेक्षा है।
*👉 किन-किन तिर्यंचो के पंचम गुणस्थान नहीं होता है?*
भोगभूमि तिर्यंच के चार गुणस्थान, कर्मभूमि तिर्यंचों के पाँच गुणस्थान होते है।
*०१)* एकेन्द्रियादि असंज्ञी पंचेन्द्रिय तक जीवों के पाँचवा गुणस्थान नही होता केवल पहला गुणस्थान
*०२)* संज्ञी पंचेन्द्रिय में भी जो लब्ध्यपर्यातक जीव है उनके भी पाँचवा गुणस्थान नही होता है।
*०३)* भोगभूमिज तथा कुभोगभूमिज तिर्यंच जीवों के पाँचवा गुणस्थान नही होता है। चार तक होते है।
*विशेष* (हुण्डावसर्पिणी काल के प्रभाव से भगवान आदिनाथ स्वामी के समय में भोगभूमि में ही तीर्थंकर, संयमी, संयमासंयमी आदि हुए थे)
*०४)* म्लेच्छखण्ड में तिर्यंचो में पंचम गुणस्थान प्राप्त करने की योग्यता नहीं है ।
*नोट* म्लेच्छखण्ड से यहाँ आकर हाथी-घोड़ा आदि कोई पंचमगुणस्थान प्राप्त कर सकते हैं। (मनुष्यों के समान तिर्यंचो का कथन आगम में नहीं आता है)
*👉 क्या भोगभूमि में किसी भी अपेक्षा पंचम गुणस्थानवर्ती तिर्यंच नहीं हो सकते हैं?*
जिसने भोगभूमि मे जन्म लिया हो उसके पंचम गुणस्थान नही होता है।
लेकिन बैर के सम्बन्ध से देवों अथवा दानवों के द्वारा कर्मभूमि से उठाकर लाये गये कर्मभूमिज तिर्यंचो का सब जगह सद्भाव होने में कोई विरोध नहीं आता है, इसलिए वहाँ पर अर्थात् भोग-भूमि में भी पंचम गुणस्थानवर्ती तिर्यंच का अस्तित्व बन जाता है *(धवला 1/404)*
*नोट* इसी प्रकार संयतासंयत मनुष्य व संयत मुनि भी पाये जा सकते हैं ।
*👉 क्या क्षायिक सम्यग्दृष्टि तिर्यंचो के पांचवा संयतासंयत गुणस्थान हो सकता है?*
◆ नहीं हो सकता, क्योकि क्षायिक सम्यक्त्व कर्मभूमि के जीवो में होता ही नही है, तथा भोगभूमि के तिर्यंचो मे ले जाने की अपेक्षा से होता तो है लेकिन भोगभूमि मे पंचम गुणस्थान नही होता है, भोगभूमि में उत्पन्न हुए जीवों के अणुव्रतों की उत्पत्ति नहीं होती है, वहाँ पर अणुव्रत होने में आगम से विरोध है *(ध.1/405)*
*✍️ तिर्यंचो के प्राण*
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
*तिर्यंच प्राण*
*निर्वृत्यपर्याप्त पर्याप्त*
*एकेन्द्रिय* 3 4 (स्पर्शनेन्द्रिय, आयु
कायबल, श्वासो.)
*द्वीन्द्रिय* 4 6 (2 इन्द्रिय, वचनबल
कायबल,श्वासो.,आयु)
*त्रीन्द्रिय* 5 7 (3 इन्द्रिय, 2 बल,
आयु, श्वासो.)
*चतुरिन्द्रिय* 6 8 (4 इन्द्रिय, 2 बल
आयु, श्वासो.)
*असैनी पचेन्द्रिय* 7 9 (5 इन्द्रिय, 2 बल
आयु, श्वासो.)
*सैनी पंचेन्द्रिय* 7 10 (5 इन्द्रिय, 3 बल
आयु, श्वासो.)
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
*नोट* सभी जीवों के निर्वृत्यपर्यासक अवस्था में श्वासोच्छवास, वचनबल तथा मनोबल नही होते हैं।
▪️असैनी पर्यन्त जीवों के मनोबल नहीं होता है।
*✍️ सम्यग्दृष्टि तिर्यंचो के आस्रव के प्रत्यय :-*
*1. चतुर्थ गुणस्थानवर्ती तिर्यंचो के आस्रव के 44 प्रत्यय हो सकते हैं* मिथ्यात्व 00, अविरति 12, कषाय 21 (अनन्तानुबन्धी बिना) तथा 11 योग (4 मनो. 4 वचन. 4 काय.) औदारिकमिश्र तथा कार्मण काययोग भोगभूमि की अपेक्षा बन जायेंगे।
∆ यहा कोई जीव क्षायिक सम्यक्त्व प्राप्त करता है और भोगभूमि मे जाता है तो कार्मण काययोग तो होगा, तथा औदारीक मिश्र भी होगा तथा औदारिक काययोग भी होगा।
(भोगभूमि कि अपेक्षा से यहा वैक्रियकद्विक और आहारकद्विक ये चार योग नही होते है)
*2. चौथा गुणस्थानवर्ती सम्यग्द्रष्टि तिर्यंच देवगति मे जाने की अपेक्षा आस्रव के 42 प्रत्यय होते है*
(मिथ्यात्व 00, अविरति 12, कषाय 21, योग 9 (मन 4, वचन 4, औदारिक काययोग)
*3. मिथ्याद्रष्टि तिर्यच के आस्रव के ५३ प्रत्यय होते है* (मिथ्यात्व 5, अविरति 12, कषाय 25, योग 11)
*✍️ तिर्यंचो की बासठ लाख जातियाँ :-*
नित्यनिगोद 7 लाख
इतरनिगोद 7 लाख
पृथ्वीकायिक 7 लाख
जलकायिक 7 लाख
अग्निकायिक 7 लाख
वायुकायिक 7 लाख
वनस्पतिकायिक 10 लाख
द्वीन्द्रिय 2 लाख
त्रीन्द्रिय 2 लाख,
चतुरिन्द्रिय 2 लाख
पंचेन्द्रिय तिर्यंच 4 लाख
*✍️ तिर्यंचो के 134.5 लाख करोड़ :-*
पृथ्वीकायिक 22 लाख करोड़,
जलकायिक 7 लाख करोड़,
अग्निकायिक 3 लाख करोड़,
वायुकायिक 7 लाख करोड़,
वनस्पतिकायिक 28 लाख करोड़,
द्वीन्द्रिय 7 लाख करोड़,
त्रीन्द्रिय 8 लाख करोड़,
चतुरिन्द्रिय 9 लाख करोड़,
जलचर 12.5 लाख करोड़,
थलचर 19 लाख करोड़,
नभचर 12 लाख करोड़,
*✍️ भोगभूमिया तिर्यंंच के 31 लाख करोड़ कुल :-*
थलचर 19 लाख करोड़ कुल
नभचर 12 लाख करोड़ कुल
भोगभूमि में एकेन्द्रिय, विकलत्रय तथा जलचर जीव नहीं पाये जाते हैं। इसलिए उनके कुल ग्रहण नहीं किये है।
*नोट* यद्यपि वहाँ एकेन्द्रिय जीव होते हैं, लेकिन वे भोगभूमिया नहीं होते हैं, सामान्य एकेन्द्रिय हैं, इसलिए यहाँ उनके कुलों का ग्रहण नहीं किया है।
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦
*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*
गुरुवार, 9 जनवरी 2025
05. चौबीस ठाणा से नरकगति मार्गणा
01. चौबीस ठाणा के नाम, उनके उत्तर भेद
01. चौबीस ठाणा के नाम, उनके उत्तर भेद*
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴
https://youtu.be/WiAu4Pj-CQs?si=UgggOsI-kLkSu-kJ
*चौबीस = चौबीस, ठाणा = स्थान*
*जहाँ चौबीस स्थानो मे जीव का विशेष वर्णन किया गया है उसे चौबीस ठाणा कहते है।*
बोधिदुर्लभ भावना का चिंतन करने के लिए चौबीस ठाणा का अध्ययन करना चाहिए। अपने उपयोग के चौबीस स्थान के उत्तर भेदो मे लगाना चाहिए और विचार करना चहिए कि किस-किस स्थान पर रत्नत्रय प्राप्त किया जा सकता है। हम कितने कितने स्थानो को छोड़कर यहाँ आ गये है। सब कुछ अनुकुलता मिल जाने पर भी यदि हम रत्नत्रय धारण नही कर पाये तो सबकुछ व्यर्थ है। लोक भावना भाने के लिए भी चौबीस ठाणा समझना चाहिए।
*✍️चौबीस ठाणा (स्थान) के नाम :-
गति, इन्द्रिय, काय, योग, वेद, कषाय, ज्ञान, संयम, दर्शन, लेश्या, भव्यक्त्व, सम्यक्तव, संज्ञी, आहार, गुणस्थान, जीवसमास, पर्याप्ति, प्राण, संज्ञा, उपयोग, ध्यान, आस्रव, जाति और कुल।
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
*✍️चौबीस ठाणा (स्थानो) के उत्तर भेद :-
*०१) गति –०४*
नरक गति, तिर्यंचगति, मनुष्य गति और देवगति।
*०२) इन्द्रिय –०५*
एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, पंचेन्द्रिय।
*०३) काय –०६*
पृथ्वीकाय, जलकाय, अग्निकाय, वायुकाय, वनस्पतिकाय और त्रसकाय।
*०४) योग –१५*
*मनोयोग ०४* सत्य मनोयोग, असत्य मनोयोग, उभय मनोयोग, अनुभय मनोयोग,
*वचनयोग ०४* सत्य वचनयोग, असत्य वचनयोग, उभय वचनयोग, अनुभय वचनयोग,
*काययोग ०७* औदारिक-औदारिक मिश्रकाययोग, वैक्रियिक-वैक्रियिक मिश्रकाययोग, आहारक - आहारकमिश्र काययोग, कार्मण काययोग
*०५) वेद –०३*
स्त्री वेद, पुरुष वेद और नपुंसक वेद।
*०६) कषाय –२५*
*१६ कषाय*
*०४ अनन्तानुबन्धी* क्रोध-मान-माया-लोभ
*०४ अप्रत्याख्यानावरण* क्रोध-मान-माया-लोभ
*०४ प्रत्याख्यानावरण* क्रोध-मान-माया-लोभ
*०४ संज्वलन* क्रोध-मान-माया-लोभ
*०९ नोकषाय* हास्य, रति, अरति, शोक, भय, जुगुप्सा, स्त्रीवेद, पुरुष वेद और नपुंसक वेद।
*०७) ज्ञान –०८*
*कुज्ञान ०३* कुमतिज्ञान, कुश्रुतज्ञान, कुअवधिज्ञान
*सुज्ञान ०५* मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान, मन:पर्यय ज्ञान और केवलज्ञान
*०८) संयम –०७*
असंयम, संयमासंयम, सामायिक, छेदोपस्थापना, परिहार विशुद्धि, सूक्ष्म साम्पराय, यथाख्यात,
*०९) दर्शन –०४*
चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन, केवलदर्शन।
*१०) लेश्या –०६*
कृष्ण, नील, कापोत, पीत, पदम और शुक्ल लेश्या।
*११) भव्यक्त्व –०२* भव्य और अभव्य।
*१२) सम्यक्त्व –०६*
मिथ्यात्व,सासादन,मिश्र,उपशम,क्षयोपशम, क्षायिक
*१३) संज्ञी –०२* संज्ञी और असंज्ञी।
*१४) आहारक –०२* आहारक और अनाहारक।
*१५) गुणस्थान –१४*
मिथ्यात्व, सासादन, सम्यग्मिथ्यात्व (मिश्र), अविरत सम्यग्दृष्टि, देशविरत, प्रमत्तविरत, अप्रमत्तविरत, अपूर्वकरण, अनिवृत्तिकरण, सूक्ष्य साम्पराय, उपशांतकषाय, क्षीणकषाय, सयोगकेवली जिन, अयोगकेवली जिन।
*१६) जीवसमास–१९*
पृथ्वीकायिक सूक्ष्म-बादर, जलकायिक सूक्ष्म-बादर, अग्निकायिक सूक्ष्म-बादर, वायुकायिक सूक्ष्म-बादर, नित्यनिगोद सूक्ष्म-बादर, इतरनिगोद सूक्ष्म-बादर, सप्रतिष्ठित प्रत्येक वनस्पति, अप्रतिष्ठित प्रत्येक वनस्पति, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, असंज्ञी पंचेन्द्रिय और संज्ञी पंचेन्द्रिय।
*१७) पर्याप्ति –०६*
आहार, शरीर, इन्द्रिय, श्वासोच्छवास, भाषा तथा मन:पर्याप्ति।
*१८) प्राण –१०*
*इन्द्रिय ०५* स्पर्शन, रसना, घ्राण, चक्षु और कर्ण
*बल ०३* कायबल, वचन बल और मनोबल प्राण
आयु प्राण और श्वासोच्छवास प्राण
*१९) संज्ञा –०४*
आहार संज्ञा, भय संज्ञा, मैथुन संज्ञा, परिग्रह संज्ञा।
*२०) उपयोग –१२*
*ज्ञानोपयोग- ०८* मति, श्रुत, अवधि, मन:पर्यय और केवलज्ञानोपयोग + कुमति, कुश्रुत कुअवधि
*दर्शनोपयोग ०४* चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन तथा केवलदर्शनोपयोग
*२१) ध्यान –१६*
*आर्तध्यान ०४* इष्टवियोगज, अनिष्टसंयोगज, वेदना और निदान।
*रौद्रध्यान ०४* हिंसानन्दी, मृषानन्दी, चौर्यानन्दी और परिग्रहानन्दी।
*धर्मध्यान ०४* आज्ञाविचय,अपायविचय, विपाकविचय और संस्थानविचय।
*शुक्ल ०४* पृथक्त्ववितर्क वीचार, एकत्ववितर्क अवीचार, सूक्ष्मक्रियाप्रतिपाति, व्युपरतक्रियानिवृति।
*२२) आस्रव –५७*
*मिथ्यात्व०५* विपरीत,एकान्त,विनय,संशय,अज्ञान
*अविरति १२* ०५ इन्द्रिय और मन को वश में नही करना तथा षट्काय के जीवों की रक्षा नहीं करना
*कषाय २५* १६ अनन्तानुबन्धीआदि ०९नोकषाय
*योग १५* मनोयोग ०४ वचनयोग ०४ काययोग ०७
*२३) जाति –८४ लाख*
*नित्यनिगोद* ०७ लाख
*इतरनिगोद* ०७ लाख
*पृथ्वीकायिक* ०७ लाख
*जलकायिक* ०७ लाख
*अग्निकायिक* ०७ लाख
*वायुकायिक* ०७ लाख
*वनस्पतिकायिक* १० लाख
*द्वीन्द्रिय* ०२ लाख
*त्रीन्द्रिय* ०२ लाख,
*चतुरिन्द्रिय* ०२ लाख
*पंचेन्द्रिय तिर्यंच* ०४ लाख,
*नारकी* ०४ लाख
*देव* ०४ लाख
*मनुष्य* १४ लाख
*२४) कुल–१९९.५ लाख करोड*
*पृथ्वीकायिक* २२ लाख करोड़,
*जलकायिक* ०७ लाख करोड़,
*अग्निकायिक* ०३ लाख करोड़,
*वायुकायिक* ०७ लाख करोड़,
*वनस्पतिकायिक* २८ लाख करोड़,
*द्वीन्द्रिय* ०७ लाख करोड़,
*त्रीन्द्रिय* ०८ लाख करोड़,
*चतुरिन्द्रिय* ०९ लाख करोड़,
*जलचर* १२.५ लाख करोड़,
*थलचर* १९ लाख करोड़,
*नभचर* १२ लाख करोड़,
*नारकी* २५ लाख करोड़,
*देव* २६ लाख करोड़,
*मनुष्य* १४ लाख करोड़
*कुल जोड=* १९९-१/२ लाख करोड़ कुल।
*जीवकाण्ड जी गाथा ११६ अनुसार मनुष्यों के १२ लाख करोड़ कुल बताये हैं इस अपेक्षा से कुल १९७-१/२ लाख करोड़ कुल होते हैं।*
*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन )*
बुधवार, 8 जनवरी 2025
04. चौबीस ठाणा मे गतिमार्गणा
*04. चौबीस ठाणा मे गतिमार्गणा*
https://youtu.be/4dRL_o8GGMA?si=LJsrNvPj4yHo7kKC
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴
*जिस कर्म के उदय से जीव नरक, तिर्यंच, मनुष्य और देवपने को प्राप्त होता उसे गति कहते है।*
गति नाम कर्म के उदय से जीव नरक, तिर्यंच, मनुष्य और देवपने को प्राप्त होता उसे गति कहते है।
जिसके उदय से जीव भावान्तर को जाता है वह गति नामकर्म हैं। *(मूलाचार १२३६)*
गति नाम कर्म के उदय से जीव की पर्याय को अथवा चारो गति मे गमन करने को गति कहते है।
*(गो. जी १४६)*
*गति जीव विपाकी प्रकृति हैं इसमे जीवो के भावो की मुख्यता रहती है*
गति अपेक्षा जीवो का परिचय होना गति मार्गणा है।
*गति मार्गणा के चार भेद –नरकगति, तिर्यंचगति, मनुष्यगति, देवगति हैं-सिद्धगति में भी जीव होते हैं*
नरकगति द्वारा नारकी जीवो की खोज होती हैं।
तिर्यंचगति द्वारा तिर्यंच जीवो की खोज होती हैं।
मनुष्यगति द्वारा मनुष्यो की खोज होती हैं।
देवगति द्वारा देवो की खोज होती हैं।
🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️
*✍️नरकगति*
जो द्रव्य, क्षेत्र, काल, भाव में स्वय तथा परस्पर में प्रीति को प्राप्त नहीं होते उनको नारक कहते हैं। नारक की गति को नरकगति कहते हैं।
*(गो.जी. १४७)*
द्रव्य मे–यानि नरक मे जितनी भी वस्तुए है, या शरीर हैं उसमे नही रमते, उन्हे वहा कोई भी वस्तु अच्छी नही लगती
क्षेत्र मे–नारकी को वहा का क्षेत्र भी अच्छा नही लगता है।
काल मे- नारकी को वहा का काल भी अच्छा नही लगता है।
भाव मे–नारकी को वहा का भाव भी अच्छा नही लगता, वहा कभी अच्छे भाव नही होते है। हर समय लडना, मारना, काटना, एक् दुसरे को तकलीप देने के भाव होते है।
परस्पर मे–प्रीति को प्राप्त नही होते, कभी भी एक दूसरे से दोस्ती नही होती हैं। जब भी नया नारकी आता है तो अन्य सभी नारकी आते है और सभी मिलकर उसे मारते काटते है।
नीचे अधोलोक में घम्मा, वंशा, मेघा, अंजना, अरिष्टा, मघवा तथा माघवी नामक सात पृथिवियाँ हैं *ये उनके रुढी नाम है* तथा रत्नप्रभा, शर्कराप्रभा आदि गुणनाम है *सार्थक नाम है* यथा नाम वैसा ही वहा का काम है। जैसे जहा रत्नो जैसी प्रभा है उसका नाम रत्नप्रभा है। यहा नारकी जीव रहते है।
ये नारकी क्षेत्रजनित, मानसिक, शारीरिक और असुरकृत दुख, परस्परकृत दुख आदि अनेक प्रकार के दुःखों को दीर्घ काल तक भोगते हैं, उसकी गति को नरकगति कहते है।
🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️
*✍️तिर्यंचगति*
देव, नारकी तथा मनुष्यों को छोड्कर शेष सभी तिर्यंच कहलाते हैं। तिर्यंचो की गति को तिर्यंचगति कहते हैं। *(त. सू ०४/२७)*
*०१)* मन-वचन-काय की कुटिलता से युक्त हो।
*०२)* जिनकी आहारादि संज्ञा व्यक्त (स्पष्ट) हो । *०३)* जो निकृष्ट अज्ञानी हो ।
*०४)* जिनमें अत्यन्त पाप का बाहुल्य पाया जाय वे तिर्यंच है
इन तिर्यंच की गति को तिर्यंचगति कहते हैं।
*(गो. जी. १४८)*
🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️
*✍️मनुष्यगति*
जिनके मनुष्यगति नामकर्म का उदय पाया जाता है उन्हें मनुष्य कहते हैं। उनकी गति को मनुष्यगति कहते है। *(गो.जी. १४९)*
*०१)* जो नित्य हेय-उपादेय, तत्त्व-अतत्त्व, आप्त- अनाप्त, धर्म-अधर्म आदि का विचार करे
हेय=छोडने योग्य, उपादेय=ग्रहण करने योग्य
हमे क्या चीज छोडनी चाहिए क्या ग्रहण करना चाहिए इसका पता चलता है।
तत्त्व=वस्तु स्वरुप का, अतत्त्व=जैसा स्वरुप नही है
उसे अच्छे से जानता है।
आप्त=इष्ट देव का पता होना, अनाप्त=जो इष्टदेव नही है का पता होता है।
धर्म मे क्या है, अधर्म मे क्या है का विचार होता है उसको मनुष्य कहते है।
*०२)* जो मन से गुण-दोषादि का विचार, स्मरण आदि कर सके,
*०३)* जो मन के विषय में उत्कृष्ट हो,
*०४)* शिल्प-कला आदि में कुशल हो तथा
*०५)* जो युग की आदि में मनुओं से उत्पन्न हों, वे मनुष्य हैं। उनकी गति को मनुष्यगति कहते हैं।
*(गो. जी. १४९)*
🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️
*✍️देवगति*
देवगति नामकर्म के उदय से उत्पन्न गति को देवगति कहते है। देव चार प्रकार के होते है–भवनवासी, व्यंतर, ज्योतिष और वमानिक देव।
*०१)* जो देवगति में पाये जाने वाले परिणाम से सदा सुखी हों,
*०२)* अणिमादि गुणों से सदा अप्रतिहत (बिना रोक-टोक) विहार करते हो,
*०३)* जिनका रूप-लावण्य सदा प्रकाशमान हो, वे देव हैं। उन देवों की गति को देवगति कहते है।
*(गो. जी. १५१)*
🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️
*✍️सिद्धगति*
यद्यपि सिद्ध भगवान के किसी गति नामकर्म का उदय नहीं है फिर भी आठ कर्मों का नाश करके सिद्ध भगवान लोक के अग्र भाग में गमन करते हैं ।
*०१)* जो एकेन्द्रिय आदि जाति, बुढ़ापा, मरण तथा भय से रहित हों,
*०२)* जो इष्ट-वियोग, अनिष्ट संयोग से रहित हों,
*०३)* जो आहारादि संज्ञाओं से रहित हों,
*०४)* रोग, आधि-व्याधि से रहित हों, वे सिद्ध भगवान हैं, उनकी गति को सिद्धगति कहते हैं।
*(गो. जी. १५२)*
जो ज्ञानावरणादि आठ कर्मों से रहित हैं, अनन्त सुख रूप अमृत के अनुभव करने वाले शान्तिमय हैं, नवीन कर्म बन्ध के कारणभूत मिथ्यादर्शनादि भाव कर्म रूपी अंजन से रहित हैं, नित्य हैं, जिनके सम्यक्क्तवादि भाव रूप मुख्य गुण प्रकट हो चुके हैं, जो कृतकृत्य हैं, लोक के अग्रभाग में निवास करने वाले हैं, उनको सिद्ध कहते हैं और उनकी गति को सिद्धगति कहते है। *(गो. जी. ६८)*
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦
*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*
24) चौबीस ठाणा वैक्रियिक मिश्र काययोग*
*२४) चौबीस ठाणा वैक्रियिक मिश्र काययोग* 🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴 *जहाँ कार्मण काययोग समाप्त होगा उसके अगले ही क्षण से ही मिश्र काययोग प्रारम्भ हो ...
-
*05. चौबीस ठाणा से नरकगति मार्गणा* https://youtu.be/4dRL_o8GGMA?si=LJsrNvPj4yHo7kKC 🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴 *✍️ नरकगति मे 24 ठाणा*...
-
*✍️ मनुष्यगति में चौबीस ठाणा* https://youtu.be/zC4edAGojCs?si=w9wU8fxsCnEIxFEt 🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴 जिनके मनुष्य गति नामकर्म का उदय पाया जाता ...
-
*✍️ एक जीव अपेक्षा गुणस्थानो का काल* https://youtu.be/0J0qMbTMdGY?si=4VNNjjiY-kh7wVb2 🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴 मोह और मन, वचन, काय की प्रवृत्ति ...