गुरुवार, 20 अगस्त 2026

39. कषाय मार्गणा - हास्यादि चार नोकषाय

*39. कषाय मार्गणा - हास्यादि चार नोकषाय*
https://youtu.be/h980k6RrJXE?si=0-2dgRJDN2s4kySr
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

✍️ हास्य, रति, अरति, शोक में 24 स्थान :-
01. गति –    4 में 4 भेद: नरक, तिर्यंच, मनुष्य और देव
02. इन्द्रिय – 5 में से 51 भेद: पाँचो इन्द्रिय में
03. काय –   6 में से 6 भेद: पंच स्थावर और त्रसकाय।
04. योग –   15 में से 15 योग:
मनोयोग 4, वचनयोग 4, काययोग 5 काययोग
05. वेद – 3 में से 3 वेद: भाववेद अपेक्षा तीनों वेदों में। 
06. कषाय – 25 में से 23 कषाय: हास्य या शोक में से एक, रति और अरति मे से एक।
07. ज्ञान – 8 में से 7 ज्ञान: केवलज्ञान छोडकर बाकी सातो ज्ञान।
08. संयम – 7 में से 5 भेद: असंयम, संयमासंयम, सामायिक, छेदोपस्थाना, परिहार विशुद्धि
09. दर्शन – 4 में 3 दर्शन: चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन।
10. लेश्या –   6 में 6 लेश्या: कृष्ण, नील, कापोत, पीत, पद्म, शुक्ल। 
11. भव्यत्व – 2 में से 2 भेद: भव्य-अभव्य।
12. सम्यक्त्व – 6 में से 6 भेद: औपशमिक, क्षायिक, क्षायोपशमिक, मिथ्यात्व, सासादन, मिश्न।
13. संज्ञी –       2 में से 2 भेद: संज्ञी-असंज्ञी।
14. आहारक – 2 में से 2 भेद: आहारक-अनहारक।
15. गुणस्थान – 14 में 9 भेद: पहले से नौवे तक।
👉विशेष - सत्ता अपेक्षा नौवे तक, उदय अपेक्षा आठवे तक
16. जीवसमास – 19 में से 19 भेद: सभी जीवसमास।
17. पर्याप्ति – 6 में से 6 भेद: आहार, शरीर, इन्द्रिय, श्वासोच्छ्वास, भाषा, मन:पर्याप्ति।
18. प्राण – 10 में से 10 प्राण: सभी दसों प्राण।
19. संज्ञा – 4 में 4 भेद: आहार, भय, मैथुन, परिग्रह।
20. उपयोग – 12 में से 10 भेद: केवलदर्शन और केवलज्ञान नही होता
21. ध्यान – 16 में से 13 भेद: 
आर्त ध्यान (4) – इष्टवियोगज, अनिष्टसंयोगज, वेदना, निदान
रौद्र ध्यान (4) – हिंसानंदी, मृषानंदी, चौर्यानंदी, परिग्रहनंदी
धर्मध्यान (4) – आज्ञाविचय, अपायविचय, विपाकविचय, संस्थान विचय धर्मध्यान।
शुक्लध्यान (1) पृथक्त्ववितर्क वीचार
22. आस्रव – 57 में से 55 भेद: हास्य या शोक में से एक, रति और अरति मे से एक। बाकी सभी
23. जाति – 84 लाख में से सभी 84 लाख जातियाँ।
(चारों गति संबंधि जाति)
24. कुल – साढे 199 लाख करोड़ में से सभी कुल होते है। (चारो गति संबंधी कुल)

✍️ हास्य नोकषाय :-
जिस कर्म के उदय से अनेक प्रकार का परिहास उत्पन्न होता है, वह हास्य कर्म है। *(धवला १३/३६१)*
जिसके उदय से हँसी आती है वह हास्य कर्म है *(सर्वार्थसिद्धि ८/९)*
∆ हास्य नोकषाय वाले का लक्षण :-
हास्य नोकषाय का उदय होने पर यह जीव प्रसन्नता के अवसर पर साकूत क्रोध में तथा कहीं पर अपमान होने के बाद अकेले ही या अन्य लोगों के सामने भी प्रकट कारण के बिना ही अर्थात् बिना कारण ही हँसता है अथवा अपने आप कुछ बड़बड़ाता जाता है। *(वरांग चारित्र ४/८३)*

✍️ रति नोकषाय :-
जिस कर्म-स्कन्ध के उदय से द्रव्य, क्षेत्र, काल और भावों में राग उत्पन्न होता है उसकी रति संज्ञा है। *(धवला ६/४७)*
मनोहर वस्तुओं में परम प्रीति को रति कहते हैं। *(नि.सा.ता.६)*
∆ रति नोकषाय वाले का लक्षण :-
जब किसी जीव के रति नोकषाय का उदय होता है तो उसे उन दुष्ट लोगों से ही प्रीति होती है जो पाप कर्मों के करने में ही सदा लगे रहते हैं, जिनके कर्मों का परिणाम कुफल प्राप्ति ही होती है तथा निष्कर्ष शुद्ध अहित ही होता है। *(वरांग चारित्र ४/८४)*

✍️ अरति नोकषाय :-
जिसके उदय से आत्मा की देश आदि में उत्सुकता उत्पन्न नहीं होती है वह अरति कषाय है *(सर्वार्थसिद्धि ८/९)*
नाती, पुत्र एवं स्त्री आदि में रमण करने का नाम रति है, इसकी प्रतिपक्षभूत अरति कही जाती है। *(धवला १२/१८५)*
∆ अरति नोकषाय वाले का लक्षण :-
अरति नोकषाय के फल में जीव ज्ञानार्जन के साधन, व्रतपालन का शुभ अवसर, तप तपने की सुविधाएँ, ज्ञानाभावमार्जन की सामग्री, लौकिक और पारलौकिक सम्पत्ति (द्रव्य) तथा अन्य सुखों के कारणों की प्राप्ति हो जाने पर भी अपने आपको उनमें नहीं लगा सकता है। *(वरांग चारित्र ४/८५)*

✍️ शोक नोकषाय :-
उपकार करने वाले से सम्बन्ध के टूट जाने पर जो विकलता होती है वह शोक है। *(सर्वार्थसिद्धि ८/९)*
जिसके उदय से शोक होता है, वह शोक है *(राजवार्तिक ८/९)*
∆ शोक नोकषाय का लक्षण :-
जब प्राणी हर एक बात से उदासीन हो जाता है, लम्बी-लम्बी साँस छोड़ता है, मन को नियन्त्रित नहीं कर पाता है, फलतः मन सबसे अव्यवस्थित होकर चक्कर काटता है, इन्द्रियाँ इतनी दुर्बल हो जाती हैं कि अपना कार्य भी नहीं कर पाती हैं तथा बुद्धि विचार नहीं कर सकती है तब समझिये कि उसके शोक नोकषाय का उदय है। *(वरांग चारित्र ४/८७)*

✍️ किन हास्य कषाय वाले के वचन योग नहीं है :-
एकेन्द्रिय तथा लब्ध्यपर्याप्तक जीवों के वचनयोग नहीं होता है।
द्वीन्द्रियादि सभी जीवों की निर्वृत्यपर्याप्तक तथा अनाहारक अवस्था में भी बचन योग नहीं होता है।

✍️ शोक कषाय वाले पुरुषवेदी के गतियाँ :-
शोक कषायवाले पुरुषवेदी के तीन गतियाँ होती हैं (१) तिर्यञ्चगति (२) मनुष्यगति (३) देवगति। नरक गति नहीं है क्योंकि वहाँ पुरुषवेद नहीं पाया जाता है।

✍️ नारकियों के हास्य-रति कषाय का कारण :-
 नारकियों के उदय योग्य प्रकृतियों में मोहनीय कर्म की स्त्रीवेद एवं पुरुषवेद को छोड़ कर शेष २६ प्रकृतियाँ बतायी गई हैं। नारकी जीव भी दूसरे के मारने आदि की भावना पूरी होने पर खुश होते ही होंगे। अथवा तीसरे नरक तक देवों के द्वारा धर्मोपदेश सुन कर प्रसन्नता की अनुभूति होती है, उसे भी हास्य-रति कहा जा सकता है। 

✍️ देवों में अरति-शोक सम्बन्धी आस्रव प्रत्यय होने का कारण :-
देवों में भी अरति शोक का उदय पाया जाता है इसलिए उनके अरति-शोक सम्बन्धी आस्रव होता ही है। देव भी जब वाहन आदि बनने का आदेश सुनते हैं, उनकी देवांगना आदि रूठ जाती हैं तब उनके अरति, शोक का उदय होता है।

✍️ हास्य कषाय वाले अवधिज्ञानी के जीवसमास :-
हास्य कषायवाले अवधिज्ञानी के एक ही जीवसमास होता है सैनी पंचेन्द्रिय।

✍️ हास्य कषाय के साथ अचक्षुदर्शन में गुणस्थान :-
हास्य कषाय के साथ अचक्षुदर्शन में आठ गुणस्थान पाये जाते हैं- पहले से आठवें तक।

✍️ हास्य कषाय में अवधिदर्शनी के जातियाँ :-
हास्य कषाय में अवधिदर्शनी के पंचेन्द्रिय सम्बन्धी 26 लाख जातियाँ होती है।

✍️ हास्य कषाय के उदय मे आहार संज्ञा नहीं होना :-
सातवें एवं आठवें गुणस्थान वालों के हास्य कषाय का उदय होने पर भी आहार संज्ञा नहीं होती है, क्योंकि आहार संज्ञा छठे गुणस्थान से आगे नहीं होती है।

✍️ अनाहारक अवस्था नहीं होने वाले हास्य-रति कषाय वाले जीव :-
(१) तीसरे, पाँचवें, छठे, सातवें तथा आठवें गुणस्थान में स्थित हास्य-रति कषाय वाले जीवों के अनाहारक अवस्था नहीं होती है। 
(२) त्रऋजुगति से जाने वाले पहले, दूसरे तथा चौथे गुणस्थान वालों के भी हास्य-रति कषाय के साथ अनाहारक अवस्था नहीं होती है।

✍️ अरति-शोक वालों के अनाहारक अवस्था में गुणस्थान :-
अरति-शोक वालों के अनाहारक अवस्था में 03 गुणस्थान होते हैं पहला, दूसरा, चौथा। 
नोट - तेरहवें-चौदहवें में अरति-शोक कषाय नहीं है इसलिए उनका यहाँ ग्रहण नहीं किया है।

✍️ रति कषायवाले असैनी जीवों के कितने जीवसमास :-
रति कषाय वाले असैनी जीवों के 18 जीवसमास होते हैं - एकेन्द्रिय सम्बन्धी 14, विकलत्रय के 03 तथा असैनी पंचेन्द्रिय का 01 
*कषाय मार्गणा से चौबीस ठाणा में हास्यादि चार नोकषाय का वर्णन पूर्ण हुआ।*
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦
*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

39. कषाय मार्गणा - हास्यादि चार नोकषाय

*39. कषाय मार्गणा - हास्यादि चार नोकषाय* https://youtu.be/h980k6RrJXE?si=0-2dgRJDN2s4kySr 🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴 ✍️ हास्य, रति, अरति, शोक में 24...