गुरुवार, 29 मई 2025

13. चौबीस ठाणा-पंचेन्द्रिय मार्गण*

13. चौबीस ठाणा-पंचेन्द्रिय मार्गण*
https://youtu.be/-ja9eR2PbG4?si=OvjJghRb-AGoKunj
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

*✍️ पंचेन्द्रिय मे २४ स्थान*
🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️
*०१) गति       ०४/०४*   नरक,तिर्यंच, मनुष्य,देव
*०२) इन्द्रिय    ०१/०५*   पंचेन्द्रिय
*०३) काय       ०१/०६*  त्रसकाय
*०४) योग        १५/१५*  
किसी जीव के एक साथ अधिकत्तम १३ योग हो सकते है।
*०५) वेद         ०३/०३*   तीनों वेद
*०६) कषाय     २५/२५*  सभी कषाय
*०७) ज्ञान        ०८/०८*  आठो ज्ञान
*०८) संयम       ०७/०७*  सातो संयम
*०९) दर्शन       ०४/०४*  चारो दर्शन
*१०) लेश्या      ०६/०६*  छहो लेश्या
*११) भव्यक्त्व  ०२/०२*  भव्य और अभव्य
*१२) सम्यक्त्व   ०६/०६* छहो भेद
*१३) संज्ञी        ०२/०२*  संज्ञी, असंज्ञी दोनो
*१४) आहारक  ०२/०२*  आहारक, अनाहारक
*१५) गुणस्थान  १४/१४*  सभी चौदह गुणस्थान
*१६) जीवसमास ०२/१९* 
संज्ञी पंचेन्द्रिय, असंज्ञी पंचेन्द्रिय
*१७) पर्याप्ति       ०६/०६*  छहो पर्याप्तियाँ
*१८) प्राण           १०/१०*  दसो प्राण
*१९) संज्ञा          ०४/०४*  चारो संज्ञा
आहारसंज्ञा, भयसंज्ञा, मैथुनसंज्ञा, परिग्रहसंज्ञा।
*२०) उपयोग      १२/१२*  
ज्ञानोपयोग ०८, दर्शनापयोग ०४
*२१) ध्यान         १६/१६*  
*आर्तध्यान ०४* इष्टवियोगज, अनिष्टसंयोगज, वेदना और निदान।
*रौद्रध्यान ०४* हिंसानन्दी, मृषानन्दी, चौर्यानन्दी और परिग्रहानन्दी
*धर्मध्यान ०४* आज्ञाविचय,अपायविचय, विपाकविचय और संस्थानविचय।
*शुक्ल ०४* पृथक्त्ववितर्क वीचार, एकत्ववितर्क अवीचार, सूक्ष्मक्रियाप्रतिपाति, व्युपरतक्रियानिवृति।
*२२) आस्रव       ५७/५७*   
मिथ्यात्व ०५, अविरति १२, कषाय २५, योग १५
*२३) जाति       /८४ लाख*  २६ लाख
मनुष्य १४ लाख, देव ०४ लाख, नरक ०४ लाख, पंचेन्द्रिय तिर्यंच ०४ लाख
*२४) कुल*                  १०८.५ लाख करोड
मनुष्यों के –  १५  लाख करोड़,
देवों के –       २६ लाख करोड
नारकियों के –२५ लाख करोड़
*पंचेन्द्रिय तिर्यंचो मे*
                   जलचरों के –१२.५ लाख करोड़
                   नभचरों के – १२    लाख करोड़
                   थलचरों के – १९    लाख करोड़
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦

✍️ पंचेन्द्रिय जीव :-
जिनका चिह्न स्पर्श, रस, गंध, वर्ण तथा शब्द विषयक ज्ञान है, वे पंचेन्द्रिय जीव हैं।
जिनके पाँच इन्द्रियाँ होती हैं, वे पंचेन्द्रिय जीव हैं। *जैसे* देव, नारकी, मनुष्य, हाथी, घोड़ा, बैल आदि 
*(गोम्मटसार जीवकाण्ड १६६)*
मनुष्य, देव, नारकी, तिर्यंच संज्ञी, असंज्ञी तिर्यंच, साँप, फन वाले साँप (नाग), सरकने वाले अजगर आदि चौपाये आदि पाँच इन्द्रिय जीव कहलाते हैं।

✍️ पंचेन्द्रिय तिर्यंच के प्रकार :-
पंचेन्द्रिय तिर्यब्ज तीन प्रकार के होते हैं –जलचर, थलचर, नभचर।
*जलचर* जो पानी में रहते हैं, जल ही जिनका जीवन है वे जलचर जीव हैं।
*जैसे* मछली, महामत्स्य, तंदुलमत्स्य आदि।
*थलचर* जो धरती पर निवास करते हैं, वे थलचर है। *जैसे* हाथी, घोड़ा, बैल, गाय, चीता,भैंस आदि 
*नभचर* जो आकाश में उड़ते हैं, वृक्षों पर रहते हैं, वे नभचर हैं। 
*जैसे* कबूतर, चिड़िया, तोता, मैना, कोयल आदि
*मोर भी नभचर हैं थलचर नही*

*प्रश्न ०३) कौन सी इन्द्रि वालो के एक काययोग और एक वचनयोग होता है?*
द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय तथा असंज्ञी पंचेन्द्रिय जीवो की पर्याप्तक अवस्था मे अनुभय वचनयोग तथा औदारिक काययोग ही होता है। यह पर्याप्तक अवस्था मे होता है।

*प्रश्न ०४) क्या कोई ऐसा पंचेन्द्रिय जीव सम्यक मार्गणा के सभी भेदों को प्राप्त कर सकता है?*         *(किसी भी एक जीव की अपेक्षा)*
हाँ हो सकता हैं, मनुष्यगति मे हो सकता है। एक निकट भव्य पंचेन्द्रिय जीव के सम्यक्त्व मार्गणा के सभी भेदों को प्राप्त कर सकता है। 
*जैसे* किसी ने मनुष्यो मे *मिथ्यात्व सहित* जन्म लिया तथा आठ वर्ष का होना पर औपशमिक सम्यक्त्व प्राप्त करा तो *औपशमिक* भी हो गया। इसका काल अंतर्मुहूत है।
औपशमिक का काल पूरा होने से पहलेअनंतानुबंधी चतुष्क से किसी एक का उदय आ जावे तो वह *सासादन सम्यग्दृष्टि* बन जाता है।
यदि औपशमिक सम्यक्त्व पूरा होने पर सम्यक्त्व मिथ्यात्व का उदय आये तो तीसरा *सम्यग्मिथ्यात्व* भी होता है। 
औपशमिक सम्यक्त्व का काल पूरा हो तथा सम्यक प्रकृति का उदय आ जाए तो *क्षायोपशमिक सम्यक्त्व* होता है। 
वही क्षायोपशमिक सम्यग्दृष्टि यदि सात प्रकृति का (अनन्तानुबन्धी चतुष्क तथा मिथ्यात्व, सम्यक मिथ्यात्व तथा सम्यक् प्रकृति) क्षय कर देता है वह *क्षायिक सम्यग्दृष्टि* होता है।
*इस प्रकार एक जीव के सम्यक्त्व मार्गणा के सभी भेद एक भव मनुष्यगति वाले के ही हो सकते हैं*
*नोट* सम्यक मिथ्यात्व तथा सम्यक् प्रकृति का उदय मिथ्यादृष्टि और सम्यग्दृष्टि दोनों के आ सकता है।

*प्रश्न ०५) क्या सभी पंचेन्द्रिय जीवों के छहों पर्याप्तियाँ होती हैं?*
नहीं होती, मात्र सैनी पंचेन्द्रिय पर्याप्तक जीवों के ही छहों पर्याप्तियाँ होती है। सैनी लब्ध्यपर्यातक जीवों के एक भी पर्यातियाँ पूर्ण नहीं होती हैं,क्योंकि शरीर पर्याप्ति पूर्ण होने के पहले ही उसका मरण हो जाता है इसलिए उनको लब्ध्यपर्यातक/अपर्याप्तक कहा जाता है। उसके छह अपर्याप्तियाँ होती है।
निर्वत्यापर्याप्तक जीव के भी उस समय उस समय छह पर्याप्तियाँ नही होती, शरीर पर्याप्ति पूर्ण होने पर भी दो पर्याप्ति होती है। जीव के जब छहो पर्याप्तियाँ पूर्ण होती है तभी उसे पर्याप्तक जीव कहते है।

*प्रश्न ०६) पंचेन्द्रिय जीवों के पन्द्रह योग किस अपेक्षा होते हैं?*
पंचेन्द्रिय जीवों के पन्द्रह योग–
*मन ०४*   सत्य,असत्य, उभय, अनुभय मनोयोग
*वचन ०३* सत्य, असत्य, उभय वचनयोग
(संज्ञी पंचेन्द्रिय तिर्यंच तथा तीनो गति के जीवो की अपेक्षा से)
*अनुभय वचनयोग* संज्ञी असंज्ञी पंचेन्द्रिय अपेक्षा
*औदारिकद्बिक*     मनुष्य–तिर्यंच की अपेक्षा *वैक्रियिकद्विक*      देव– नारकी की अपेक्षा *आहारकद्विक*     छठे गुणस्थान मुनि की अपेक्षा *कार्मणकाययोग* विग्रह गति तथा केवली समद्धात की अपेक्षा

*प्रश्न ०७) पंचेन्द्रिय जीवों की २६ लाख जातियों कौन-कौनसी हैं?*
पंचेन्द्रिय जीवों की २६ लाख जातियाँ– 
*नारकियों* की चार (०४) लाख जातियाँ
*देवों की*         चार (०४) लाख जातियाँ
*मनुष्यों* की     चौदह (१४) लाख जातियाँ
*तिर्यंच पंचेन्द्रियों* की चार (०४) लाख जातियाँ है।

*प्रश्न ०८) पंचेन्द्रिय जीवों के १०८.५ लाख करोड़ कुल कौन- कौन से हैं?*
उत्तर:-पंचेन्द्रिय के १०८.५ लाख करोड़ कुल–
*मनुष्यों के*      १४ लाख करोड़,
*देवों के*          २६ लाख करोड
*नारकियों के*   २५ लाख करोड़
*पंचेन्द्रिय तिर्यंचो मे*
*जलचरों के* १२.५ लाख करोड़
*नभचरों के*     १२ लाख करोड़
*थलचरों के*     १९ लाख करोड़

*प्रश्न ०८) किन जीवों के इन्द्रियाँ नहीं होती हैं?* तेरहवें-चौदहवें गुणस्थान में इन्द्रिया (भावेन्द्रिय) नहीं होता हैं, क्योंकि वहाँ इन्द्रियावरण कर्म का क्षयोपशम नहीं होता है।
विग्रहगति में तथा जब तक इन्द्रिय पर्याप्ति पूर्ण नहीं होती तब तक द्रव्येन्द्रियाँ नहीं होती हैं क्योंकि वहाँ इन्द्रिय के योग्य नामकर्म का उदय नहीं होता है।
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦

*✍️समुच्चय प्रश्नोत्तर*
*प्रश्न ०९) किस इन्द्रिय वाले जीव किस गति में होते हैं?*
*तिर्यंचगति* में एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय तथा पंचेन्द्रिय जीव होते हैं।
*नरक, मनुष्य तथा देवगति*  में संज्ञी पंचेन्द्रिय जीव ही होते हैं।
*मनुष्यगति में अनिन्द्रिय जीव भी होते हैं।*
अनिन्द्रिय के दो अर्थ है–एक मन दूसरा अतिन्द्रिय
*पंचमगति (सिद्ध गति)* अनिन्द्रिय जीव ही होते हैं 

*प्रश्न १०) कौन- कौन से प्राण इन्द्रिय मार्गणा के सभी भेदों में पाये जाते हैं?*
चार प्राण इन्द्रिय मार्गणा के सभी भेदों में पाये जाते हैं- स्पर्शन इन्द्रिय, कायबल, श्वासोच्छवास और आयु प्राण।
रसना इन्द्रिय आदि प्राण भी द्वीन्द्रिय जीवों से शुरु होते है।
वचनबल प्राण भी– द्वीन्द्रिय जीवों से शुरु होते है।
मनोबल प्राण भी–  पंचेन्द्रिय जीवो के होते है।

*प्रश्न ११) ऐसे कौन-कौन से उपयोग हैं जो इन्द्रिय मार्गणा के सभी भेदों में नहीं पाये जाते हैं*
नौ उपयोग इन्द्रिय मार्गणा के सभी भेदों में नहीं पाये जाते हैं- ज्ञानोपयोग ०६, दर्शनापयोग ०३
*मतिज्ञान,श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान, मन: पर्ययज्ञान, केवलज्ञानोपयोग तथा कुअवधिज्ञानोपयोग. चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन*
चक्षुदर्शनोपयोग. एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय जीवों के नहीं होता है। मात्र तीन उपयोग (कुमतिज्ञानो, कुश्रुतज्ञानो तथा अचक्षुदर्शनोपयोग) होते है।
इनमें से चक्षुदर्शन को छोड्कर शेष आठ उपयोग संज्ञी पंचेन्द्रिय जीवों के ही होते हैं। 
*कुमतिज्ञान, कुश्रुतज्ञान और अचक्षुदर्शन सभी इन्द्रियो मे पाए जाते है।*

*प्रश्न १२) आस्रव के ऐसे कौन- कौनसे कारण हैं जो इन्द्रिय मार्गणा के सभी भेदों में पाये जाते हैं?*
आस्रव के ३८ प्रत्यय ऐसे हैं, जो इन्द्रिय मार्गणा के सभी भेदों में पाये जाते हैं।
*मिथ्यात्व ०५, कषाय २३, अविरति ०७, योग ०३* स्त्रीवेद, पुरुषवेद – एकेन्द्रिय से चतुरिन्द्रिय तक नहीं होते हैं । 
रसनादिक चार इन्द्रिय तथा मन संबधी अविरति–
एकेन्द्रिय जीवों के नहीं होती हैं 
मन ०४, वचन ०३ योग भी एकेन्द्रिय से चतुरिन्द्रिय तक नहीं हैं। 
आहारकद्विक काययोग मुनिराजो के होता है
वैक्रियिकद्विक काययोग देव नारकियो के होता है
अनुभयवचनयोग भी एकेन्द्रिय जीवों के नहीं है ।
इस तरह संज्ञी पंचेन्द्रिय के १२ अविरति
असंज्ञी पंचेन्द्रिय के ११ अविरति
चतुरिन्द्रिय के १० अविरति
त्रीन्द्रिय के ०९ अविरति
द्वीन्द्रिय के ०८ अविरति
एकेन्द्रिय के ०७ अविरति होती है

*प्रश्न १३) आस्रव के ऐसे कौन-कौन से प्रत्यय हैं जो एकेन्द्रिय में नहीं होते हैं लेकिन पंचेन्द्रिय के होते हैं*
आसव के १९ प्रत्यय ऐसे हैं जो एकेन्द्रिय के नहीं होते हैं लेकिन पंचेन्द्रिय के होते हैं।
अविरतियाँ ०५– रसना, प्राण, चक्षु, कर्ण तथा मन सम्बन्धी
कषाय ०२)–  स्त्रीवेद तथा पुरुषवेद
योग १२)–     मनोयोग ०४, वचनयोग ०४, आहारकद्विक तथा वैक्रियिकद्रिक काययोग

*प्रश्न १४) पंचेन्द्रिय जीवों के जाति तथा कुल अधिक हैं या एकेन्द्रिय जीवों के?*
पंचेन्द्रियों में कुल अधिक हैं, लेकिन एकेन्द्रियों में जातियाँ अधिक हैं।
पंचेन्द्रियों में १०८.५ लाख करोड़ कुल हैं, एकेन्द्रिय में मात्र ६७ लाख करोड़ कुल ही हैं।
पंचेन्द्रियों के मात्र २६ लाख जातियों हैं तो एकेन्द्रिय जीवों की ५२ लाख जातियाँ हैं।

*प्रश्न १५) इन्द्रिय मार्गणा के कौन भेद में सबसे ज्यादा जीवसमास हैं?*
एकेन्द्रिय जीवों के १४ जीवसमास हैं जो सबसे ज्यादा है।
पृथ्वीकायिक दो, जलकायिक दो, अग्निकायिक के दो, वायुकायिक के दो तथा वनस्पतिकायिक के छह इस प्रकार चौदह (१४) जीवसमास हैं ।

*प्रश्न १६) कौन सी इन्द्रिय वालों के एक काययोग एवं एक ही वचनयोग होता है?*
उत्तर:-द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय तथा असंज्ञी पंचेन्द्रिय जीवों की पर्याप्त-अवस्था में एक औदारिक काययोग और एक अनुभयवचनयोग होता है।
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦
*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*

गुरुवार, 15 मई 2025

12. चौबीस ठाणा-विकलेन्द्रिय मार्गण*

12. चौबीस ठाणा-विकलेन्द्रिय मार्गण*
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

*✍️ विकलेन्द्रिय मे २४ स्थान*
🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️
*०१) गति       ०१/०४*   तिर्यंचगति
*०२) इन्द्रिय    ०१/०५*   स्वकीय
द्वीन्द्रिय मे ०२, त्रीन्द्रिय मे ०३, चतुरिन्द्रिय ०४
*०३) काय       ०१/०६*  त्रसकाय
*०४) योग        ०४/१५*  
अनुभय वचनयोग, कार्मणकाययोग,औदारिकद्विक 
*०५) वेद         ०१/०३*   नपुंसकवेद
*०६) कषाय     २३/२५*  
स्त्रीवेद, पुरुषवेद नोकषाय नही होती है।
*०७) ज्ञान        ०२/०८*  कुमतिज्ञान, कुश्रुतज्ञान
*०८) संयम       ०१/०७*  असंयम
*०९) दर्शन       ०२/०४*  चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन
दो और तीन इन्द्रिय जीवो मे अचक्षुदर्शन, चार इन्द्रिय के चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन है।
*१०) लेश्या      ०३/०६*  कृष्ण, नील, कापोत
*११) भव्यक्त्व  ०२/०२*  भव्य और अभव्य
*१२) सम्यक्त्व   ०२/०६* मिथ्याद्रष्टि, सासादन
*सासादन सम्यक्त्व निर्वत्यपर्याप्तक अवस्था मे है*
*१३) संज्ञी        ०१/०२*  असंज्ञी 
*१४) आहारक   ०२/०२*  आहारक, अनाहारक
*१५) गुणस्थान   ०२/१४*  मिथ्यात्व, सासादन
*१६) जीवसमास ०३/१९*  स्वकीय
द्वीन्द्रिय मे ०१, त्रीन्द्रिय मे ०१, चतुरिन्द्रिय ०१
*१७) पर्याप्ति       ०५/०६*  मनः पर्याप्ति नही है
*१८) प्राण           ०८/१०*  
द्वीन्द्रिय के ०६, त्रीन्द्रिय के ०७, चतुरिन्द्रिय के ०८
*१९) संज्ञा         ०४/०४*  
आहारसंज्ञा, भयसंज्ञा, मैथुनसंज्ञा, परिग्रहसंज्ञा।
*२०) उपयोग      ०४/१२*  
कुमतिज्ञान, कुश्रुतज्ञान, अचक्षुदर्शन, चक्षुदर्शन
द्वीन्द्रिय के ०३, त्रीन्द्रिय के ०३, चतुरिन्द्रिय के ०४
*२१) ध्यान         ०८/१६*  
*आर्तध्यान ०४* इष्टवियोगज, अनिष्टसंयोगज, वेदना और निदान।
*रौद्रध्यान ०४* हिंसानन्दी, मृषानन्दी, चौर्यानन्दी और परिग्रहानन्दी।  
*२२) आस्रव   ४०, ४१, ४२/५७*  स्वकीय
*द्वीन्द्रिय ४०* 
मिथ्यात्व ०५, अविरति ०८, कषाय २३, योग ०४
*त्रीन्द्रिय ४१*
मिथ्यात्व ०५, अविरति ०९, कषाय २३, योग ०४
*चतुरिन्द्रिय ४२*
मिथ्यात्व ०५, अविरति १०, कषाय २३, योग ०४
*२३) जाति   स्वकीय/८४ लाख*    
द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय प्रत्येक ०२-०२ लाख
*२४) कुल–१९९.५ लाख करोड*  स्वकीय
द्वीन्द्रिय के ०७ लाख करोड, त्रीन्द्रिय के ०८ लाख करोड, चतुरिन्द्रिय के ०९ लाख करोड कुल
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦

जिनके पाँचो इन्द्रिय ना हो वह विकलेन्द्रि कहलाते है तथा यहा एकेन्द्रिय का ग्रहण नही होता हैं उन्हे अलग से स्थावर कह देते है। झसलिए इनके लिए नया शब्द दे दिया विकलत्रय
*विकलत्रय* यानि विकल= कम इन्द्रि, त्रय=तीन
द्वीन्द्रिय त्रीन्द्रिय ओर चतुरिन्द्रिय जीव विकलत्रय हैं।

*प्रश्न ०१) द्वीन्द्रिय जीव किसे कहते हैं?*
जिनका चिह्न स्पर्श और रस विषयक ज्ञान है वे द्वीन्द्रिय जीव हैं।
जिन जीवों के दो इन्द्रियाँ पाई जाती हैं वे द्वीन्द्रिय जीव हैं। *जैसे* शंख, कृमि, लट (कँचुआ), सीप, गिजाई, जौंक, कौड़ी आदि   *(गो. जी.१६६)*

*प्रश्न ०२) त्रीन्द्रिय जीव किसे कहते हैं ?*
जिनका चिह्न स्पर्श, रस तथा गन्ध विषयक ज्ञान है वे जीव त्रीन्द्रिय हैं। 
जिन जीवों के तीन इन्द्रियाँ होती हैं त्रीन्द्रिय जीव हैं।
*जैसे* कुन्धु, पिपीलिका, चींटा, जूँ,  बिच्छू, लीखें, कनखजूरा, खटमल आदि।    *(गो. जी.१६६)*

*प्रश्न ०३) चतुरिन्द्रिय जीव किसे कहते हैं?
जिनका चिह्न स्पर्श, रस, गन्ध तथा वर्ण विषयक ज्ञान है वे चतुरिन्द्रिय जीव हैं, जिनके चार इन्द्रियाँ हैं वे चतुरिन्द्रिय जीव हैं। *जैस* झिंगुर, डाँस, मच्छर, पतंगा, भ्रमर आदि।     *(गो. जी. १६६)८

*प्रश्न ०४) विकलत्रयों में चींटा-चींटी, भ्रमर-भ्रमरी आदि स्त्री-पुरुष देखे जाते हैं, अत: उनके भी स्त्री- पुरुष वेद मानने में क्या बाधा है?*
विकलत्रयों में भी स्त्री-पुरुष लिंग वाले नाम देखे जाते है। लोक में नपुसक लिंग वाले शब्दों का उच्चारण भी स्त्री या पुरुषवेद के रूप में ही होता है। *जैसे* पुस्तक शब्द नपुसक लिङ्ग का है फिर भी, पुस्तक रखी है, ऐसा ही बोला जाता है यानि स्त्रिलिंग की भाषा मे बोलते है।
दूध शब्द नपुंसक लिङ्ग का है फिर भी पुल्लिंग में बोला जाता है, दुध चुल्ले पर रखा है यह बोला जाता है, यानि पुल्लिंग में बोला जाता है।इसी प्रकार से विकलत्रय, एकेन्द्रिय आदि में भी बोला जाता है। एकेन्द्रियों में भी कमल-कमलिनी आदि। 
इसका अर्थ उनके स्त्री-पुरुष वेद हो गया, ऐसा नहीं है, क्योंकि ऐसा मानने पर तो अजीवों में भी चमचा- चमची, भगोना-भगोनी, कटोरा-कटोरी आदि सभी मे कोई भी लिंग नही है, लेकिन लिंग के अनुसार बोलते है। अजीवों के तो वेद ही नहीं हो सकता है।
अत: आगम में एकेन्द्रिय तथा विकलत्रयों के नपुसक वेद ही कहा गया है, सो सत्य है ।

*प्रश्न ०५) क्या ढाई द्वीप के बाहर के विकलत्रय जीवों में भी नपुंसक वेद ही होता है?*
नहीं, ढाई द्वीप के बाहर विकलत्रय जीव नहीं होते हैं। विकलत्रय जीव तो मात्र कर्मभूमिया तिर्यंचों में ही होते हैं ।

*प्रश्न ०६) क्या ढाई द्वीप के बाहर कहीं पर भी विकलत्रय जीव नहीं होते हैं?*
नहीं, ढाई द्वीप के बाहर असख्यात द्वीप समुद्रो में मात्र पंचेन्द्रिय तिर्यंच होते हैं लेकिन अन्त के स्वयम्भूरमण द्वीप तथा स्वयम्भूरमण समुद्र में विकलत्रय जीव भी पाये जाते हैं। उनके भी नपुंसक वेद ही पाया जाता है।       *(धवला ०४/२४३)*

*प्रश्न ०७) क्या कर्मभूमिया मनुष्य-तिर्यंचों के समान विकलत्रय जीवों के भी वेद की विषमता हो सकती है?*
नहीं,कर्मभूमियाँ मनुष्य-तिर्यंचोंके समान विकलत्रय जीवों के वेद की विषमता नहीं हो सकती है, कहा है –  *नारकसम्हर्च्छिनो नपुंसकानित।।  सु.०२/५०*
विकलत्रय जीव भी सम्मूर्च्छन जन्म वाले होते हैं इसलिए उनके वेद की विषमता नहीं हो सकती है।

*प्रश्न ०८) चींटी आदि के अण्डे देखे जाते हैं, अत: उनके नपुंसक वेद ही कैसे हो सकता है?*
चींटी आदि जीवों के अण्डों की उत्पत्ति गर्भ से नहीं होती है। चींटियाँ आदि केवल यहाँ- वहाँ के मल-मूत्र आदि गन्दे स्थानों से सड़े-गले पुद्‌गलों को लेकर विशेष स्थानों में रख लेती है। कालान्तर में वे ही पुद्‌गल पिण्ड चींटी आदि के शरीर बन जाते हैं।  
 *(श्लो.०५/२५२)* 
◆इसी प्रकार सिर की जुएँ भी जो लीख के रूप में अण्डों जैसी दिखाई देती हैँ, उनकी उत्पात्ती भी ऐसे ही जानना चाहिए। इसलिए अण्डाकार दिखाई देने पर भी ये सब नपुंसक वेद वाले ही होते है।

*प्रश्न ०९)विकलत्रय जीवों के कितने प्राण होते हैं?*
विकलत्रय जीवों के प्राण- 
*दो इन्द्रिय पर्याप्तावस्था में ०६ प्राण*
०२ इन्द्रियाँ (स्पर्शन, रसना) ०२ बल (वचन, काय) आयु और श्वासोच्चवास 
*तीन इन्द्रिय पर्याप्तावस्था में ०७ प्राण*
०३ इन्द्रियाँ (स्पर्शन, रसना, घ्राण), ०२ बल (वचन, काय), आयु और श्वासोच्चवास 
*चतुरिन्द्रिय पर्याप्तावस्था में ०८ प्राण*
०४ इन्द्रियाँ (स्पर्शन, रसना, घ्राण, चक्षु), ०२ बल (वचन, काय), आयु और श्वासोच्चवास 
◆इन सबके निर्वृत्यपर्याप्त अवस्था में श्वासोच्छवास तथा वचन बल नहीं होता है अत: इनके क्रमश: ०४, ०५, ०६  होते हैं।         *(गो. जी. १३३)*

*प्रश्न १०) विकलत्रयो के कितने उपयोग होते हैं?* ◆द्वीन्द्रिय तथा त्रीन्द्रिय जीवों के ०३ उपयोग होते हैं- कुमतिज्ञानो, कुश्रुतज्ञानो,  अचक्षुदर्शनोपयोग
◆चतुरिन्द्रिय जीवों के ०४ उपयोग होते हैं- कुमति ज्ञानो, कुश्रुतज्ञानो, चक्षुदर्शनो, अचक्षुदर्शनो
*नोट* द्वीन्द्रिय ओर त्रीन्द्रिय जीवों के चक्षुइन्द्रिय के अभाव में चक्षुदर्शन नहीं होता हैं।

*प्रश्न ११) विकलत्रय जीवों के कितने आस्रव के प्रत्यय होते हैं?*
विकलत्रय जीवों के आस्रव के प्रत्यय- 
*द्वीन्द्रिय जीवों के ४० आसव के प्रत्यय*
मिथ्यात्व ०५, अविरति ०८ (षट्‌कायिक जीव एवं दो इन्द्रिय सम्बन्धी), कषाय २३ (स्त्रीवेद,पुरुषवेद नही) योग ०४ (अनुभय वचनयोग, औदारिक काययोग,
औदारिक मिश्न काययोग, कार्मण काय योग)
*त्रीन्द्रिय जीवों के ४१ आस्रव के प्रत्यय*
मिथ्यात्व ०५, अविरति ०९ (षट्‌कायिक जीव एवं तीन इन्द्रिय सम्बन्धी), कषाय २३ (स्त्रीवेद,पुरुषवेद नही) योग ०४ (अनुभय वचनयोग, औदारिक काय योग,औदारिक मिश्न काययोग, कार्मण काययोग)
*चतुरिन्द्रिय जीवों के ४२ आस्रव के प्रत्यय*
मिथ्यात्व ०५, अविरति १० (षट्‌कायिक जीव एवं चार इन्द्रिय सम्बन्धी), कषाय २३ (स्त्रीवेद,पुरुषवेद नही) योग ०४ (अनुभय वचनयोग, औदारिक काय योग,औदारिक मिश्न काययोग, कार्मण काययोग)

*इन्हीं जीवों के निर्वृत्यपर्याप्तक–लब्ध्यपर्याप्तक अवस्था में चार योगो मे से तीन योग (औदारिक काययोग, कार्मण काययोग तथा वचनयोग) कम हो जाते है, तथा औदारिक मिश्र काययोग ही होता है, क्रमश: ३७, ३८, ३९ आस्रव के प्रत्यय हो जाते है।*

*इन्हीं जीवों के विग्रहगति में तीन योग (औदारिक काययोग, औदारिक मिश्न काययोग, वचनयोग) कम करने पर क्रमश: ३७, ३८, ३९ आस्रव के प्रत्यय है। यहा कार्मण काययोग रहता है*

*प्रश्न १२) एकेन्द्रिय तथा विकलत्रय जीवों के षट्‌कायिक जीवों की हिंसा सम्बन्धी आस्रव के प्रत्यय कैसे हो सकते हैं?*
उत्तर:-मकड़ी के समान कुछ विशेष जाति की झाड़ियाँ मनुष्य जैसे बड़े-बड़े जीवों को भी पकड़ती हुई देखी जाती हैं। चींटियाँ लट आदि को पकड़कर ले जाते हुए प्रत्यक्ष देखी जाती हैं, गाय, भैंस, मनुष्य आदि को कीड़े-मकोड़े आदि काटते हुए देखे जा सकते हैं अत: उनके भी षट्‌कायिक जीवों सम्बन्धी आस्रव होता ही है क्योंकि हिंसा का त्याग किये बिना यदि कोई हिंसा नहीं भी करता है या किसी के निमित्त से हिंसा नहीं भी होती है तो भी उसे हिंसा का पाप लगता ही है।अत: एकेन्द्रिय तथा विकलत्रय जीवों के भी षट्‌कायिक जीवों की हिंसा सम्बन्धी आस्रव के प्रत्यय होते ही हैं।
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦
*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*

गुरुवार, 1 मई 2025

11. चौबीस ठाणा-एकेन्द्रिय मार्गणा

 *11. चौबीस ठाणा-एकेन्द्रिय मार्गणा*

https://youtu.be/EA8u9p5bpGM?si=luA9UQCw5d7Ltl08

🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴


*✍️ एकेन्द्रिय मे २४ स्थान*

🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️

*०१) गति       ०१/०४*   तिर्यंचगति

*०२) इन्द्रिय    ०१/०५*   स्पर्शन इन्द्रिय

*०३) काय       ०१/०६*   स्थावर काय

पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और वनस्पतिकायिक

*०४) योग        ०३/१५*  

कार्मणकाययोग, औदारिकद्विक काययोग

*०५) वेद       ०१/०३*   नपुंसकवेद

*०६) कषाय  २३/२५*  

स्त्रीवेद,पुरुषवेद नोकषाय को छोडकर बाकी सभी

*०७) ज्ञान     ०२/०८*  कुमतिज्ञान, कुश्रुतज्ञान

*०८) संयम       ०१/०७*  असंयम

*०९) दर्शन       ०१/०४*  अचक्षुदर्शन

*१०) लेश्या      ०३/०६*  कृष्ण, नील, कापोत

*११) भव्यक्त्व  ०२/०२*  भव्य और अभव्य

*१२) सम्यक्त्व   ०२/०६* मिथ्याद्रष्टि, सासादन

*सासादन सम्यक्त्व निर्वत्यपर्याप्तक अवस्था मे है*

*१३) संज्ञी        ०१/०२*  असंज्ञी 

*१४) आहारक   ०२/०२*  आहारक, अनाहारक

*१५) गुणस्थान   ०२/१४*  मिथ्यात्व, सासादन

*१६) जीवसमास  १४/१९*   

*१७) पर्याप्ति        ०४/०६* 

भाषा और मनः पर्याप्ति नही होती है

*१८) प्राण           ०४/१०*  

स्पर्शन, कायबल, आयु और श्वासोच्छवास प्राण

*१९) संज्ञा         ०४/०४*  

आहारसंज्ञा, भयसंज्ञा, मैथुनसंज्ञा, परिग्रहसंज्ञा।

*२०) उपयोग      ०३/१२*  

कुमति, कुश्रुत, अचक्षुदर्शन

*२१) ध्यान         ०८/१६*  

*आर्तध्यान ०४* इष्टवियोगज, अनिष्टसंयोगज, वेदना और निदान।

*रौद्रध्यान ०४* हिंसानन्दी, मृषानन्दी, चौर्यानन्दी और परिग्रहानन्दी।  

*२२) आस्रव       ३८/५७*  

*मिथ्यात्व०५* विपरीत,एकान्त,विनय,संशय,अज्ञान

*अविरति ०७* स्पर्शन इन्द्रिय और षट्काय के जीवों की रक्षा नहीं करना की अविरति होती है

*कषाय २३* अनन्तानुबन्धीआदि १६ नोकषाय ०७

*योग ०३* औदारिकद्विक काययोग, कार्मण काययोग

*२३) जाति   –८४ लाख*    ५२ लाख जाति

विकलत्रय एवं पंचेन्द्रिय सम्बन्धी जाति नही होते है।

*२४) कुल–१९९.५ लाख करोड* ६७ लाख करोड़

विकलत्रय एवं पंचेन्द्रिय सम्बन्धी कुल नही होते है। 

🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦


✍️ एकेन्द्रिय जीव :-

जिन जीवों का चिह्न स्पर्शन विषयक ज्ञान है, वे जीव एकेन्द्रिय हैं। 

जिन जीवों के एक ही इन्द्रिय होती है, वे एकेन्द्रिय हैं *जैसे* पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, वनस्पति, इतर निगोद, नित्यनिगोद आदि   *(गो. जी. १६६)*


*प्रश्न - एकेन्द्रिय जीवों के द्रव्यवेद नहीं पाया जाता है, इसलिए उनके नपुंसकवेद का अस्तित्व कैसे बतलाया है?*

उत्तर-एकेन्द्रियों में द्रव्यवेद मत होओ; क्योंकि उसकी यहाँ प्रधानता नहीं है। अथवा द्रव्यवेद की एकेन्द्रियों में उपलब्धि नहीं होती है, इसलिए उसका अभाव सिद्ध नहीं होता है । किन्तु सम्पूर्ण प्रमेयों को जानने वाले केवलज्ञान से उसकी सिद्धि हो जाती है। किन्तु यह ज्ञान छद्‌मस्थों में नहीं पाया जाता है।

*(धवला ०१/३४६)*

इनके द्रव्यवेद और भाववेद दोनो नपुंसक होता है। भाववेद क्योकी उनके नपुंसकवेद नामकर्म का उदय है तथा द्रव्यवेद भी नपुंसक है वह बाहर से नही दिखता है लेकिन केवलज्ञानी के ज्ञान मे उनके नपुंसक दिखाई देता है।


*प्रश्न - एकेन्द्रिय जीव स्त्रीभाव व पुरुषभाव नहीं समझते, उनके स्त्री-पुरुष विषयक अभिलाषा कैसे बन सकती है?*

उत्तर-नहीं; क्योंकि जो पुरुष स्त्रीवेद से सर्वथा अनजान है और भृगृह के भीतर वृद्धि को प्राप्त हुआ है, ऐसे पुरुष के भी वासना देखी जाती है। इसलिए एकेन्द्रिय जीवों के स्त्री-पुरुष भाव में नहीं समझने पर भी (नपुंसक) वेद होने में कोई बाधा नहीं है।

*(यहा मैथुन संज्ञा है तथा मैथुन संज्ञा होने पर यह भाव उत्पन्न होते है)*      *(धवला ०१/३४६)*


*प्रश्न १४) एकेन्द्रियों के कषायों का सद्‌भाव कैसे पाया (सिद्ध होता है) जाता है?*

उत्तर- क्वीन्स और न्यू साउथवेल्स के जंगलों में डंक मारने वाले वृक्ष होते हैं। इन वृक्षों पर नुकीले काँटे होते हैं। इनकी पत्तियाँ घने बालों वाली होती हैं। इन वृक्षों के समीप जाने पर पत्तियाँ शरीर से चिपक जाती हैं और अपने रोंयें छोड़ देती हैं, यह उनकी क्रोध कषाय कही जा सकती है।

बरगद आदि वृक्ष अपनी डालियों से शाखाएँ निकालकर भूमि तक पहुँचा देते हैं तथा उन्हें ही अपने जड़ और तने के रूप में परिवर्तित कर लेते हैं। यूकेलिप्टस कुछ ही दिनों में २००–३०० फुट ऊँचाई तक सीधा-सीधा बढ्‌कर एक प्रकार से अपने अभिमान को ही प्रगट करता है।

कीट-भक्षी पौधे स्पष्टरूप से मायावी दिखाई देते हैं। ये अपने रूप, रस, गंध से कीट, पतंगों आदि को अपनी ओर आकर्षित करके नष्ट कर देते हैं। इसी प्रकार अमरबेल भी धीरे- धीरे बढ्‌कर उसी वृक्ष को नष्ट कर देती है।

कई वनस्पतियाँ अपना भोजन जमीन के भीतर अपनी जड़ों/तनों में संचित कर लेती हैं। यूकेलिप्टस अपनी अबू- बाजू का इतना पानी इकट्ठा करके रख लेता है कि ०४ – ०५ वर्ष तक अकाल पड़ने पर भी वह नहीं सूखता है। यह उसकी लोभ कषाय का परिणाम है।


*प्रश्न १५) एकेन्द्रिय जीवों के मिथ्यात्व कैसे सिद्ध होता है?*

उत्तर-एकेन्द्रिय जीवों के गृहीत- अगृहीत आदि सभी मिथ्यात्व सम्भव हैं, क्योंकि जिनका हृदय सात प्रकार के मिथ्यात्वरूपी कलक से अंकित है, ऐसे मनुष्यादि गति सम्बन्धी जीव पहले ग्रहण की हुई मिथ्यात्व पर्याय को न छोड्‌कर जब स्थावर पर्याय को प्राप्त करते हैं, तो उनके सातों’ ही प्रकार का मिथ्यात्व पाया जाता है। इस कथन में कोई विरोध नहीं है।    *(धवला ०१/२७७)*


*प्रश्न १६) क्या सभी एकेन्द्रिय जीवों के सभी मिथ्यात्व हो सकते हैं?*

उत्तर-नहीं, जो एकेन्द्रिय अथवा द्वीन्द्रिय आदि जीव जिन्होंने आज तक संज्ञी पंचेन्द्रिय पर्याय को प्राप्त नहीं किया है उनके पाँचों गृहीत मिथ्यात्व नहीं हो सकते हैं, क्योंकि मन के अभाव मे जीव में किसी के उपदेश को ग्रहण करने की क्षमता नहीं हो सकती है। उपदेश को ग्रहण किये बिना गृहीत मिथ्यात्व नहीं हो सकता है।   *(धवला पुस्तक ०४)*


*प्रश्न १७) एकेन्द्रिय जीवों के कम- से- कम कितने प्राण होते हैं?*

उत्तर-एकेन्द्रिय के निर्वृत्यपर्याप्त तथा लब्ध्यपर्यातक  अवस्था मे कम-से-कम तीन प्राण होते हैं- स्पर्शन इन्द्रिय, कायबल, आयु प्राण। श्वासोच्छास पर्याप्ति पूर्ण होने के पहले श्वासोच्छास प्राण नहीं होता है। इसलिए निर्वृत्यपर्याप्त तथा लब्ध्यपर्यातक जीवों के तीन प्राण होते हैं।


*प्रश्न १८) एकेन्द्रिय जीवों के आहारादि संज्ञाएँ कैसे सिद्ध होती ईं?*

उत्तर- *आहार संज्ञा* सम्पूर्ण रूप से छाल को उतार देने पर वृक्ष वनस्पति का मरण हो जाता है और जल, वायु आदि के मिलने से वे हरे- भरे हो जाते हैं इसलिए आहार संज्ञा स्पष्ट है।

*भय संज्ञा* स्पर्श कर लेने पर लाजवन्ती आदि वनस्पतियाँ संकुचित हो जाती हैं यह भय संज्ञा है।

*मैथुन संज्ञा* स्त्रियों के कुल्ले के जल से सिंचित होने से कुछ लताएँ आदि हर्षित (पुष्पित) हो जाती हैं तथा स्त्रियों के पैरों के ताड़न से कुछ वनस्पतियों में पुष्प, अंकुर आदि प्रादुर्भूत हो जाते हैं इसलिए मैथुन संज्ञा भी स्पष्ट है।

*परिग्रह संज्ञा* वृक्ष की जड़ें निधान-खजाने आदि की दिशा में फैल जाती हैं इसलिए परिग्रह संज्ञा भी स्पष्ट है ।     *(मू आ. २१७)*

लगभग पूरी बुझी हुई अग्नि भी थोड़ा वायु का झोंका लग जाने पर या रुई आदि अनुकूल ईधन मिलने पर सचेत (पुनर्जीवित हुई) देखी जाती है, इसको उनकी *आहार संज्ञा* कह सकते है।

अग्नि से अग्नि आगे-आगे बढ़ती हुई देख कर *परिग्रह संज्ञा* कही जा सकती है। इसी प्रकार पृथ्वी आदि में भी संज्ञाएँ पाई जाती हैं।

*सिद्धान्त की दृष्टि से वेद कर्म के बन्ध का कारण वेद का उदय कहा गया है। एकेन्द्रिय जीवों के वेद का बन्ध होता है इसलिए उनके  *मैथुनसंज्ञा*  होती ही है, ऐसे ही अपकायिक आदि के उदय के साथ समझना चाहिए।*


*प्रश्न १९) एकेन्द्रिय जीवों के वचनयोग नहीं होता है, फिर उनके मृषानन्दी रौद्रध्यान कैसे हो सकता है?*

उत्तर:-एकेन्द्रिय जीवों के भी स्पर्शन इन्द्रिय के माध्यम से झूठ बोलने में आनन्द की तथा झूठ बोलने वाले की अनुमोदना सम्बन्धी कल्पनाएँ हो सकती हैं।

दूसरी बात, रौद्रध्यान के लिए बोलने की या वचन योग की अतिआवश्यकता भी नहीं है। अत: उनके मृषानन्दी रौद्रध्यान होने में कोई बाधा नहीं है ।


*प्रश्न २०) एकेन्द्रिय जीवों के अपर्याप्त अवस्था में कितने आसव के प्रत्यय होते हैं?*

उत्तर:- एकेन्द्रिय जीवों के अपर्याप्त अवस्था में छत्तीस (३६) आसव के प्रत्यय होते हैं –

मिथ्यात्व-०५, अविरति-०७, कषाय-२३, योग-०१ (औदारिक मिश्र काययोग)


*प्रश्न २१) एकेन्द्रिय जीवों की बावन (५२) लाख जातियाँ कौन- कौनसी हैं?*

उत्तर-एकेन्द्रिय जीवों की जातियाँ- 

पृथ्वीकायिक ०७ लाख,  जलकायिक ०७ लाख  अग्रिकायिक  ०७ लाख,  वायुकायिक ०७ लाख

नित्यनिगोद   ०७ लाख,   इतर निगोद  ०७ लाख

वनस्पति कायिक १० लाख जातियाँ मिलाकर एकेन्द्रिय जीवों की बावन (५२) लाख जातियाँ है।


*प्रश्न २२) एकेन्द्रिय के कितने कुल हैं?*

उत्तर:-एकेन्द्रिय जीवों के ६६ लाख करोड़ कुल हैं-

पृथ्वीकायिक २२ लाख करोड़ 

जलकायिक  ०७ लाख करोड़

अग्निकायिक ०३ लाख करोड़

वायुकायिक   ०७ लाख करोड़  

वनस्पतिकायिक २८ लाख करोड़ कुल मिलाकर 

सडसठ (६७) लाख करोड़ कुल हो जाते है।

🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦

*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*

गुरुवार, 24 अप्रैल 2025

10. चौबीस ठाणा-इन्द्रिय मार्गणा

 10. चौबीस ठाणा-इन्द्रिय मार्गणा

🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴


जिससे जीवो की पहचान हो उसे इन्द्रिय कहते हैं। 

शरीर के चिन्ह विशेष जो आत्मा को ज्ञान कराने मे निमित्त होते है वे इन्द्रिय है, या आत्मा का ज्ञान कराने मे निमित्त होते है वे इन्द्रिय है।

जीव मे जो क्षयोपशम रुप शाक्ति पाई जाती है उस शाक्ति का नाम इन्द्रिय है।

जो इन्द्र की भाँती हो उसे इन्द्रिय कहते है।

जो आज्ञा ऐश्वर्य वाला है उसे इन्द्र कहते है।

*जैसे* अहमिन्द्र होते है एक दुसरे की अपेक्षा नही रखते उसी प्रकार इन्द्रिय एक दुसरे की अपेक्षा नही रखती अपना-अपना काम करती है इस प्रकार इन्द्र की भाँती चीजो को परिणामो को इन्द्रिय कहते है।

 तथा आत्मा का चिन्ह इन्द्र है इस आत्मा को जानने मे जिससे मदद लेता है उस आत्मा के चिन्ह को इन्द्रिय कहते है।        *(गो. जी.१६४)*

जो सूक्ष्म पदार्थ का ज्ञान कराता है उसे लिंग यानि चिन्ह कहते है।

जिस लिंग के द्वारा आत्मा का अस्तिव जाना जाता है उसे इन्द्रिय कहते है।

जैसे---धुए से अग्नि का ज्ञान होता है उसी प्रकार दिखने वाली चीजो से न दिखने वाली चीजो का ज्ञान कर लेते है।धुआ कहलाता है लिंग साधु हेतु उसके द्वारा जाना जाता है सूक्ष्म पदार्थ अग्नि जैसा


✍️ इन्द्रिय के प्रकार :-

इन्द्रियाँ दो प्रकार की होती हैं –द्रव्येन्द्रिय, भावेन्द्रिय *द्रव्येन्द्रिय* शरीर के चिन्ह विशेष को द्रव्येन्द्रि कहते है। या पुद्‌गल द्रव्य रूप इन्द्रिय द्रव्येन्द्रिय है अथवा निर्वृत्ति और उपकरण को द्रव्येन्द्रिय कहते हैं

*भावेन्द्रिय* मतिज्ञानावरण कर्म के क्षयोपशम से उत्पन्न हुई विशुद्धि को भावेन्द्रिय कहते है। ड्सके

लब्धि और उपयोग दो भेद है।    *(त.सू ०२/१८)*

*लब्धि* =शक्ति, मतिज्ञानावरण कर्म के क्षयोपशम से उत्पन्न विशुद्धि लब्धि है।

*उपयोग* लब्धि का प्रयोग होना अर्थात लब्धि से प्राप्त जानने की शक्ति को उपयोग कहते है


✍️ निर्वृत्ति के प्रकार :-

निर्वृत्ति दो प्रकार की है- बाह्य निर्वृत्ति, आभ्यंतर  निर्वृत्ति।

*◆ बाह्म निर्वृत्ति :-

इन्द्रियकार रचना विशेष को निर्वृत्ति कहते हैं।  चक्षु आदि में मसूर आदि के आकार रूप बाह्य निर्वृत्ति है            *(सु. बो. ९४)*

इन्द्रिय नाम वाले आत्मप्रदेशों में प्रतिनियत आकार रूप और नामकर्म के उदय से विशेष अवस्था को प्राप्त जो पुद्‌गल प्रचय होता है, उसे बाह्य निर्वृत्ति कहते हैं.                *(सर्वा. २९४)*

◆ आभ्यन्तर निर्वृत्ति :-

आत्म प्रदेशो का आकार अभ्यंतर निर्वृत्ति है।

उत्सेधांगुल के असंख्यातवें भाग प्रमाण विशुद्ध आत्मप्रदेशों की चक्षुरादि के आकाररूप से रचना होना आभ्यन्तर निर्वृत्ति है।   *(रा. वा. ०३)*


✍️ उपकरण :-

जिसके द्वारा निर्वृत्ति का उपकार किया जाए उसे उपकरण कहते है। यह निर्वृत्ति मे उपकारी है।

उपकरण दो प्रकार के होते हैं –बाह्य उपकरण और अभ्यन्तर उपकरण।

*बाह्य उपकरण* इन्द्रियो की रक्षा करते है उसे बहिरंग उपकरण कहते हैै।

*जैसे* आँखो के लिए पलके, दोनों बरौनी आदि बाह्य उपकरण हैं ।

*अभ्यन्तर उपकरण* जो इन्द्रियो के बहुत नजदीक हो उसे अभ्यंतर उपकरण कहते है। *जैसे* नेत्र मे काला सफेद मण्डल का होना  *(श्लो. ०५/१३९)*


✍️  इन्द्रियाँ (द्रव्येन्द्रि) :-

इन्द्रियाँ पाँच होती हैं– स्पर्शन, रसना, घ्राण, चक्षु और कर्ण इन्द्रियाँ


✍️ इन्द्रिय मार्गणा किसे कहते हैं?*

एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय आदि सत्व, भूत और प्राणियों’ में जीवों की खोज करने को इन्द्रिय मार्गणा कहते हैं।

*भूत= वनस्पतिकायिक भूत है, प्राण= विकलत्रय प्राण है, सत्व=पृथ्वी आदि वायु पर्यंत सत्व है*


✍️ इन्द्रिय मार्गणा के प्रकार :-

इन्द्रिय मार्गणा पाँच प्रकार की है-एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, पंचेन्द्रिय *(बृ.द्र.सं.१३ टीका)*

एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, पंचेन्द्रिय तथा अनीन्द्रिय जीव होते हैं। *(धवला ०१/२३३ )*


*प्रश्न ०८) यहाँ इन्द्रिय मार्गणा में कौनसी इन्द्रिय को ग्रहण करना चाहिए?*

यहाँ आस्रव के कारण प्राण आदि स्थानों पर भावेन्द्रिय को ही ग्रहण करना चाहिए, क्योंकि, यहाँ पर भावेन्द्रियों की अपेक्षा पंचेन्द्रियपना स्वीकार किया है ।   *(धवला ०१/२६५)*


✍️ अनीन्द्रिय जीव :-

जो नियम से इन्द्रियों के उन्मीलन (खुलाना) आदि व्यापार से रहित है’ वे अशरीरी हैं, उनके इन्द्रिय व्यापार का कारण जाति नामकर्म आदि कर्मों का अभाव है, इसी से अवग्रह आदि क्षायोपशमिक ज्ञानों के द्वारा पदार्थों को ग्रहण नहीं करते हैं। तथा इन्द्रिय और विषय के सम्बन्ध से होने वाले सुख से भी युक्त नहीं हैं, वे जिन और सिद्ध नामधारी जीव अनीन्द्रिय अनन्तज्ञान और सुख से युक्त होते हैं, क्योंकि उनका ज्ञान और सुख शुद्ध आत्मस्वरूप की उपलब्धि से उत्पन्न हुआ है।    *(गो. जी. १७४ टीका)*


✍️ अनीन्द्रिय जीव :-

तेरहवें, चौदहवें गुणस्थान वाले तथा सिद्ध भगवान अनीन्द्रिय होते हैं । यद्यपि तेरहवें- चौदहवें गुणस्थान वाले जीवों के द्रव्येन्द्रियाँ पाई जाती हैं परन्तु उनके भावेन्द्रियाँ नहीं पाई जाती हैं, क्योंकि उनके मति ज्ञानावरणादि कर्मों का क्षयोपशम नहीं पाया जाता

🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦

*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*


बुधवार, 23 अप्रैल 2025

9. गति अपेक्षा सम्यक्तव की गमन स्थिति*

 9. गति अपेक्षा सम्यक्तव की गमन स्थिति*

🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴


*किस गति के जीव सम्यग्दर्शन सहित किस गति मे जा सकते है*

*क्षायिक अथवा कृतकृत्य वेदक सम्यक्तव* ऐसा है जो एक गति से दुसरी गति मे साथ जा सकता है। इससे चारो गति में जा सकता है।

जिसने मिथ्यात्व अवस्था मे किसी भी आयु का बंध कर लिया है फिर क्षयिक या कृतकृत्य वेदक सम्यक्तव प्राप्त करा हो तो इनसे सहित वह चारो गति मे जा सकता है। नरकायु बांधी हो तो नरकगति मे, तिर्यंचायु या मनुष्यायु बांधी हो तो भोगभूमि का मनुष्य या तिर्यंच, नही तो देव मे।

🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️

*✍️ ०१) मनुष्यगति*

मनुष्यगति मे तीनो सम्यक्त्व उत्पन्न हो सकते है उपशम (प्रथमाेपशम–द्वितीयोपशम), क्षयोपशम (कृतकृत्य वेदक) और क्षायिक सम्यक।

*प्रथमाेपशम सम्यक्त्व* के साथ मनुष्य किसी भी गति मे नही जा सकता, क्योकी प्रथमाेपशम मे मरण नही होता।

*द्वितीयोपशम सम्यक्त्व* के साथ मनुष्य केवल देवगति मे जाता हैं इसके अलावा कई और नही जा सकता। द्वितीयोपशम सम्यक्त्व के काल मे मुनिराज का मरण होता है तथा वे नियम से देवगति के देव बनेगे, थोडी देर के लिए द्वितीयोपशम वहा पर रहेगा उसके बाद बदलकर क्षयोपशमिक हो जाएगा।

*क्षायोपशमिक सम्यक्त्व* के साथ मनुष्य केवल देवगति मे ही जाता है अन्य तीन गति मे नही जाता

*कृतकृत्य वेदक* के साथ मनुष्य चारो गति मे जा सकता है।

*क्षायिक सम्यक्त्व* के साथ मनुष्य चारो गति मे जा सकता है।

🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️

*✍️ ०२) तिर्यंचगति* 

तिर्यंचगति का जीव दो ही सम्यक उत्पन्न कर सकता है–प्रथमोपशम और क्षायोपशमिक सम्यक्त्व।

तिर्यंच क्षायिक या कृतकृत्य वेदक की शुरुवात नही कर सकता चाहे भोगभूमि का हो या कर्मभूमि का तिर्यंच। क्षायिक या कृतकृत्य वेदक की शुरुवात कर्मभूमि का मनुष्यगति का जीव ही कर सकता है अन्य किसी भी गति का जीव नही।

*प्रथमाेपशम सम्यक्त्व* के साथ तिर्यंच किसी भी गति मे नही जा सकता, क्योकी प्रथमाेपशम मे मरण नही होता।

*द्वितीयोपशम सम्यक्त्व* के साथ तिर्यंचो के होता ही नही है। यह केवल मुनियो के होता है।

*क्षायोपशमिक सम्यक्त्व* के साथ तिर्यंच देवगति मे जा सकता है अन्य किसी गति मे नही।

*कृतकृत्य वेदक* के साथ तिर्यंच जीव कई नही जा सकते क्योकि ये तिर्यंचो के होता ही नही। कोई भी तिर्यंच क्षायिक की शुरुवात करता ही नही है तो कृतकृत्य वेदक होता ही नही है।

*क्षायिक सम्यक्त्व* क्षायिक सम्यक्त्व कर्मभूमि के तिर्यंचो के होता नही है लेकिन कर्मभूमि के मनुष्यो को साथ ले जाने की अपेक्षा भोगभूमि के तिर्यंचो को निष्ठापन की अपेक्षा से क्षायिक सम्यक्त्व होता है और वे नियम से देवगति मे जाएगे

🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️

*✍️ ०३) नारकगति* 

नारकी जीव दो ही सम्यक्त्व उत्पन्न कर सकता है- उपशम और क्षयोपश्म सम्यक्त्व लेकिन नरक मे तीनो सम्यक्त्व होते है– उपशम, क्षयोपश्म और क्षायिक सम्यक्त्व। यहा क्षायिक सम्यक मनुष्यगति के जीव के साथ मरण होने पर आता है और प्रथम रत्नप्रभा पृथ्वी मे जन्म लेता हैं अन्य मे नही।

*प्रथमाेपशम सम्यक्त्व* के साथ नारकी जीव कई नही जाता क्योकी प्रथमाेपशम मे मरण ही नही है।

*द्वितीयोपशम सम्यक्त्व* के साथ नारकी जीव कई नही जाता क्योकी यह नारकी के होता ही नही है।

*क्षायोपशमिक सम्यक्त्व* के साथ नारकी जीव एक मात्र मनुष्य गति मे जा सकते है।

*कृतकृत्य वेदक* के साथ नारकी जीव कई नही जाते क्योकि वहा उत्पन्न ही नही होता।

*क्षायिक सम्यक्त्व* के साथ नारकी जीव एक मात्र मनुष्य गति मे जा सकते है।

✍️ लेकिन नारकियो मे सम्यक्त्व मार्गणा के छ्हो भेद होते है। कुछ साथ ले जाने की अपेक्षा से कुछ उप्पन्न होने की अपेक्षा से

🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️

*✍️ ०४) देवगति* 

देवगति मे जीव दो ही सम्यक्त्व उत्पन्न कर सकता है- उपशम और क्षयोपश्म सम्यक्त्व लेकिन देवो मे तीनो सम्यक्त्व होते है– उपशम, क्षयोपश्म और क्षायिक सम्यक्त्व। यहा क्षायिक सम्यक मनुष्यगति के जीव के साथ मरण होने पर आता है।

*प्रथमाेपशम सम्यक्त्व* के साथ देव कई नही जाते क्योकी इसमे मरण ही नही होता।

*द्वितीयोपशम सम्यक्त्व* साथ देव कई नही जाते क्योकि मनुष्यगति से लेकर गया तो होता है लेकिन वह थोडी देर ही रहता है फिर खत्म हो जाता है।

*क्षायोपशमिक सम्यक्त्व* के साथ देव मनुष्य गति मे जाते है।

*कृतकृत्य वेदक* के साथ देव कही भी नही जाते क्योकि यहा उत्पन्न होता भी नही है।

*क्षायिक सम्यक्त्व* के साथ देव मनुष्यगति मे ही जाएगा।

🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦

*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*




गुरुवार, 20 मार्च 2025

8 चौबीस ठाणा से देवगति मार्गणा*

 

*08 चौबीस ठाणा से देवगति मार्गणा*
https://youtu.be/Ypo6qz88Qkg?si=0c0Y-yrC-qZ_jxb5
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

✍️ देवगति मे २४ स्थान
🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️
1) गति       ०१/०४*   देवगति
2) इन्द्रिय    ०१/०५*   पंचेन्द्रिय जीव
3) काय       ०१/०६*   त्रसकाय
4) योग        ११/१५* 
*मनोयोग ०४* सत्य मनोयोग, असत्य मनोयोग, उभय मनोयोग, अनुभय मनोयोग,
*वचनयोग ०४* सत्य वचनयोग, असत्य वचनयोग, उभय वचनयोग, अनुभय वचनयोग,
*काययोग ०३*  कार्मण काययोग, वैक्रियिकद्विक
5) वेद      ०२/०३*   स्त्रीवेद, पुरुषवेद
6) कषाय  २४/२५*  नपुंसकवेद नोकषाय नही
7) ज्ञान     ०६/०८*  ०३ कज्ञान, ०३ सुज्ञान
*कुज्ञान ०३* कुमतिज्ञान, कुश्रुतज्ञान, कुअवधिज्ञान
*सुज्ञान ०३* मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान
मिथ्याद्रष्ठियो को कुज्ञान, सम्यग्द्रष्टि को सुज्ञान
8) संयम       ०१/०७*  असंयम
9) दर्शन       ०३/०४*  चक्षु, अचक्षु,अवधिदर्शन
10) लेश्या       ०६/०६*  सभी लेश्या
शुभ लेश्या वैमानिक देवो, अशुभ भवनत्रिक देवो में
11) भव्यक्त्व  ०२/०२*  भव्य और अभव्य
12) सम्यक्त्व   ०६/०६* 
मिथ्यात्व,सासादन,मिश्र,उपशम,क्षयोपशम,क्षायिक
13) संज्ञी        ०१/०२*  संज्ञी
14) आहारक   ०२/०२*  आहारक, अनाहारक
15) गुणस्थान   ०४/१४*  ०१ से ०४ तक
मिथ्यात्व,सासादन,सम्यग्मिथ्यात्व,अविरतसम्यग्दृष्टि
16) जीवसमास  ०१/१९*   संज्ञी पंचेन्द्रिय।
17) पर्याप्ति        ०६/०६* आहार, शरीर, इन्द्रिय, श्वासोच्छवास, भाषा  मन:पर्याप्ति।
18) प्राण           १०/१०* 
*इन्द्रिय ०५* स्पर्शन, रसना, घ्राण, चक्षु और कर्ण
*बल ०३* कायबल, वचन बल और मनोबल प्राण
आयु प्राण और श्वासोच्छवास प्राण
19) संज्ञा         ०४/०४* 
आहारसंज्ञा, भयसंज्ञा, मैथुनसंज्ञा, परिग्रहसंज्ञा।
20) उपयोग      ०९/१२* 
मति,श्रुत,अवधि, कुमति, कुश्रुत, कुअवधिज्ञानोपग चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन
21) ध्यान         १०/१६* 
*आर्तध्यान ०४* इष्टवियोगज, अनिष्टसंयोगज, वेदना और निदान।
*रौद्रध्यान ०४* हिंसानन्दी, मृषानन्दी, चौर्यानन्दी और परिग्रहानन्दी। 
*धर्मध्यान ०२* आज्ञाविचय, अपायविचय
22) आस्रव       ५२/५७* 
*मिथ्यात्व०५* विपरीत,एकान्त,विनय,संशय,अज्ञान
*अविरति १२* ०५ इन्द्रिय और मन को वश में करने तथा षट्काय के जीवों की रक्षा नहीं करना
*कषाय २४* अनन्तानुबन्धीआदि १६ नोकषाय ०८
*योग ११* मनोयोग-०४, वचनयोग-०४,
काययोग ०३ (वैक्रियिक काययोग, वैक्रियिक मिश्रकाययोग,  कार्मण काययोग)
23) जाति   –८४ लाख*    देवगति ०४ लाख
24) कुल–१९९.५ लाख करोड* २६ लाख करोड़
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦

*प्रश्न 01) देवों के कितने भेद हैं?*
देव चार प्रकार के होते हैं–भवनवासी, व्यन्तरदेव, ज्योतिष और वैमानिक
*भवनवासी देव* भवनो मे रहना जिनका स्वभाव है
*व्यन्तरदेव* जिनका नाना देशो मे निवास है।
*ज्योतिष देव* जो ज्योतिमर्य होते है, वे ज्योतिषक देव है। ज्योतिष देव 790 योजन से 909 योजन तक के क्षेत्र मे निवास स्थान है।
*वैमानिक* जो विमानो मे रहते है, वे वैमानिक देव
*(सर्वा. ४६१–४३)*

*प्रश्न 02) देवो के कितने कुल (उत्तर भेद) है?*
*भवनवासी देव -10* असुरकुमार, नागकुमार, विद्युतकुमार, सुपर्णकुमार, अग्निकुमार, वातकुमार, स्तनितकुमार, उदधिककुमार, द्वीपकुमार,दिक्कुमार
*व्यन्तरदेव - 08* किन्नर, किंपुरुष, महोरग, गन्धर्व, यक्ष, राक्षस, भूत और पिशाच।
*ज्योतिष देव - 05* सूर्य, चन्द्रमा, ग्रह, नक्षत्र, तारे।
*वैमानिक देव* 02 प्रकार के होते है-कल्पोपपन्न और कल्पातीत
*कल्पोपपन्न* सौधर्मादि सोलहवे स्वर्ग पर्यन्त के देव कल्पोपपन्न कहलाते है।
*कल्यातीत* नव ग्रैवेयक, नव अनुदिश और पाँच अनुत्तर कल्यातीत विमान है

*प्रश्न 03) सम्यग्दृष्टि भूत-पिशाच के कितने योग हो सकते हैं?*
सम्यग्दृष्टि भूत-पिशाच के नौ योग हो सकते हैं।
मनोयोग 04, वचनयोग 04, वैक्रियिक काययोग।
वैक्रियिक मिश्र और कार्मण काययोग नहीं है, क्योंकि सम्यग्दृष्टि जीव भवनत्रिक में उत्पन्न नहीं होते हैं। *(आराधना समुच्चय 34)*

*प्रश्न 04) देवगति में ऐसे कौन से स्थान है जहां स्त्रीवेद नहीं पाया जाता है?*
सोलहवें स्वर्ग से ऊपर नव ग्रैवेयक, नव अनुदिश और पाँच अनुत्तर विमानो में तथा लौकांतिक देवों में स्त्रीवेद नहीं पाया जाता है। *(त.सू.04/09)*

*प्रश्न 05) देवो मे नपुंसक देव क्यो नही होता है?*
संसार मे विषयभोग की द्रष्टि से सबसे ज्यादा सुख देवगति में है। वहा यदि नपुंसकवेद होगा तो वे दुख़ी हो जावेगे। फिर पुण्यशाली जीव ही देवो मे जाते है। अनके नपुंसक देव कैसे हो सकता है, नही होता है।
*(देवायु का बंध संक्लेश परिणामो से नही होता है इसलिए पुण्यशाली को ही देव-गति प्राप्त होती है)*

*प्रश्न 06) सर्वार्थसिद्धि देवों की अनाहारक अवस्था (विग्रहगति) में कितने ज्ञानोपयोग होते हैं?*
सर्वार्थ सिद्धि के देवों की अनाहारक अवस्था में तीन ज्ञानोपयोग हो सकते है-मतिज्ञानोपयोग, श्रुत ज्ञानोपयोग, अवधिज्ञानोपयोग। तीनो कुज्ञान मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञानोपयोग नही होता है क्योंकि सर्वार्थसिद्धि विमान मे सम्यग्दृष्टि जीव ही जाते हैं।
*(सौधर्मकल्प मे ज्ञानोपयोग के छह भेद हो सकतेहै मनःपर्यय ज्ञान और केवलज्ञानोपयोग नही होता है)*

*प्रश्न: 07) देवों के छहों लेश्या किस अपेक्षा से कही गई है?*
देवों के पर्याप्त अवस्था में तीन शुभ लेश्या ही होती है और भवनत्रिक देवों के अपर्याप्त अवस्था यानि निवृत्यापर्याप्तक में तीन अशुभ लेश्या होती है।
इस अपेक्षा से देवों के छहों लेश्या कही है।
*सर्वार्थसिद्धि के देवो की निवृत्यापर्याप्तक अवस्था मे शुक्ल लेश्या ही होती है।*
*प्रथम और द्वितीय गुणस्थानवर्ती देव भी मरण के समय शुभ लेश्या से च्युत होकर अशुभ लेश्या मे आ जाते है।*       *(धवला ०२/६५६)*

*प्रश्न ०८) देवो में कौन कौन सी लेश्या होती है?*
*देव                      पर्याप्तापर्याप्त*
*सौधर्म-ईशान      पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*      पीत
*सानत-माहेन्द्र      पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*
उत्कृष्ट पीत और जघन्य पदम लेश्या
*ब्रह्मब्रह्मोत्तर,लान्तवकापिष्ठ पर्याप्त निर्वृत्यार्याप्त*  मध्यम पदम लेश्या
*शुक्रमहाशुक्र,शतार-सहस्रार पर्याप्तनिर्वृत्यपर्याप्त*  उत्कृष्ट पदम और जघन्य शुक्ल लेश्या
*आनत आदि चारो कल्प    पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*
मध्यम शुक्ल लेश्या
*नवग्रैवेयक                     पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*
मध्यम शुक्ल लेश्या
*नव अनुदिश                  पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*
उत्कृष्ट शुक्ल लेश्या
*पांच अनुत्तर                  पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*
उत्कृष्ट शुक्ल लेश्या
*भवनत्रिक देवों              निर्वृत्यपर्याप्त*
तीनो अगुभ (कृष्ण नील कापोत) लेश्या
*भवनत्रिक देवों              पर्याप्तक*   पीत लेश्या                   *(रा.वा. 04/22)*

*प्रश्न ०९) देवियो मे कौन सी लेश्या होती है?*
*भवनत्रिक देवियाँ   निर्वृत्यपर्याप्त*  तीनो अशुभ
*भवनत्रिक देवियाँ   पर्याप्तक*        पीत लेश्या
*सौधर्म से सोलहवें स्वर्ग पर्याप्त निर्वृत्यपर्याप्त*
मध्यम पीत लेश्या होती है।
क्योंकि वैमानिक देवियों का उपपाद सौधर्म ऐशान स्वर्ग में ही होता है। सोलहवें स्वर्ग से आगे देवियां नहीं होती है।    *(त.सा.20 टीका)*

*प्रश्न १०)  देवों की अपर्याप्त अवस्था में कौन सा सम्यक्त्व हो सकता है?*
*01)* भवनत्रिक देव, भवनत्रिक देविया तथा वैमानिक देविया की अपर्याप्तक अवस्था मे दो सम्यक्त्व हो सकते है–मिथ्यात्व और सासादन। क्योकि सम्यग्द्रष्टि जीव इन पर्यायो मे उत्पन्न नही होता अर्थात सम्यग्द्रष्टि की देव दुर्गति नही होती है
*02)* वैमानिक देवो मे सौधर्म स्वर्ग से नव ग्रैवेयक पर्यन्त देवो को अपर्याप्त अवस्था मे पाँच सम्यक्त्व हो सकते है। *मिथ्यात्व, सासादन, उपशम, क्षायोपशमिक, क्षायिक सम्यक्त्व।* क्योकि नव ग्रैवेयक तक मिथ्याद्रष्टि उत्पन्न हो सकता है।
*03)* नव अनुदिश और पाँच अनुत्तर देवो की अपर्याप्तक अवस्था मे तीन सम्यक्त्व द्वितीयोपशम, क्षायोपश्म और क्षायिक सम्यक्त्व।
*द्वितीयोपशम सम्यक्त्व उपशम श्रेणी मे मरण अपेक्षा से होता है*
*04)* लौकान्तिक देवो मे सभी सम्यग्द्रष्टि ही उत्पन्न होते है इसलिए उनकी अपर्याप्तक अवस्था मे भी तीन सम्यक्तव द्वितीयोपशम, क्षयोपशम और क्षायिक सम्यक्त्व होते है।
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
*देवो की पर्याप्तक अवस्था मे छहो सम्यक्त्व के भेद होते सकता है*
*मिथ्यात्व* हो सकता है। यहा से लेकर जाने की अपेक्षा से भी और देवगति मे भी उत्पन्न होता है।
*सासादन* हो सकता है।यहा औपशमिक सम्यक्त्व हो और अनंतानुबंधी का उदय आने से सासादन भी हो सकता है। यहा से साथ लेकर जा सकता है।
*सम्यग्मिथ्यात्व* हो सकता है, देवगति मे उत्पन्न होता है। साथ  जाने की अपेक्षा से नही होता।
*औपशमिक सम्यक्त्व* हो सकता है।प्रथमोपशम की अपेक्षा देवगति मे उत्पन्न हो सकता है, तथा द्वितीयोपशम अपेक्षा यहा से भी ले जा सकता है।
*क्षायोपशमिक* हो सकता है। यह साथ लेकर भी जा सकते है तथा देवगति मे भी हो सकता है।
*क्षायिक सम्यक्त्व* हो सकता है लेकर देवगति मे उत्पन्न नही होता है। यहा से साथ लेकर जाने की अपेक्षा से होता है। जीव ने यहाँ (कर्मभूमि) क्षायिक की शुरुवात करी और बीच मे मरण हो जाता है तो देवगति मे उसका निष्ठापन हो सकता है।

*प्रश्न:11) वैमानिक देवों के अपर्याप्त अवस्था में उपशम सम्यक्त्व कैसे हो सकता है क्योकि उपशम मे तो मरण नही होता?*
हाँ, प्रथमोपश्म मे मरण नही होता लेकिन द्वितीयोपशम मे मरण होने मे कोई बाधा नही है क्योकि उपशम श्रेणी मे चढने वाले और उतरने वाले जीवो का आठवें गुणस्थान के प्रथम भाग को छोड़कर अन्य समय तथा अन्य गुणस्थानों में जब मरण होता है तो वे नियम से वैमानिक देवों में ही उत्पन्न होते हैं। वहां उनके निवृत्यपर्याप्त अवस्था में उपशम सम्यक्त्व का सद्भाव बन जाता है। इसलिए देवो की अपर्याप्तक अवस्था मे उपशम सम्यक्त्व कहॉ है।

*प्रश्न 12) क्या भूत, राक्षस, चंद्रमा, शानि आदि देवो को भी सम्यग्दर्शन हो सकता है*
हो सकता है, यद्यपि भवनत्रिक देवो को देवदुर्गति माना गया है इसलिए वहा कोई भी सम्यग्दर्शन सहित उत्पन्न नही हो सकता है, फिर भी वहा जाकर जाति स्मरण, जिनमहिमा दर्शन, देवऋद्धि दर्शन, धर्मोपदेश रुप निमित्तो से प्रथमोपशम सम्यक्तव प्राप्त कर सकते है। यहाँ सादि मिथ्याद्रष्टि क्षयोपशम भी प्राप्त कर सकता है लेकिन क्षायिक सम्यग्दर्शन किसी भी रुप मे नही हो सकता है।
*भवनत्रिक मे सम्यक्तव मार्गणा के छह भेदो मे से पाँच स्थान प्राप्त कर सकता है–मिथ्यात्व,सासादन, मिश्र, उपशम, क्षयोपशम*
*नोट* इसी प्रकार सभी देवियो मे जानना चाहिए।

*प्रश्न 13) देवदुर्गति किसे कहते हैं?*
देवो मे जो स्थान अच्छे नही माने जाते उन स्थानो मे जन्म होना देवदुर्गति है।
वैमानिक देवों में भी कन्दर्प,आभियोग्य, किल्विष, सम्मोहत्व आदि नीच योनि मे उत्पन्न होने वाले जो देव है उनकी गति को देवदुर्गति कहते हैं *(मू.प्र.)*
भवनत्रिक तो देवदुर्गति में है ही लेकिन वैमानिक देवों में भी कन्दर्प,आभियोग्य आदि नीच जाति भी देवदुर्गति मे आती है।

*प्रश्न 14) ऐसा कौन सा जीव हैं जो देवगति में जाकर नियम से सम्यग्दर्शन प्राप्त करता है?*
शची इन्द्राणी मिथ्यात्व सहित उत्पन्न होती है क्योकि सम्यग्द्रष्टि जीव स्त्रीयो मे उत्पन्न नही होता है लेकिन वहा स्वर्ग में जाकर तीर्थंकर के जन्मकल्याणक आदि के निमित्त से तीर्थंकर बालक को देखकर सम्यग्दर्शन प्राप्त कर लेती है।

*प्रश्न 15) किन-किन देवो मे प्रथमोपशम सम्यक्त्व नही हो सकता है?*
जिनको प्रथमोपशम सम्यक्त्व नही हो सकता है वे देव है –
*1)* लौकान्तिक देव, *2)* नव अनुदिश तथा पंच अनुत्तर विमानो *3)* सभी क्षायिक सग्यग्दृष्टि देव मे प्रथमोपशम सम्यक्त्व नही हो सकता है।
क्योकि इन तीन स्थानो मे सम्यग्द्रष्टि जीव ही उत्पन्न होते है। क्षयोपशम सम्यग्द्रष्टि जीव सम्यक्त्व छोडकर मिथ्याद्रष्टि होकर(उद्वेलना काल बीतने पर) प्रथमोपशम सम्यक्त्व प्राप्त कर सकते है।
*01) लौकान्तिक देव* भी सभी मनुष्यगति के मुनिराज होते है तथा मरण करके लौकान्तिक देव बनते है तथा वो पहले से ही सम्यक्त्व सहित होते है और साथ लेकर जन्मते है इसलिए प्रथमोपशम सम्यक्त्व प्राप्त नही करते है।
*02) नव अनुदिश तथा पंच अनुत्तर विमानो* के देवो को प्रथमोपशम सम्यक्त्व नही होता है, क्योकि वे वहा सम्यक्त्व सहित जाते है। सभी नियम से सम्यक्त्व सहित होते है और जीवन भर के लिए जो क्षयोपशम सहित गये उनके जीवन भर क्षयोपशम रहता है। जो द्वितीयोपशम सहित गये है उनका सम्यक्त्व बदलकर क्षयोपशम हो जाएगा। जो क्षायिक को लेकर जाते है वे क्षायिक सम्यक्त्व सहित रहते है। लेकिन प्रथमोपशम के लिए कोई स्थान नही है नव अनुदिश और पाँच अनुत्तरो मे।
इन तीन स्थानो पर रहने वाले जीव सम्यक्त्व से च्युत नही होते है।     *(धवला 02/566 के आधार से)*
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
*कौन कौन प्रथमोपशम उत्पन्न कर सकता हैं*
*01)* सातो नरक पृथ्वी के नारकी प्रथमोपशम  उत्पन्न कर सकता हैं।
*02)* तिर्यंचगति के संज्ञी पंचेन्द्रिय जीव चाहे गर्भज हो या सम्मूर्च्छन जीव लेकिन पर्याप्तक हो तो उसके भी प्रथमोपशम हो सकता हैं।
*03)* मनुष्यगति के पर्याप्तक जीव प्रथमोपशम सम्यक्त्व प्राप्त कर सकते हैं।
*०४)* देवगति मे भी प्रथमोपशम सम्यक्त्व उत्पन्न कर सकते हैं।

*प्रश्न १६) किन-किन देवो (जीव) के क्षायिक सम्यक्त्व नही होता है?*
*01)* सर्व देवियाँ तथा भवनत्रिक देवो मे क्षायिक सम्यक्त्व नही होता है।
*02)* अभियोग, कल्विषक प्रकीर्णक वैमानिक देवो मे क्षायिक सम्यक्त्व नही होता है। क्योकी एक तो दर्शनमोह की क्षपणा नही होती है, दुसरे जिन्होने पूर्व पर्याय मे दर्शनमोह का क्षय कर दिया है उनकी भवनवासी आदि अधम देवो मे और सभी देवियो मे उत्पत्ती नही होती है। *(धवला ०१/३३९, ४०८)*
*◆नारकी* नारकियो मे दूसरी नरक पृथ्वी से सातवी नरक पृथ्वी तक के नारकी को क्षायिक सम्यक्त्व नही होता, पहली नरक पृथ्वी मे केवल या तो मनुष्यलोक से लेकर गया हो या कृत्यकृतवेदक होकर गया हो तो पहली नरक पृथ्वी मे होता है।
*◆तिर्यंच* कर्मभूमि के किसी भी तिर्यंच को क्षायिक सम्यक्त्व नही हो सकता, भोगभूमि के तिर्यंच मे हो सकता है अगर वह यहा से लेकर गया हो।भोगभूमि के मनुष्यो मे भी निष्ठापन की अपेक्षा से होता है, कोई यहा से लेकर गया हो।
*◆कर्मभूमि मनुष्यो* मे क्षयिक सम्यक्त्व हो सकता है, लेकिन यहा भी काल भी अपेक्षा लगेगी, अवसर्पिणी के चौथे काल मे तथा उत्सर्पिणी के तीसरे काल मे हो सकता है
*03)* प्रथमोपशम सम्यग्द्रष्टि, क्षयोपशम सम्यग्द्रष्टि (कृतकृत्यवेदक को छोडकर), मिथ्याद्रष्टि, सासादन, सम्यग्मिथ्यात्व, द्वितीयोपशम सम्यक्त्व वालो को भी क्षयिक नही होता है।

*प्रश्न 17) देवगति उत्तम मानी गयी है वहाँ पंचमादि गुणस्थान क्यो नही होते है?*
अप्रत्याख्यानावरण कषाय के उदय सहित, विषयो मे आनंद से युक्त, नाना प्रकार की राग क्रियाओ मे निपुण उन देवो के देशविरत आदिक उपरितन दस गुणस्थान के हेतुभूत जो विशुद्घ परिणाम है वे कदापि नही होते है।  *(ति.प. ०३/१८५-१८६)*
*नोट* इसी प्रकार अन्य देव-देवियो के भी पंचमादि गुणस्थान नही होते है।

*प्रश्न 18) ऐसा कौन सा गुणस्थान है जो चारो गतियों की अनहारक अवस्था मे नही पाया जाता*
तीसरा सम्यग्मिथ्यात्व (मिश्र) गुणस्थान अनहारक अवस्था मे नही होता क्योकि इस गुणस्थान मे मरण नही होता तो अनहारक अवस्था कैसे होगी*

*प्रश्न 19) देवांगनाओ के कितने आस्रव के प्रत्यय होते है?*
*मिथ्यात्व गुणस्थान - 51*
मिथ्यात्व ०५, अविरति १२, कषाय २३ (पुरुषवेद, नपुंसकवेद नही होते), योग ११ (आहारकद्विक और औदारिकद्विक नही होते)
*सासादन - 46*
मिथ्यात्व ००, अविरति १२, कषाय २३ (पुरुषवेद, नपुंसक वेद नही होते), योग ११ (आहारकद्विक और औदारिकद्विक नही होते)
*मिश्र - 40*
मिथ्यात्व ००, अविरति १२, कषाय १९ (पुरुषवेद, नपुंसकवेद और अनंतानुबंधी चतुष्क नही होते), योग ०९ (मन ०४, वचन ०४, वैक्रियक काययोग)
(कार्मण काययोग, वैक्रियक मिश्र, आहारकद्विक और औदारिकद्विक नही होते)
*अविरत - 4०*
मिथ्यात्व ००, अविरति १२, कषाय १९ (पुरुषवेद, नपुंसकवेद और अनंतानुबंधी चतुष्क नही होते), योग ०९ (मन ०४, वचन ०४, वैक्रियक काययोग)
(कार्मण काययोग, वैक्रियक मिश्र, आहारकद्विक और औदारिकद्विक नही होते)
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦
*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

7. चौबीस ठाणा में मनुष्यगति मार्गणा

*✍️ मनुष्यगति में चौबीस ठाणा*
https://youtu.be/zC4edAGojCs?si=w9wU8fxsCnEIxFEt
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

जिनके मनुष्य गति नामकर्म का उदय पाया जाता है उन्हें मनुष्य कहते हैं। उनकी गति को मनुष्य गति कहते है।   *(गो.जी.149)*
01) जो नित्य हेय-उपादेय, तत्त्व-अतत्त्व, आप्त- अनाप्त, धर्म-अधर्म आदि का विचार करे वे मनुष्य है।  हेय=छोडने योग्य, उपादेय=ग्रहण करने योग्य,    हमे क्या चीज छोडनी चाहिए क्या ग्रहण करना चाहिए इसका पता चलता है। 
तत्त्व=वस्तु स्वरुप का, अतत्त्व=जैसा स्वरुप नही है उसे अच्छे से जानता है। 
आप्त=इष्ट देव का पता होना, अनाप्त=जो इष्टदेव नही है का पता होता है। 
धर्म मे क्या है, अधर्म मे क्या है का विचार होता है उसको मनुष्य कहते है। 
02) जो मन से गुण-दोषादि का विचार, स्मरण आदि कर सके वे मनुष्य है। 
03) जो मन के विषय में उत्कृष्ट हो वे मनुष्य है। 
04) शिल्प-कला आदि में कुशल हो वे मनुष्य है। 
05) जो युग की आदि में मनुओं से उत्पन्न हों, वे मनुष्य हैं। उनकी गति को मनुष्यगति कहते हैं। 
*(गो. जी. 149)*

*✍️मनुष्य गति मे 24 स्थान*
*01) गति*    04 मे से 01 मनुष्य गति,    
*02) इन्द्रिय* 05 मे से 01 पंचेन्द्रिय जीव   
*03) काय*   06 मे से 01 त्रसकाय 
*04) योग*   15 मे से 13 योग 
◆ मनोयोग 04 – सत्य मनोयोग, असत्य मनोयोग, उभय मनोयोग, अनुभय मनोयोग, 
◆ वचनयोग 04 – सत्य वचनयोग, असत्य वचनयोग, उभय वचनयोग, अनुभय वचनयोग, 
◆ काययोग 05 – औदारिकद्विक काययोग, आहारकद्विक काययोग, कार्मण काययोग 
   ( वैक्रियिकद्विक काययोग नही होता है ) 
*05) वेद* 03 मे से 03  स्त्रीवेद, पुरुषवेद, नपुंसक वेद 
*06) कषाय*    25 मे से 25 कषाय होती है 
अनन्तानुबन्धी 04         क्रोध-मान-माया-लोभ 
अप्रत्याख्यानावरण 04   क्रोध-मान-माया-लोभ 
प्रत्याख्यानावरण 04      क्रोध-मान-माया-लोभ 
संज्वलन 04                 क्रोध-मान-माया-लोभ 
नोकषाय 09  हास्य, रति, अरति, शोक, भय, जुगुप्सा, स्त्रीवेद, पुरुष वेद और नपुंसक वेद। 
*07) ज्ञान*      08 मे से 08 भेद 
◆ कुज्ञान 03 - कुमतिज्ञान, कुश्रुतज्ञान, कुअवधिज्ञान  
◆ सुज्ञान 05 - मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान, मन:पर्यय ज्ञान और केवलज्ञान 
*08) संयम*    07 मे 07 भेद - असंयम, संयमासंयम, सामायिक, छेदोपस्थापना, परिहार विशुद्धि, सूक्ष्म साम्पराय, यथाख्यात संयम 
*09) दर्शन*    04 मे 04 भेद - चक्षु, अचक्षु, अवधिदर्शन, केवलदर्शन 
*10) लेश्या*    06 मे 06 भेद - कृष्ण, नील, कापोत, पीत, पदम, शुक्ल लेश्या 
*11) भव्यक्त्व* 02 मे से 02 भेद - भव्य और अभव्य 
*12) सम्यक्त्व* 06 मे से 06 - मिथ्यात्व, सासादन, मिश्र, उपशम, क्षयोपशम, क्षायिक 
*13) संज्ञी*      02 मे से 01 भेद - संज्ञी होते है 
*14) आहारक* 02 मे से 02 - आहारक, अनाहारक 
*15) गुणस्थान* 14 मे 14 भेद - सभी गुणस्थान 
*16) जीवसमास* 19 मे से 01 संज्ञी पंचेन्द्रिय 
*17) पर्याप्ति*    06 मे 06 - आहार, शरीर, इन्द्रिय, श्वासोच्छवास, भाषा, मन:पर्याप्ति 
*18) प्राण* 10 मे से 10 भेद- 
इन्द्रिय 05 - स्पर्शन, रसना, घ्राण, चक्षु और कर्ण 
बल 03 - कायबल, वचनबल और मनोबल प्राण, आयुप्राण और श्वासोच्छवास प्राण 
*19) संज्ञा*     04 मे से 04 भेद - आहार, भय,  मैथुन, परिग्रह संज्ञा 
*20) उपयोग*     12 मे 12 भेद - मति, श्रुत, अवधिज्ञान, कुमति, कुश्रुत, कुअवधिज्ञान, चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन, केवलदर्शन 
*21) ध्यान*        16 मे से 16 
◆ आर्तध्यान 04 - इष्टवियोगज, अनिष्टसंयोगज, वेदना और निदान ध्यान। 
◆ रौद्रध्यान 04 - हिंसानन्दी, मृषानन्दी, चौर्यानन्दी और परिग्रहानन्दी। 
◆ धर्मध्यान 04 - आज्ञाविचय,अपायविचय, विपाकविचय, संस्थानविचय। 
◆ शुक्ल 04 - पृथक्त्ववितर्क वीचार, एकत्ववितर्क अवीचार, सूक्ष्मक्रियाप्रतिपाति, व्युपरतक्रियानिवृति 
*22) आस्रव*     57 मे से 55 भेद 
◆ मिथ्यात्व 05  विपरीत, एकान्त, विनय, संशय, अज्ञान 
◆ अविरति 12- पाँचो इन्द्रिय और मन को वश में नही करने तथा षट्काय के जीवों की रक्षा नहीं करना 
◆ कषाय 25 - अनन्तानुबन्धी आदि 16, नोकषाय की 07 कषाय 
◆ योग 13 - मनोयोग 04, वचनयोग 04, काययोग 05 
*23) जाति* 84 लाख मे से 14 लाख जाति मनुष्यो मे होती है। 
*24) कुल* - 199–01/02 लाख करोड मे से 14 लाख करोड़ कुल मनुष्यो के होते है।         


✍️ मनुष्य :-
मनुष्य दो प्रकार के होते हैं- आर्य मनुष्य, म्लेच्छ मनुष्य           *(त. सू. ०३/३६)*
मनुष्य दो प्रकार के होते हैं- कर्मभूमिज मनुष्य, भोग भूमिज मनुष्य (  *नि. सा. 96)*
मनुष्य तीन प्रकार के हैं- पर्याप्तक, निर्वृत्यपर्यातक,  लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य   *(ति. प. 4/2979)*
मनुष्य चार प्रकार के हैं-कर्मभूमिज, भोगभूमिज, अन्तरद्बीपज, सम्मूर्च्छन  *(भ.आ. 780 क्षेपक)*

✍️ आर्य आदि मनुष्य किसे कहते हैं।?
*∆ आर्य मनुष्य*  गुण और गुणवानों से जो सेवित हैं वे आर्य कहलाते हैं।       *(रा. वा. 3/36)*
*∆ म्लेच्छ मनुष्य* पाप क्षेत्र में जन्म लेने वाले म्लेच्छ कहलाते हैं। उनका आचार खान- पान आदि असभ्य होता है।   *(नि. सा. 96)*
*∆ कर्मभूमिज* जहाँ शुभ और अशुभ कर्मों का आस्रव हो उसे कर्मभूमि कहते हैं। वहाँ उत्पन्न होने वाले मनुष्य कर्मभूमिज कहलाते हैं *(स.सि. 3)* 
*∆ भोगभूमिज* भोगभूमि में रहने वाले मनुष्यों को भोगभूमिज कहते हैं।   *(भ. आ.)* 
*∆ पर्याप्तक* जिन जीवो की अपनी अपनी पर्याप्तिया पूर्ण हो गई है वे जीव पर्याप्तक कहलाते है।
*∆ निर्वृत्यपर्यातक* जो जीव अपनी पर्याप्तिया पूर्ण करेगा, लेकिन जब तक शरीर पर्याप्ति पूर्ण नही होती है तब तक उस जीव को निर्वत्यापर्याप्तक कहते है।
*∆ लब्ध्यपर्याप्तक* जो जीव श्वास के अठारहवें भाग में मर जाते है वे लब्ध्यपर्याप्तक जीव हैं  *(गो. जी. १२२)*
*∆ अंतर्द्वीपज* जो मनुष्य अंतर्द्वीपों में उत्पन्न होते हैं अंतर्द्वीपज मनुष्य कहलाते हैं *(सर्वा.सि.3/39)*
*∆ सम्मूर्च्छनज* जो मनुष्य सब और से वातावरण से उत्पन्न होते है वे सम्मूर्च्छनज मनुष्य है।
*विशेष नोट* सभी सम्मूर्च्छन जीव लब्ध्यपर्याप्तक नही होते है लेकिन जो मनुष्यो मे सम्मूर्च्छन मनुष्य होते है वे सभी लब्ध्यपर्याप्तक होते है तथा संज्ञी होते है।

✍️ मनुष्य के पेट में जो कीड़े पाये जाते हैं वे भी मनुष्य हैं?*
नहीं, वे मनुष्य नही होते है वे तो द्वीन्द्रिय त्रस जीव है और तिर्यंच जीव है।
मनुष्य के पेट, घाव आदि में पड़ने वाले कीड़े मनुष्य नहीं हैं यद्यपि मनुष्य के पेट में पड़ने वाले कीड़े, पटार आदि औदारिक शरीर, मल-मूत्र, भोजन आदि में उत्पन्न होते हैं लेकिन वे द्विन्द्रिय ही होते हैं इसलिए वे तिर्यंचगति के जीव ही हैं, मनुष्य गति के जीव नहीं ।

*✍️ किन-किन मनुष्यों को केवलज्ञान उत्पन्न नहीं हो सकता है?*
*०१)* लब्ध्यपर्यातक मनुष्य
*०२)* आठ वर्ष अंर्तमुहूर्त से कम उम्र वाले मनुष्य
*०३)* 126 भोगभूमियों में उत्पन्न होने वाले मनुष्य
*०४)* पाँचवें व छठे नरक से आये हुए जीव जो मनुष्य तो बने है, लेकिन वे भी केवलज्ञान प्राप्त नही कर सकते
*०५)* सूक्ष्म निगोद से आये हुए जीव जो मनुष्य तो है लेकिन वे भी केवलज्ञान प्राप्त नही कर सकते।
यह जीव दीक्षा तो ले सकता है लेकिन मोक्ष प्राप्त नही कर सकता, तथा बादर निगोद से भी जीव मनुष्य बन सकता है तथा वह केवलज्ञान को प्राप्त करते मोक्ष प्राप्त कर सकता है।
*०६)* अभव्य तथा अभव्यसम भव्य जीव (दूरानुदूर भव्य) भी केवलज्ञान प्राप्त नही कर सकते
*०७)* वज्र वृषभनाराच संहनन को छोड्‌कर शेष पाँच सहनन वाले जीव केवलज्ञान प्राप्त नही कर सकते
*०८)* बद्धायुष्क मनुष्य भी केवलज्ञान प्राप्त नही कर सकते है। बद्धायुष्क यानि अगले भव की आयु का बंध करना
*०९)* द्रव्य स्त्री और द्रव्य नपुंसक वेद वाले भी केवलज्ञान प्राप्त नही कर सकते
*विशेष* भोगभूमि की स्त्रीयो मे एकमात्र वज्र वृषभ नाराच संहनन ही होता है।

*✍️ एक सौ छब्बीस भोगभूमियाँ :-
10 जघन्य भोगभूमि (5 हैमवत, 5 हैरण्यवत क्षेत्र)
10 मध्यम भोगभूमि (5 हरिवर्ष, 5 रम्यक क्षेत्र)
10 उत्तम भोगभूमि  (5 देवकुरु, 5 उत्तरकुरु)
96 अन्तरद्वीपज में पाई जाने वाली कुभोगभूमियाँ
*(10 + 10 + 10 + 96 = 126 भोगभूमियाँ)*
इनमें मनुष्य भी रहते हैं।
शेष ढाई द्वीप के बाहर असंख्यात द्वीप-समुद्रों में जघन्य भोगभूमियाँ हैं,वहाँ केवल तिर्यंच ही रहते है। ये स्थाई भोगभूमियाँ है। 
◆ 126 भोगभूमि मे इनमे 1 से 4 तक गुणस्थान हो सकते है।
◆ तिर्यंचों की जघन्य भोगभूमि अंतिम स्वयम्भूरमण द्वीप के आधे भाग तक पाई जाती है। इन तिर्यंचो की भोगभूमि मे दो गति के जीव तिर्यंचगति और देवगति के जीव रहते है।

✍️ क्या कुभोगभूमियों में तिर्यंच भी पाये जाते हैं?*
हाँ पाए जाते है, *(ति.प. 4/2595)*
यद्यपि इन भोगभूमियो मे किस-किस आकृति वाले तिर्यंच रहते हैं, क्या खाते हैं आदि वर्णन जिस प्रकार मनुष्यों के बारे में आता है, वैसा तिर्यंचो के बारे में नहीं मिलता है, फिर भी वहाँ तिर्यंच पाये जाते हैं, इसमें कोई संशय नहीं है क्योंकि आचार्य यतिवृषभ महाराज तिलोयपण्णत्ति ग्रन्थ के चौथे अध्याय की 2515 वीं गाथा में कहते हैं कि इन द्वीपों में जिन मनुष्य-तिर्यंचो ने सम्यग्दर्शन रूप रत्न को ग्रहण किया है वे मरकर सौधर्म-ऐशान स्वर्ग में उत्पन्न होते हैं तथा मिथ्याद्रष्टि मरण करके भवनत्रिक मे उत्पन्न होते है। इससे सिद्ध है वहाँ तिर्यंच भी पाये जाते हैं। 

✍️ क्या अंधे, काने, लूले-लँगड़े मनुष्य को भी केवलज्ञान हो सकता है?*
हाँ हो सकता है, अंधे, काले, लूले, लँगड़े आदि मनुष्यों को भी केवलज्ञान हो सकता है। यद्यपि अंधा, काणा, लूला, लँगड़ा व्यक्ति दीक्षा की पात्रता नहीं रखता और दीक्षा लिये बिना केवलज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता, लेकिन यदि कोई मनुष्य दीक्षा लेने के बाद अर्थात् मुनि बनने के बाद आँख फूटने के कारण से काना, मोतियाबिन्द आदि के कारण अंधा हो जावे, लकवा आदि के कारण लूला-लँगडा हो जावे तो केवलज्ञान होने में कोई बाधा नहीं है। कभी कभी उपसर्गादि के कारण भी ऐसा हो सकता है। केवलज्ञान प्राप्त करने के लिए तो वज्रवृषभ नाराच संहनन, द्वितीय शुक्ल ध्यान, चार घातिया कर्मों का क्षय होना आवश्यक है। केवलज्ञान होने पर शरीर सांगोपांग हो जाता है।

*✍️ क्या कुबड़े-बौने आदि को भी केवलज्ञान हो सकता है?*
हाँ हो सकता है, कुबड़े-बौने आदि बेडौल शरीर वाले को भी केवलज्ञान हो सकता है, 13 वे गुणस्थान तक छहों संस्थानों का उदय पाया जाता है *(गो. क.)*   फिर भी मुनि बनने योग्य संस्थान होना आवश्यक है 

✍️ किन मनुष्यों के कौन-कौन सी लेश्याएँ :-*
*०१) कर्मभूमि पर्याप्तक*   सभी छहो लेश्या
*०२) कर्मभूमि निवृत्यापर्याप्तक* सभी छहो लेश्या
*०३) लब्ध्यपर्याप्तक*        कृष्ण, नील, कापोत
*०४)भोगभूमि सम्यक्तव निवृत्यापर्याप्तक* कापोत
*नोट* जो जीव भोगभूमि मे सम्यग्द्रष्टि बनेगा वह कर्मभूमि का ही मनुष्य होगा तिर्यंच नही, जो तिर्यंच होगा सम्यग्द्रष्टि कर्मभूमि का वह मरण करके देवगति मे ही जाता है।
*०५) भोगभूमि मिथ्याद्रष्टि निवृत्यापर्याप्तक*
        तीनो अशुभ लेश्या–कृष्ण, नील, कापोत
*०६) भोगभूमि सासादन निवृत्यापर्याप्तक*
        तीनो अशुभ लेश्या–कृष्ण, नील, कापोत
*०७) भोगभूमि पर्याप्तक* पीत, पदम, लेश्या*
*नोट* यहा जीव के निवृत्यपर्याप्तक अवस्था मे तीनो अशुभ लेश्या थी तथा शरीर पर्याप्ति पूर्ण करने के बाद लेश्या शुभ हो जाती है। निवृत्यपर्याप्तक अवस्था मे सम्यग्द्रष्टि होगा तो कापोत लेश्या होगी, सासादन अथवा मिथ्याद्रष्टि होगा तो तीनो अशुभ लेश्या होगी।
*०८) कुभोगभूमि निवृत्यपर्याप्तक*
        तीनो अशुभ लेश्या–कृष्ण, नील, कापोत
*नोट* यहा जीव मिथ्यात्व सहित ही जन्म लेता है।
*०९) कुभोगभूमि पर्याप्तक*         पीत लेश्या
*१०) अन्तरद्वीपज मल्लेच्छ* 
         कृष्ण, नील, कापोत,पीत
*११) कर्मभूमि मल्लेच्छ* (पाँच मल्लेच्छ खण्ड)
         *सभी छहो लेश्या*
*१२) विद्याधरो पर्याप्तापर्याप्त* सभी छहो लेश्या

✍️ म्लेच्छ खण्ड के मनुष्यों को सम्यग्दर्शन ? :-
हाँ हो सकता है, दिग्विजय के लिए गये हुए चक्रवर्ती के स्कन्धावार (कटक सेना) के साथ जो म्लेच्छ राजा आदिक आर्यखण्ड में आ जाते हैं, और उनका यहाँ (आर्यखण्ड) वालों के साथ विवाहादि सम्बन्ध हो जाता है, तो उनके संयम धारण करने में कोई विरोध नहीं है।
अथवा चक्रवर्ती आदि को विवाही गई म्लेच्छ कन्याओं के गर्भ से उत्पन्न हुई सन्तान की मातृपक्ष की अपेक्षा यहाँ  ‘अकर्मभूमिज’  पद से विवक्षा की गई है, क्योंकि अकर्मभूमिज सन्तान को दीक्षा लेने की योग्यता का निषेध नहीं पाया जाता है *(ध.पु)*
अन्तर्द्वीपों में रहने वाले म्लेच्छों को भी सम्यग्दर्शन होता है, वे मरकर सौधर्म-ऐशान स्वर्ग में उत्पन्न होते हैं।   *(ति. प. 4/2595)*

✍️ पाँच वर्ष के कर्मभूमि बच्चे को सम्यक्त्व मार्गणा का कौन-कौन सा स्थान हो सकता है?*
पाँच वर्ष के कर्मभूमि बच्चे को सम्यक्त्व मार्गणा के मिथ्यात्व, सम्यक्त्व मिथ्यात्व, क्षयोपशम और क्षायिक ये चार सम्यक्त्व हो सकते है।
*मिथ्यात्व हो सकता है* क्योकी जन्म मिथ्यात्व सहित ही होता है।
*सासादन नही हो सकता* क्योकि औपशमिक नही हो सकता तो सासादन भी नही होगा।
*औपशमिक सम्यक्त्व नही होगा* क्योकी आठ वर्ष अंतरमुहूर्तं मे ही होता है, तथा साथ लेकर भी नही आया हो सकता क्योकी औपशमिक का अधिकत्तम काल अन्तरमुहूर्त है।
*प्रथमोपशम सम्यक भी नही हो सकता है*
*द्वितीयोपशम सम्यक भी नही हो सकता है*
*सम्यक्त्व मिथ्यात्व हो सकता है* जैसे देवगति का जीव क्षायोपशमिक लेकर यहा आए और पाँच वर्ष का होने पर क्षायोपशमिक छुटकर तीसरे सम्यक्त्व मिथ्यात्व गुणस्थान मे आ सकता है।
*क्षयोपशम सम्यक्त्व* उत्पत्ती अपेक्षा नहीं होता, लेकिन साथ लेकर आने की अपेक्षा हो सकता है।
*क्षायिक सम्यक्त्व* हो सकता है क्योकि साथ लेकर आया हो सकता है।

*✍️ यदि पाँच वर्ष का बालक स्त्री या नपुंसक है तो उसके सम्यक्तव मार्गणा का कौन सा भेद होगा*
पाँच वर्ष का बालक स्त्री या नपुंसक है तो उसके मात्र मिथ्यात्व ही होगा, क्योकि सम्यग्द्रष्टि स्त्री तथा नपुंसक नही बनते।

◆ यादि पाँच वर्ष का बालक सादि मिथ्यादृष्टि है तो उसके सम्यक मिथ्यात्व प्रकृति का उदय आने पर वह सम्यग्मिथ्यात्व गुणस्थान तथा सम्यक प्रकृति का उदय आ जावे वह क्षयोपशम सम्यग्द्रष्टि बन सकता है, लेकिन उपशम सम्यग्द्रष्टि नही बन सकता, क्योकि उपशम सम्यग्द्रर्शन की प्राप्ति के लिए कम से कम आठ वर्ष अंतरमुहूर्त की उम्र होना जरुरी है।
इसी प्रकार सासादन सम्यग्द्रष्टि भी नही बन सकता क्योकी उपशम सम्यक्त्व के काल मे से ही उत्कृष्ठ छ्ह आवली जघन्य एक समय रहने पर ही सासादन सम्यक्त्व होता है।
*इसी प्रकार आठ वर्ष अंतरमुहूर्त की आयु वाले कर्म भूमि मनुष्यो को जानना चाहिए।*
*विशेषता* यह है कि इनके निर्वत्यपर्याप्तक अवस्था मे सासादन सम्यक्त्व हो सकता है, क्योकि सासादन मे मरण करके नरक को छोडकर बाकी तीन गतियो मे जीव जा सकता है।
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

*◆ भोगभूमि के पाँच वर्ष के बालक-बालिका के सम्यक मार्गणा कौन कौन से स्थान हो सकते है*
भोगभूमि का पाँच वर्ष के बालक या बालिका के क्षायिक सम्यक्त्व को छोडकर शेष पाँचो स्थानों हो सकते है। तथा केवल बालक के साथ लेकर आने की अपेक्षा से क्षायिक सम्यक्त्व भी हो सकने के कारण सभी छहो भेद भी हो सकते है।

*◆ पाँच सम्यक्त्व होने का विश्लेषण :-*
मिथ्यात्व के साथ तो जन्म होता ही है। तथा उत्कृष्ठ भोगभूमि मे 21 दिन मे, मध्य भोगभूमि मे 35 दिन मे तथा जघन्य भोगभूमि मे 49 दिन मे प्रथमोपश्म सम्यक्त्व उत्पन्न करने की योग्यता आ जाती है।
प्रथमोपशम सम्यक्त्व छुटने के बाद जीव सासादन मे भी आ सकता है, तथा प्रथमोपशम सम्यक्त्व बदलकर क्षायोपशमिक भी हो सकता है।
क्षायोपशमिक से गिरकर जीव सम्यग्मिथ्यात्व हो सकता है। अगर जीव सादि मिथ्याद्रष्टि है तो भी सम्यग्मिथ्यात्व हो सकता है।
*विशेष* भोगभूमि के बालक के साथ लेकर आने की अपेक्षा से क्षायिक सम्यक्त्व भी हो सकता है।

*✍️ पंचम काल के पुरुष अथवा स्त्रीयो को  सम्यक्त्व मार्गणा के भेद :-
*मिथ्यात्व* हो सकता है 
*सासादन*  हो सकता है
*सम्यग्मिथ्यात्व* हो सकता है। 
*औपशमिक* हो सकता है। 
*क्षायोपशमिक* हो सकता है। 
*क्षायिक सम्यक्त्व* नही हो सकता

*✍️ लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य सैनी होते है?*
हॉ सैनी होते है। *(द्रव्यसंग्रह टीका 12 वी गाथा)*
मनोबल प्राण द्रव्यमन और भावमन दो प्रकार का होता है। लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य के भावमन तो है क्योकी *नोइन्द्रियवरण कर्म का क्षयोपशम* रुप भावमन पाया जाता है इसलिए सैनी कहा गया है, लेकिन द्रव्यमन के अभाव मे वे अपना मनः संवंधी काम करने मे समर्थ नही होते है। मनःपर्याप्ति पूर्ण होने पर ही द्रव्यमन की पूर्णता होती है।

*✍️ लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य कहाँ कहाँ पाए जाते है?*
*(गो.जी.जी-92)*  *(भ.आ.विजयोदिया टीका)*
कर्मभूमियाँ स्त्रीयो की कांख, योनि स्थान, स्तनो के मूल मे तथा चक्रवर्ती की पटरानी के सिवाए अन्य स्त्रीयो के मूत्र, विष्टा आदि अशुचि स्थानो मे लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य उत्पन्न होते है। अर्थात स्त्रीयो के गुप्तांगो मे उत्पन्न होते है।
चक्रवर्ती, बलभद्र आदि बडे-बडे राजाओं की सेना जहाँ मल मूत्र क्षेपण करती है ऐसे स्थानो पर वीर्य, नाक का मल, कफ, कान और दांत का मल तथा अत्यन्त अपवित्र प्रदेश इनमे तत्काल सम्मूर्च्छन मनुष्य उत्पन्न होते है।
∆ लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य यदि वे पर्याप्त होकर कबूतर के आकार के बराबर अपना शरीर बना ले तो तीन लोक मे भी नही समाएगे (असंख्यात है)
*विशेष* 
*०१)* भोगभूमि तथा म्लेच्छ खण्ड मे लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य नही होते है।
*०२)* लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य का पल्य के असंख्यात वे भाग प्रमाण काल तक अंतर भी पडता है। अर्थात इतने समय तक कोई लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य ना हो      *(गो.जी.143)*
*०३)* गति अपेक्षा लब्ध्यपर्याप्तक जीव देव और नारक गति मे भी उत्पन्न नही होते है।

*✍️ क्या सभी मनुष्यो के दस प्राण होते है?*
नही, सभी मनुष्यो के दस प्राण नही होते है।
पर्याप्ति पूर्ण होने पर ही दस प्राण पाए जाते है। चाहे वो गर्भ मे स्थित मनुष्य हो
∆ चाहे कोई गुंगा व्यक्ति हो तो भी उसके वचनबल होता है, क्योकि उसके स्वर नामकर्म का उदय तो होता ही है। स्वर नामकर्म का उदय दो इन्द्रिय जीवो के शुरू हो जाता है।
∆ पागल व्यक्ति के भी मनोबल प्राण होता है क्योकि उसके अनिइन्द्रियवरण कर्म का क्षयोपशम पाय जाता है।
∆ लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य के सात प्राण ही पाए जाते है, क्योकि वे पर्याप्ति पूर्ण होने से पहले मरण को प्राप्त हो जाते है। (मनबल, वचनबल, श्वासोच्छवास प्राण नही होते है)
∆ निवृत्यापर्याप्तक मनुष्यो के सात प्राण पाए जाते है, क्योकी श्वासोच्छवास आदि पर्याप्ति पूर्ण हुए बिना श्वासोच्छवास प्राण आदि प्राण नही होते है।
*नोट* गूंगे, पागल आदि व्यक्तियो के इन्द्रियो की विकलता (सही रचना नही) होने के कारण वे अपना काम नही कर पाती है। 

*✍️ लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य के इन्द्रिय पर्याप्ति पूर्ण नही होती है अतः उनके इन्द्रिय प्राण कैसे हो सकते है*
पाँच इन्द्रिय प्राण द्रव्येन्द्रिय अपेक्षा नही होते,आपितु भावेन्द्रिय अपेक्षा होते है। इसलिए लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य के पाँचो इन्द्रियवरण का क्षयोपशम होता है इसलिए पाचो इन्द्रिय प्राण होते है। 
(आयु और काय प्राण उदय होने से होते है)
*नोट* इसी प्रकार सभी लब्ध्यपर्याप्तक / निवृत्यापर्याप्तक तथा कार्मण काययोग जीवो के जानना चाहिए।

*✍️ मनुष्यो में ध्यान :-
            *मनुष्यो मे                      ध्यान*
*1. कर्मभूमि पर्याप्तक*    सभी 16 ध्यान
*2. कर्मभूमि निवृत्यापर्याप्तक* 12 ध्यान (आर्त 4, रौद्रध्यान 4, धर्मध्यान 4)
आहारक मिश्न की अपेक्षा तीसरा चौथा धर्मध्यान
*3. भोगभूमियाँ*  10 ध्यान (आर्त 4, रौद्रध्यान 4, धर्मध्यान 2)
*4. विद्याधर (विद्या सहित)*  11 ध्यान (आर्त 4, रौद्रध्यान 4, धर्मध्यान 3)
*5. विद्याधर (विद्या छोड़कर)*  सभी 16 ध्यान 
*6. म्लेच्छ मनुष्यो के*  8 ध्यान (आर्तध्यान 4, रौद्रध्यान 4)
*7. लब्ध्यपर्याप्तक*  8 ध्यान (आर्तध्यान 4, रौद्रध्यान 4)

*✍️ भोगभूमिया जीवो मे गुणस्थान अपेक्षा से आस्रव के कितने प्रत्यय :-
*भोगभूमि मिथ्यात्व मे 52 आस्रव प्रत्यय* 
मिथ्यात्व 5, 
अविरति 12, 
कषाय 24 (नपुंसक वेद छोडकर), 
योग 11 प्रत्यय हैं (मन 4, वचन 4 काय के 3)
*◆ भोगभूमि सासादन मे 47 आस्रव प्रत्यय* 
मिथ्यात्व के भेद नही होते, 
अविरति के 12 हाते है, 
कषाय के 24 प्रत्यय होते हैं (नपुंसक वेद नही होता)
योग के 11 प्रत्यय होते है (वैक्रियिकद्विक और आहारकद्विक नही होते)
*◆ भगभूमि मिश्न गुणस्थान मे 41 आस्रव प्रत्यय* 
मिथ्यात्व 00, 
अविरति सभी 12 होगे,
कषाय 20 होगे (अनंतानुबंधी चतुष्क और नपुंसक वेद को छोडकर), 
योग के 9 प्रत्यय होगे (मन 4, वचन 4, औदारिक काययोग)
*◆ भोगभूमि चौथे गुणस्थान मे 43 आस्रव प्रत्यय* 
मिथ्यात्व 00, 
अविरति 12, 
कषाय 20, 
योग 11 (मन 4, वचन 4, अगर सम्यक्त्व लेकर आ रहा है तो काय के 3 आस्रव के प्रत्यय होते है)

*✍️ सामान्य मनुष्यो की अपेक्षा भोगभूमि मनुष्यो मे क्या विशेषता :-
  *सामान्य मनुष्य          भोगभूमि मनुष्य*
1. योग/15       आहारकद्विक नही होता
2. वेद/3           नपुंसकवेद नही होता
3. कषाय/25     नपुंसकवेद नोकषाय नही है।
4. ज्ञान/8          ज्ञान 6 होते है।
                        (मनःपर्यय,केवलञान नही होता)
5. संयम/7        असंयम ही होता है
6. दर्शन/4         दर्शन 3 (केवलदर्शत नही)
7. लेश्या/6       पर्याप्त अवस्था मे शुभ लेश्या
                              (निर्वत्यापर्याप्तक मे कापोत)
8. गुणस्थान/14   आदि के चार गुणस्थान
9. उपयोग/12     उपयोग 9 होते है।
         (मनःपर्ययज्ञान,केवलदर्शन, केवलज्ञान नही)
10. ध्यान/16        ध्यान 10 भेद होते है।
                            (धर्म 2, शुक्ल 4 नही होते)
11. आस्रव/57     आस्रव 54 प्रत्यय होते है।
                 (आहारकद्विक और नपुंसक नही होते)

*✍️ भोगभूमि जीवो को पर्याप्तक अवस्था मे अशुभ लेश्या क्यो नही होती हैं ?*
तीव्र कषाय का अभाव होने से भोगभूमियाँ जीवो के पर्याप्तक अवस्था मे अशुभ लेश्या नही होती है।
*(तत्त्वार्थसार २० टीका)*

*✍️ सामान्य मनुष्यो से लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्यो मे क्या विशेषता है ?*
*लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य*
*०१) योग 2*     
कार्मण काययोग और औदारिक मिश्न काययोग
*०२) वेद 1*      
नपुंसक वेद (स्त्रीवेद और पुरुषवेद नही होता)
*०३) कषाय 23* 
स्त्रीवेद नोकषायऔर पुरुषवेद नोकषाय नही होती
*०४) ज्ञान 2* कुमतिज्ञान–कुश्रुतज्ञान होता है
(कुअवधिज्ञान और पाँचो सम्यक ज्ञान नही होते)
*०५) संयम 1* असंयम ही होता है।
*०६) दर्शन 2* चक्षुदर्शन और अचक्षुदर्शन होता है
*०७) लेश्या 3* कृष्ण,नील,कापोत लेश्या होती है
*०८) सम्यक्त्व 1* मिथ्यात्व ही होता है।
*०९) गुणस्थान 1* मिथ्यात्व गुणस्थान होता है।
*१०) पर्याप्ति ००*   पर्याप्तियाँ एक भी नही होती
*११) प्राण 7*     पाँचो इन्द्रिय प्राण, कायबल आयु प्राण होता है।
*१२) उपयोग 4* कुमति, कुश्रुत, चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन होता है।
*१३) ध्यान 8*   आर्तध्यान 4, रौद्रध्यान 4 है।
*१४) आस्रव 2* कार्मणकाययोग, औदारिक मिश्र  काययोग होता है।

*✍️ सामान्य मनुष्यो से विद्याधरो मे विशेषताऍ*
विद्या छोडने के बाद विद्याधर मनुष्यो का सब कथन सामान्य मनुष्यो के समान ही जानना चाहिए।
*◆ अगर विद्याधर विद्या सहित हो तो–*
*०१) योग 11*  आहारकद्विक और वैक्रियकद्विक योग नही है।
*०२) ज्ञान 6* मनःपर्यय ज्ञान और केवलज्ञान नही होता।
*०३) संयम 2* असंयम और संयमासंयम है, बाकी पाँच नही है।
*०४) दर्शन 3* चक्षु, अचक्षु,अवधिदर्शन होता है (केवलदर्शन नही)
*०५) गुणस्थान 5* 1 से 5गुणस्थान तक होते है।
*०६) उपयोग 9*  मनःपर्ययज्ञान, केवलज्ञान केवलदर्शन नही होते है।
*०७) ध्यान 11* आर्तध्यान 4, रौद्रध्यान 4, धर्मध्यान 3 होते है। (संस्थान विचय धर्मध्यान और चारो शुक्ल ध्यान नही होते है)
*०८) आस्रव 53* मिथ्यात्व 5, अविरति 12, कषाय 25, योग 11 कुल 53 आस्रव के प्रत्यय है।
(योग मे आहारकद्विक व वैक्रियकद्विक नही होते)
अब चौबीस ठाणा मे मनुष्य गति मार्गणा पूर्ण हुआ 
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦
*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*

24) चौबीस ठाणा वैक्रियिक मिश्र काययोग*

*२४) चौबीस ठाणा वैक्रियिक मिश्र काययोग* 🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴 *जहाँ कार्मण काययोग समाप्त होगा उसके अगले ही क्षण से ही मिश्र काययोग प्रारम्भ हो ...