गुरुवार, 24 अप्रैल 2025

10. चौबीस ठाणा-इन्द्रिय मार्गणा

 10. चौबीस ठाणा-इन्द्रिय मार्गणा

🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴


जिससे जीवो की पहचान हो उसे इन्द्रिय कहते हैं। 

शरीर के चिन्ह विशेष जो आत्मा को ज्ञान कराने मे निमित्त होते है वे इन्द्रिय है, या आत्मा का ज्ञान कराने मे निमित्त होते है वे इन्द्रिय है।

जीव मे जो क्षयोपशम रुप शाक्ति पाई जाती है उस शाक्ति का नाम इन्द्रिय है।

जो इन्द्र की भाँती हो उसे इन्द्रिय कहते है।

जो आज्ञा ऐश्वर्य वाला है उसे इन्द्र कहते है।

*जैसे* अहमिन्द्र होते है एक दुसरे की अपेक्षा नही रखते उसी प्रकार इन्द्रिय एक दुसरे की अपेक्षा नही रखती अपना-अपना काम करती है इस प्रकार इन्द्र की भाँती चीजो को परिणामो को इन्द्रिय कहते है।

 तथा आत्मा का चिन्ह इन्द्र है इस आत्मा को जानने मे जिससे मदद लेता है उस आत्मा के चिन्ह को इन्द्रिय कहते है।        *(गो. जी.१६४)*

जो सूक्ष्म पदार्थ का ज्ञान कराता है उसे लिंग यानि चिन्ह कहते है।

जिस लिंग के द्वारा आत्मा का अस्तिव जाना जाता है उसे इन्द्रिय कहते है।

जैसे---धुए से अग्नि का ज्ञान होता है उसी प्रकार दिखने वाली चीजो से न दिखने वाली चीजो का ज्ञान कर लेते है।धुआ कहलाता है लिंग साधु हेतु उसके द्वारा जाना जाता है सूक्ष्म पदार्थ अग्नि जैसा


✍️ इन्द्रिय के प्रकार :-

इन्द्रियाँ दो प्रकार की होती हैं –द्रव्येन्द्रिय, भावेन्द्रिय *द्रव्येन्द्रिय* शरीर के चिन्ह विशेष को द्रव्येन्द्रि कहते है। या पुद्‌गल द्रव्य रूप इन्द्रिय द्रव्येन्द्रिय है अथवा निर्वृत्ति और उपकरण को द्रव्येन्द्रिय कहते हैं

*भावेन्द्रिय* मतिज्ञानावरण कर्म के क्षयोपशम से उत्पन्न हुई विशुद्धि को भावेन्द्रिय कहते है। ड्सके

लब्धि और उपयोग दो भेद है।    *(त.सू ०२/१८)*

*लब्धि* =शक्ति, मतिज्ञानावरण कर्म के क्षयोपशम से उत्पन्न विशुद्धि लब्धि है।

*उपयोग* लब्धि का प्रयोग होना अर्थात लब्धि से प्राप्त जानने की शक्ति को उपयोग कहते है


✍️ निर्वृत्ति के प्रकार :-

निर्वृत्ति दो प्रकार की है- बाह्य निर्वृत्ति, आभ्यंतर  निर्वृत्ति।

*◆ बाह्म निर्वृत्ति :-

इन्द्रियकार रचना विशेष को निर्वृत्ति कहते हैं।  चक्षु आदि में मसूर आदि के आकार रूप बाह्य निर्वृत्ति है            *(सु. बो. ९४)*

इन्द्रिय नाम वाले आत्मप्रदेशों में प्रतिनियत आकार रूप और नामकर्म के उदय से विशेष अवस्था को प्राप्त जो पुद्‌गल प्रचय होता है, उसे बाह्य निर्वृत्ति कहते हैं.                *(सर्वा. २९४)*

◆ आभ्यन्तर निर्वृत्ति :-

आत्म प्रदेशो का आकार अभ्यंतर निर्वृत्ति है।

उत्सेधांगुल के असंख्यातवें भाग प्रमाण विशुद्ध आत्मप्रदेशों की चक्षुरादि के आकाररूप से रचना होना आभ्यन्तर निर्वृत्ति है।   *(रा. वा. ०३)*


✍️ उपकरण :-

जिसके द्वारा निर्वृत्ति का उपकार किया जाए उसे उपकरण कहते है। यह निर्वृत्ति मे उपकारी है।

उपकरण दो प्रकार के होते हैं –बाह्य उपकरण और अभ्यन्तर उपकरण।

*बाह्य उपकरण* इन्द्रियो की रक्षा करते है उसे बहिरंग उपकरण कहते हैै।

*जैसे* आँखो के लिए पलके, दोनों बरौनी आदि बाह्य उपकरण हैं ।

*अभ्यन्तर उपकरण* जो इन्द्रियो के बहुत नजदीक हो उसे अभ्यंतर उपकरण कहते है। *जैसे* नेत्र मे काला सफेद मण्डल का होना  *(श्लो. ०५/१३९)*


✍️  इन्द्रियाँ (द्रव्येन्द्रि) :-

इन्द्रियाँ पाँच होती हैं– स्पर्शन, रसना, घ्राण, चक्षु और कर्ण इन्द्रियाँ


✍️ इन्द्रिय मार्गणा किसे कहते हैं?*

एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय आदि सत्व, भूत और प्राणियों’ में जीवों की खोज करने को इन्द्रिय मार्गणा कहते हैं।

*भूत= वनस्पतिकायिक भूत है, प्राण= विकलत्रय प्राण है, सत्व=पृथ्वी आदि वायु पर्यंत सत्व है*


✍️ इन्द्रिय मार्गणा के प्रकार :-

इन्द्रिय मार्गणा पाँच प्रकार की है-एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, पंचेन्द्रिय *(बृ.द्र.सं.१३ टीका)*

एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, पंचेन्द्रिय तथा अनीन्द्रिय जीव होते हैं। *(धवला ०१/२३३ )*


*प्रश्न ०८) यहाँ इन्द्रिय मार्गणा में कौनसी इन्द्रिय को ग्रहण करना चाहिए?*

यहाँ आस्रव के कारण प्राण आदि स्थानों पर भावेन्द्रिय को ही ग्रहण करना चाहिए, क्योंकि, यहाँ पर भावेन्द्रियों की अपेक्षा पंचेन्द्रियपना स्वीकार किया है ।   *(धवला ०१/२६५)*


✍️ अनीन्द्रिय जीव :-

जो नियम से इन्द्रियों के उन्मीलन (खुलाना) आदि व्यापार से रहित है’ वे अशरीरी हैं, उनके इन्द्रिय व्यापार का कारण जाति नामकर्म आदि कर्मों का अभाव है, इसी से अवग्रह आदि क्षायोपशमिक ज्ञानों के द्वारा पदार्थों को ग्रहण नहीं करते हैं। तथा इन्द्रिय और विषय के सम्बन्ध से होने वाले सुख से भी युक्त नहीं हैं, वे जिन और सिद्ध नामधारी जीव अनीन्द्रिय अनन्तज्ञान और सुख से युक्त होते हैं, क्योंकि उनका ज्ञान और सुख शुद्ध आत्मस्वरूप की उपलब्धि से उत्पन्न हुआ है।    *(गो. जी. १७४ टीका)*


✍️ अनीन्द्रिय जीव :-

तेरहवें, चौदहवें गुणस्थान वाले तथा सिद्ध भगवान अनीन्द्रिय होते हैं । यद्यपि तेरहवें- चौदहवें गुणस्थान वाले जीवों के द्रव्येन्द्रियाँ पाई जाती हैं परन्तु उनके भावेन्द्रियाँ नहीं पाई जाती हैं, क्योंकि उनके मति ज्ञानावरणादि कर्मों का क्षयोपशम नहीं पाया जाता

🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦

*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*


बुधवार, 23 अप्रैल 2025

9. गति अपेक्षा सम्यक्तव की गमन स्थिति*

 9. गति अपेक्षा सम्यक्तव की गमन स्थिति*

🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴


*किस गति के जीव सम्यग्दर्शन सहित किस गति मे जा सकते है*

*क्षायिक अथवा कृतकृत्य वेदक सम्यक्तव* ऐसा है जो एक गति से दुसरी गति मे साथ जा सकता है। इससे चारो गति में जा सकता है।

जिसने मिथ्यात्व अवस्था मे किसी भी आयु का बंध कर लिया है फिर क्षयिक या कृतकृत्य वेदक सम्यक्तव प्राप्त करा हो तो इनसे सहित वह चारो गति मे जा सकता है। नरकायु बांधी हो तो नरकगति मे, तिर्यंचायु या मनुष्यायु बांधी हो तो भोगभूमि का मनुष्य या तिर्यंच, नही तो देव मे।

🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️

*✍️ ०१) मनुष्यगति*

मनुष्यगति मे तीनो सम्यक्त्व उत्पन्न हो सकते है उपशम (प्रथमाेपशम–द्वितीयोपशम), क्षयोपशम (कृतकृत्य वेदक) और क्षायिक सम्यक।

*प्रथमाेपशम सम्यक्त्व* के साथ मनुष्य किसी भी गति मे नही जा सकता, क्योकी प्रथमाेपशम मे मरण नही होता।

*द्वितीयोपशम सम्यक्त्व* के साथ मनुष्य केवल देवगति मे जाता हैं इसके अलावा कई और नही जा सकता। द्वितीयोपशम सम्यक्त्व के काल मे मुनिराज का मरण होता है तथा वे नियम से देवगति के देव बनेगे, थोडी देर के लिए द्वितीयोपशम वहा पर रहेगा उसके बाद बदलकर क्षयोपशमिक हो जाएगा।

*क्षायोपशमिक सम्यक्त्व* के साथ मनुष्य केवल देवगति मे ही जाता है अन्य तीन गति मे नही जाता

*कृतकृत्य वेदक* के साथ मनुष्य चारो गति मे जा सकता है।

*क्षायिक सम्यक्त्व* के साथ मनुष्य चारो गति मे जा सकता है।

🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️

*✍️ ०२) तिर्यंचगति* 

तिर्यंचगति का जीव दो ही सम्यक उत्पन्न कर सकता है–प्रथमोपशम और क्षायोपशमिक सम्यक्त्व।

तिर्यंच क्षायिक या कृतकृत्य वेदक की शुरुवात नही कर सकता चाहे भोगभूमि का हो या कर्मभूमि का तिर्यंच। क्षायिक या कृतकृत्य वेदक की शुरुवात कर्मभूमि का मनुष्यगति का जीव ही कर सकता है अन्य किसी भी गति का जीव नही।

*प्रथमाेपशम सम्यक्त्व* के साथ तिर्यंच किसी भी गति मे नही जा सकता, क्योकी प्रथमाेपशम मे मरण नही होता।

*द्वितीयोपशम सम्यक्त्व* के साथ तिर्यंचो के होता ही नही है। यह केवल मुनियो के होता है।

*क्षायोपशमिक सम्यक्त्व* के साथ तिर्यंच देवगति मे जा सकता है अन्य किसी गति मे नही।

*कृतकृत्य वेदक* के साथ तिर्यंच जीव कई नही जा सकते क्योकि ये तिर्यंचो के होता ही नही। कोई भी तिर्यंच क्षायिक की शुरुवात करता ही नही है तो कृतकृत्य वेदक होता ही नही है।

*क्षायिक सम्यक्त्व* क्षायिक सम्यक्त्व कर्मभूमि के तिर्यंचो के होता नही है लेकिन कर्मभूमि के मनुष्यो को साथ ले जाने की अपेक्षा भोगभूमि के तिर्यंचो को निष्ठापन की अपेक्षा से क्षायिक सम्यक्त्व होता है और वे नियम से देवगति मे जाएगे

🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️

*✍️ ०३) नारकगति* 

नारकी जीव दो ही सम्यक्त्व उत्पन्न कर सकता है- उपशम और क्षयोपश्म सम्यक्त्व लेकिन नरक मे तीनो सम्यक्त्व होते है– उपशम, क्षयोपश्म और क्षायिक सम्यक्त्व। यहा क्षायिक सम्यक मनुष्यगति के जीव के साथ मरण होने पर आता है और प्रथम रत्नप्रभा पृथ्वी मे जन्म लेता हैं अन्य मे नही।

*प्रथमाेपशम सम्यक्त्व* के साथ नारकी जीव कई नही जाता क्योकी प्रथमाेपशम मे मरण ही नही है।

*द्वितीयोपशम सम्यक्त्व* के साथ नारकी जीव कई नही जाता क्योकी यह नारकी के होता ही नही है।

*क्षायोपशमिक सम्यक्त्व* के साथ नारकी जीव एक मात्र मनुष्य गति मे जा सकते है।

*कृतकृत्य वेदक* के साथ नारकी जीव कई नही जाते क्योकि वहा उत्पन्न ही नही होता।

*क्षायिक सम्यक्त्व* के साथ नारकी जीव एक मात्र मनुष्य गति मे जा सकते है।

✍️ लेकिन नारकियो मे सम्यक्त्व मार्गणा के छ्हो भेद होते है। कुछ साथ ले जाने की अपेक्षा से कुछ उप्पन्न होने की अपेक्षा से

🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️

*✍️ ०४) देवगति* 

देवगति मे जीव दो ही सम्यक्त्व उत्पन्न कर सकता है- उपशम और क्षयोपश्म सम्यक्त्व लेकिन देवो मे तीनो सम्यक्त्व होते है– उपशम, क्षयोपश्म और क्षायिक सम्यक्त्व। यहा क्षायिक सम्यक मनुष्यगति के जीव के साथ मरण होने पर आता है।

*प्रथमाेपशम सम्यक्त्व* के साथ देव कई नही जाते क्योकी इसमे मरण ही नही होता।

*द्वितीयोपशम सम्यक्त्व* साथ देव कई नही जाते क्योकि मनुष्यगति से लेकर गया तो होता है लेकिन वह थोडी देर ही रहता है फिर खत्म हो जाता है।

*क्षायोपशमिक सम्यक्त्व* के साथ देव मनुष्य गति मे जाते है।

*कृतकृत्य वेदक* के साथ देव कही भी नही जाते क्योकि यहा उत्पन्न होता भी नही है।

*क्षायिक सम्यक्त्व* के साथ देव मनुष्यगति मे ही जाएगा।

🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦

*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*




गुरुवार, 20 मार्च 2025

8 चौबीस ठाणा से देवगति मार्गणा*

 

*08 चौबीस ठाणा से देवगति मार्गणा*
https://youtu.be/Ypo6qz88Qkg?si=0c0Y-yrC-qZ_jxb5
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

✍️ देवगति मे २४ स्थान
🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️🕳️
1) गति       ०१/०४*   देवगति
2) इन्द्रिय    ०१/०५*   पंचेन्द्रिय जीव
3) काय       ०१/०६*   त्रसकाय
4) योग        ११/१५* 
*मनोयोग ०४* सत्य मनोयोग, असत्य मनोयोग, उभय मनोयोग, अनुभय मनोयोग,
*वचनयोग ०४* सत्य वचनयोग, असत्य वचनयोग, उभय वचनयोग, अनुभय वचनयोग,
*काययोग ०३*  कार्मण काययोग, वैक्रियिकद्विक
5) वेद      ०२/०३*   स्त्रीवेद, पुरुषवेद
6) कषाय  २४/२५*  नपुंसकवेद नोकषाय नही
7) ज्ञान     ०६/०८*  ०३ कज्ञान, ०३ सुज्ञान
*कुज्ञान ०३* कुमतिज्ञान, कुश्रुतज्ञान, कुअवधिज्ञान
*सुज्ञान ०३* मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान
मिथ्याद्रष्ठियो को कुज्ञान, सम्यग्द्रष्टि को सुज्ञान
8) संयम       ०१/०७*  असंयम
9) दर्शन       ०३/०४*  चक्षु, अचक्षु,अवधिदर्शन
10) लेश्या       ०६/०६*  सभी लेश्या
शुभ लेश्या वैमानिक देवो, अशुभ भवनत्रिक देवो में
11) भव्यक्त्व  ०२/०२*  भव्य और अभव्य
12) सम्यक्त्व   ०६/०६* 
मिथ्यात्व,सासादन,मिश्र,उपशम,क्षयोपशम,क्षायिक
13) संज्ञी        ०१/०२*  संज्ञी
14) आहारक   ०२/०२*  आहारक, अनाहारक
15) गुणस्थान   ०४/१४*  ०१ से ०४ तक
मिथ्यात्व,सासादन,सम्यग्मिथ्यात्व,अविरतसम्यग्दृष्टि
16) जीवसमास  ०१/१९*   संज्ञी पंचेन्द्रिय।
17) पर्याप्ति        ०६/०६* आहार, शरीर, इन्द्रिय, श्वासोच्छवास, भाषा  मन:पर्याप्ति।
18) प्राण           १०/१०* 
*इन्द्रिय ०५* स्पर्शन, रसना, घ्राण, चक्षु और कर्ण
*बल ०३* कायबल, वचन बल और मनोबल प्राण
आयु प्राण और श्वासोच्छवास प्राण
19) संज्ञा         ०४/०४* 
आहारसंज्ञा, भयसंज्ञा, मैथुनसंज्ञा, परिग्रहसंज्ञा।
20) उपयोग      ०९/१२* 
मति,श्रुत,अवधि, कुमति, कुश्रुत, कुअवधिज्ञानोपग चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन
21) ध्यान         १०/१६* 
*आर्तध्यान ०४* इष्टवियोगज, अनिष्टसंयोगज, वेदना और निदान।
*रौद्रध्यान ०४* हिंसानन्दी, मृषानन्दी, चौर्यानन्दी और परिग्रहानन्दी। 
*धर्मध्यान ०२* आज्ञाविचय, अपायविचय
22) आस्रव       ५२/५७* 
*मिथ्यात्व०५* विपरीत,एकान्त,विनय,संशय,अज्ञान
*अविरति १२* ०५ इन्द्रिय और मन को वश में करने तथा षट्काय के जीवों की रक्षा नहीं करना
*कषाय २४* अनन्तानुबन्धीआदि १६ नोकषाय ०८
*योग ११* मनोयोग-०४, वचनयोग-०४,
काययोग ०३ (वैक्रियिक काययोग, वैक्रियिक मिश्रकाययोग,  कार्मण काययोग)
23) जाति   –८४ लाख*    देवगति ०४ लाख
24) कुल–१९९.५ लाख करोड* २६ लाख करोड़
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦

*प्रश्न 01) देवों के कितने भेद हैं?*
देव चार प्रकार के होते हैं–भवनवासी, व्यन्तरदेव, ज्योतिष और वैमानिक
*भवनवासी देव* भवनो मे रहना जिनका स्वभाव है
*व्यन्तरदेव* जिनका नाना देशो मे निवास है।
*ज्योतिष देव* जो ज्योतिमर्य होते है, वे ज्योतिषक देव है। ज्योतिष देव 790 योजन से 909 योजन तक के क्षेत्र मे निवास स्थान है।
*वैमानिक* जो विमानो मे रहते है, वे वैमानिक देव
*(सर्वा. ४६१–४३)*

*प्रश्न 02) देवो के कितने कुल (उत्तर भेद) है?*
*भवनवासी देव -10* असुरकुमार, नागकुमार, विद्युतकुमार, सुपर्णकुमार, अग्निकुमार, वातकुमार, स्तनितकुमार, उदधिककुमार, द्वीपकुमार,दिक्कुमार
*व्यन्तरदेव - 08* किन्नर, किंपुरुष, महोरग, गन्धर्व, यक्ष, राक्षस, भूत और पिशाच।
*ज्योतिष देव - 05* सूर्य, चन्द्रमा, ग्रह, नक्षत्र, तारे।
*वैमानिक देव* 02 प्रकार के होते है-कल्पोपपन्न और कल्पातीत
*कल्पोपपन्न* सौधर्मादि सोलहवे स्वर्ग पर्यन्त के देव कल्पोपपन्न कहलाते है।
*कल्यातीत* नव ग्रैवेयक, नव अनुदिश और पाँच अनुत्तर कल्यातीत विमान है

*प्रश्न 03) सम्यग्दृष्टि भूत-पिशाच के कितने योग हो सकते हैं?*
सम्यग्दृष्टि भूत-पिशाच के नौ योग हो सकते हैं।
मनोयोग 04, वचनयोग 04, वैक्रियिक काययोग।
वैक्रियिक मिश्र और कार्मण काययोग नहीं है, क्योंकि सम्यग्दृष्टि जीव भवनत्रिक में उत्पन्न नहीं होते हैं। *(आराधना समुच्चय 34)*

*प्रश्न 04) देवगति में ऐसे कौन से स्थान है जहां स्त्रीवेद नहीं पाया जाता है?*
सोलहवें स्वर्ग से ऊपर नव ग्रैवेयक, नव अनुदिश और पाँच अनुत्तर विमानो में तथा लौकांतिक देवों में स्त्रीवेद नहीं पाया जाता है। *(त.सू.04/09)*

*प्रश्न 05) देवो मे नपुंसक देव क्यो नही होता है?*
संसार मे विषयभोग की द्रष्टि से सबसे ज्यादा सुख देवगति में है। वहा यदि नपुंसकवेद होगा तो वे दुख़ी हो जावेगे। फिर पुण्यशाली जीव ही देवो मे जाते है। अनके नपुंसक देव कैसे हो सकता है, नही होता है।
*(देवायु का बंध संक्लेश परिणामो से नही होता है इसलिए पुण्यशाली को ही देव-गति प्राप्त होती है)*

*प्रश्न 06) सर्वार्थसिद्धि देवों की अनाहारक अवस्था (विग्रहगति) में कितने ज्ञानोपयोग होते हैं?*
सर्वार्थ सिद्धि के देवों की अनाहारक अवस्था में तीन ज्ञानोपयोग हो सकते है-मतिज्ञानोपयोग, श्रुत ज्ञानोपयोग, अवधिज्ञानोपयोग। तीनो कुज्ञान मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञानोपयोग नही होता है क्योंकि सर्वार्थसिद्धि विमान मे सम्यग्दृष्टि जीव ही जाते हैं।
*(सौधर्मकल्प मे ज्ञानोपयोग के छह भेद हो सकतेहै मनःपर्यय ज्ञान और केवलज्ञानोपयोग नही होता है)*

*प्रश्न: 07) देवों के छहों लेश्या किस अपेक्षा से कही गई है?*
देवों के पर्याप्त अवस्था में तीन शुभ लेश्या ही होती है और भवनत्रिक देवों के अपर्याप्त अवस्था यानि निवृत्यापर्याप्तक में तीन अशुभ लेश्या होती है।
इस अपेक्षा से देवों के छहों लेश्या कही है।
*सर्वार्थसिद्धि के देवो की निवृत्यापर्याप्तक अवस्था मे शुक्ल लेश्या ही होती है।*
*प्रथम और द्वितीय गुणस्थानवर्ती देव भी मरण के समय शुभ लेश्या से च्युत होकर अशुभ लेश्या मे आ जाते है।*       *(धवला ०२/६५६)*

*प्रश्न ०८) देवो में कौन कौन सी लेश्या होती है?*
*देव                      पर्याप्तापर्याप्त*
*सौधर्म-ईशान      पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*      पीत
*सानत-माहेन्द्र      पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*
उत्कृष्ट पीत और जघन्य पदम लेश्या
*ब्रह्मब्रह्मोत्तर,लान्तवकापिष्ठ पर्याप्त निर्वृत्यार्याप्त*  मध्यम पदम लेश्या
*शुक्रमहाशुक्र,शतार-सहस्रार पर्याप्तनिर्वृत्यपर्याप्त*  उत्कृष्ट पदम और जघन्य शुक्ल लेश्या
*आनत आदि चारो कल्प    पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*
मध्यम शुक्ल लेश्या
*नवग्रैवेयक                     पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*
मध्यम शुक्ल लेश्या
*नव अनुदिश                  पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*
उत्कृष्ट शुक्ल लेश्या
*पांच अनुत्तर                  पर्याप्त-निर्वृत्यपर्याप्त*
उत्कृष्ट शुक्ल लेश्या
*भवनत्रिक देवों              निर्वृत्यपर्याप्त*
तीनो अगुभ (कृष्ण नील कापोत) लेश्या
*भवनत्रिक देवों              पर्याप्तक*   पीत लेश्या                   *(रा.वा. 04/22)*

*प्रश्न ०९) देवियो मे कौन सी लेश्या होती है?*
*भवनत्रिक देवियाँ   निर्वृत्यपर्याप्त*  तीनो अशुभ
*भवनत्रिक देवियाँ   पर्याप्तक*        पीत लेश्या
*सौधर्म से सोलहवें स्वर्ग पर्याप्त निर्वृत्यपर्याप्त*
मध्यम पीत लेश्या होती है।
क्योंकि वैमानिक देवियों का उपपाद सौधर्म ऐशान स्वर्ग में ही होता है। सोलहवें स्वर्ग से आगे देवियां नहीं होती है।    *(त.सा.20 टीका)*

*प्रश्न १०)  देवों की अपर्याप्त अवस्था में कौन सा सम्यक्त्व हो सकता है?*
*01)* भवनत्रिक देव, भवनत्रिक देविया तथा वैमानिक देविया की अपर्याप्तक अवस्था मे दो सम्यक्त्व हो सकते है–मिथ्यात्व और सासादन। क्योकि सम्यग्द्रष्टि जीव इन पर्यायो मे उत्पन्न नही होता अर्थात सम्यग्द्रष्टि की देव दुर्गति नही होती है
*02)* वैमानिक देवो मे सौधर्म स्वर्ग से नव ग्रैवेयक पर्यन्त देवो को अपर्याप्त अवस्था मे पाँच सम्यक्त्व हो सकते है। *मिथ्यात्व, सासादन, उपशम, क्षायोपशमिक, क्षायिक सम्यक्त्व।* क्योकि नव ग्रैवेयक तक मिथ्याद्रष्टि उत्पन्न हो सकता है।
*03)* नव अनुदिश और पाँच अनुत्तर देवो की अपर्याप्तक अवस्था मे तीन सम्यक्त्व द्वितीयोपशम, क्षायोपश्म और क्षायिक सम्यक्त्व।
*द्वितीयोपशम सम्यक्त्व उपशम श्रेणी मे मरण अपेक्षा से होता है*
*04)* लौकान्तिक देवो मे सभी सम्यग्द्रष्टि ही उत्पन्न होते है इसलिए उनकी अपर्याप्तक अवस्था मे भी तीन सम्यक्तव द्वितीयोपशम, क्षयोपशम और क्षायिक सम्यक्त्व होते है।
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
*देवो की पर्याप्तक अवस्था मे छहो सम्यक्त्व के भेद होते सकता है*
*मिथ्यात्व* हो सकता है। यहा से लेकर जाने की अपेक्षा से भी और देवगति मे भी उत्पन्न होता है।
*सासादन* हो सकता है।यहा औपशमिक सम्यक्त्व हो और अनंतानुबंधी का उदय आने से सासादन भी हो सकता है। यहा से साथ लेकर जा सकता है।
*सम्यग्मिथ्यात्व* हो सकता है, देवगति मे उत्पन्न होता है। साथ  जाने की अपेक्षा से नही होता।
*औपशमिक सम्यक्त्व* हो सकता है।प्रथमोपशम की अपेक्षा देवगति मे उत्पन्न हो सकता है, तथा द्वितीयोपशम अपेक्षा यहा से भी ले जा सकता है।
*क्षायोपशमिक* हो सकता है। यह साथ लेकर भी जा सकते है तथा देवगति मे भी हो सकता है।
*क्षायिक सम्यक्त्व* हो सकता है लेकर देवगति मे उत्पन्न नही होता है। यहा से साथ लेकर जाने की अपेक्षा से होता है। जीव ने यहाँ (कर्मभूमि) क्षायिक की शुरुवात करी और बीच मे मरण हो जाता है तो देवगति मे उसका निष्ठापन हो सकता है।

*प्रश्न:11) वैमानिक देवों के अपर्याप्त अवस्था में उपशम सम्यक्त्व कैसे हो सकता है क्योकि उपशम मे तो मरण नही होता?*
हाँ, प्रथमोपश्म मे मरण नही होता लेकिन द्वितीयोपशम मे मरण होने मे कोई बाधा नही है क्योकि उपशम श्रेणी मे चढने वाले और उतरने वाले जीवो का आठवें गुणस्थान के प्रथम भाग को छोड़कर अन्य समय तथा अन्य गुणस्थानों में जब मरण होता है तो वे नियम से वैमानिक देवों में ही उत्पन्न होते हैं। वहां उनके निवृत्यपर्याप्त अवस्था में उपशम सम्यक्त्व का सद्भाव बन जाता है। इसलिए देवो की अपर्याप्तक अवस्था मे उपशम सम्यक्त्व कहॉ है।

*प्रश्न 12) क्या भूत, राक्षस, चंद्रमा, शानि आदि देवो को भी सम्यग्दर्शन हो सकता है*
हो सकता है, यद्यपि भवनत्रिक देवो को देवदुर्गति माना गया है इसलिए वहा कोई भी सम्यग्दर्शन सहित उत्पन्न नही हो सकता है, फिर भी वहा जाकर जाति स्मरण, जिनमहिमा दर्शन, देवऋद्धि दर्शन, धर्मोपदेश रुप निमित्तो से प्रथमोपशम सम्यक्तव प्राप्त कर सकते है। यहाँ सादि मिथ्याद्रष्टि क्षयोपशम भी प्राप्त कर सकता है लेकिन क्षायिक सम्यग्दर्शन किसी भी रुप मे नही हो सकता है।
*भवनत्रिक मे सम्यक्तव मार्गणा के छह भेदो मे से पाँच स्थान प्राप्त कर सकता है–मिथ्यात्व,सासादन, मिश्र, उपशम, क्षयोपशम*
*नोट* इसी प्रकार सभी देवियो मे जानना चाहिए।

*प्रश्न 13) देवदुर्गति किसे कहते हैं?*
देवो मे जो स्थान अच्छे नही माने जाते उन स्थानो मे जन्म होना देवदुर्गति है।
वैमानिक देवों में भी कन्दर्प,आभियोग्य, किल्विष, सम्मोहत्व आदि नीच योनि मे उत्पन्न होने वाले जो देव है उनकी गति को देवदुर्गति कहते हैं *(मू.प्र.)*
भवनत्रिक तो देवदुर्गति में है ही लेकिन वैमानिक देवों में भी कन्दर्प,आभियोग्य आदि नीच जाति भी देवदुर्गति मे आती है।

*प्रश्न 14) ऐसा कौन सा जीव हैं जो देवगति में जाकर नियम से सम्यग्दर्शन प्राप्त करता है?*
शची इन्द्राणी मिथ्यात्व सहित उत्पन्न होती है क्योकि सम्यग्द्रष्टि जीव स्त्रीयो मे उत्पन्न नही होता है लेकिन वहा स्वर्ग में जाकर तीर्थंकर के जन्मकल्याणक आदि के निमित्त से तीर्थंकर बालक को देखकर सम्यग्दर्शन प्राप्त कर लेती है।

*प्रश्न 15) किन-किन देवो मे प्रथमोपशम सम्यक्त्व नही हो सकता है?*
जिनको प्रथमोपशम सम्यक्त्व नही हो सकता है वे देव है –
*1)* लौकान्तिक देव, *2)* नव अनुदिश तथा पंच अनुत्तर विमानो *3)* सभी क्षायिक सग्यग्दृष्टि देव मे प्रथमोपशम सम्यक्त्व नही हो सकता है।
क्योकि इन तीन स्थानो मे सम्यग्द्रष्टि जीव ही उत्पन्न होते है। क्षयोपशम सम्यग्द्रष्टि जीव सम्यक्त्व छोडकर मिथ्याद्रष्टि होकर(उद्वेलना काल बीतने पर) प्रथमोपशम सम्यक्त्व प्राप्त कर सकते है।
*01) लौकान्तिक देव* भी सभी मनुष्यगति के मुनिराज होते है तथा मरण करके लौकान्तिक देव बनते है तथा वो पहले से ही सम्यक्त्व सहित होते है और साथ लेकर जन्मते है इसलिए प्रथमोपशम सम्यक्त्व प्राप्त नही करते है।
*02) नव अनुदिश तथा पंच अनुत्तर विमानो* के देवो को प्रथमोपशम सम्यक्त्व नही होता है, क्योकि वे वहा सम्यक्त्व सहित जाते है। सभी नियम से सम्यक्त्व सहित होते है और जीवन भर के लिए जो क्षयोपशम सहित गये उनके जीवन भर क्षयोपशम रहता है। जो द्वितीयोपशम सहित गये है उनका सम्यक्त्व बदलकर क्षयोपशम हो जाएगा। जो क्षायिक को लेकर जाते है वे क्षायिक सम्यक्त्व सहित रहते है। लेकिन प्रथमोपशम के लिए कोई स्थान नही है नव अनुदिश और पाँच अनुत्तरो मे।
इन तीन स्थानो पर रहने वाले जीव सम्यक्त्व से च्युत नही होते है।     *(धवला 02/566 के आधार से)*
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
*कौन कौन प्रथमोपशम उत्पन्न कर सकता हैं*
*01)* सातो नरक पृथ्वी के नारकी प्रथमोपशम  उत्पन्न कर सकता हैं।
*02)* तिर्यंचगति के संज्ञी पंचेन्द्रिय जीव चाहे गर्भज हो या सम्मूर्च्छन जीव लेकिन पर्याप्तक हो तो उसके भी प्रथमोपशम हो सकता हैं।
*03)* मनुष्यगति के पर्याप्तक जीव प्रथमोपशम सम्यक्त्व प्राप्त कर सकते हैं।
*०४)* देवगति मे भी प्रथमोपशम सम्यक्त्व उत्पन्न कर सकते हैं।

*प्रश्न १६) किन-किन देवो (जीव) के क्षायिक सम्यक्त्व नही होता है?*
*01)* सर्व देवियाँ तथा भवनत्रिक देवो मे क्षायिक सम्यक्त्व नही होता है।
*02)* अभियोग, कल्विषक प्रकीर्णक वैमानिक देवो मे क्षायिक सम्यक्त्व नही होता है। क्योकी एक तो दर्शनमोह की क्षपणा नही होती है, दुसरे जिन्होने पूर्व पर्याय मे दर्शनमोह का क्षय कर दिया है उनकी भवनवासी आदि अधम देवो मे और सभी देवियो मे उत्पत्ती नही होती है। *(धवला ०१/३३९, ४०८)*
*◆नारकी* नारकियो मे दूसरी नरक पृथ्वी से सातवी नरक पृथ्वी तक के नारकी को क्षायिक सम्यक्त्व नही होता, पहली नरक पृथ्वी मे केवल या तो मनुष्यलोक से लेकर गया हो या कृत्यकृतवेदक होकर गया हो तो पहली नरक पृथ्वी मे होता है।
*◆तिर्यंच* कर्मभूमि के किसी भी तिर्यंच को क्षायिक सम्यक्त्व नही हो सकता, भोगभूमि के तिर्यंच मे हो सकता है अगर वह यहा से लेकर गया हो।भोगभूमि के मनुष्यो मे भी निष्ठापन की अपेक्षा से होता है, कोई यहा से लेकर गया हो।
*◆कर्मभूमि मनुष्यो* मे क्षयिक सम्यक्त्व हो सकता है, लेकिन यहा भी काल भी अपेक्षा लगेगी, अवसर्पिणी के चौथे काल मे तथा उत्सर्पिणी के तीसरे काल मे हो सकता है
*03)* प्रथमोपशम सम्यग्द्रष्टि, क्षयोपशम सम्यग्द्रष्टि (कृतकृत्यवेदक को छोडकर), मिथ्याद्रष्टि, सासादन, सम्यग्मिथ्यात्व, द्वितीयोपशम सम्यक्त्व वालो को भी क्षयिक नही होता है।

*प्रश्न 17) देवगति उत्तम मानी गयी है वहाँ पंचमादि गुणस्थान क्यो नही होते है?*
अप्रत्याख्यानावरण कषाय के उदय सहित, विषयो मे आनंद से युक्त, नाना प्रकार की राग क्रियाओ मे निपुण उन देवो के देशविरत आदिक उपरितन दस गुणस्थान के हेतुभूत जो विशुद्घ परिणाम है वे कदापि नही होते है।  *(ति.प. ०३/१८५-१८६)*
*नोट* इसी प्रकार अन्य देव-देवियो के भी पंचमादि गुणस्थान नही होते है।

*प्रश्न 18) ऐसा कौन सा गुणस्थान है जो चारो गतियों की अनहारक अवस्था मे नही पाया जाता*
तीसरा सम्यग्मिथ्यात्व (मिश्र) गुणस्थान अनहारक अवस्था मे नही होता क्योकि इस गुणस्थान मे मरण नही होता तो अनहारक अवस्था कैसे होगी*

*प्रश्न 19) देवांगनाओ के कितने आस्रव के प्रत्यय होते है?*
*मिथ्यात्व गुणस्थान - 51*
मिथ्यात्व ०५, अविरति १२, कषाय २३ (पुरुषवेद, नपुंसकवेद नही होते), योग ११ (आहारकद्विक और औदारिकद्विक नही होते)
*सासादन - 46*
मिथ्यात्व ००, अविरति १२, कषाय २३ (पुरुषवेद, नपुंसक वेद नही होते), योग ११ (आहारकद्विक और औदारिकद्विक नही होते)
*मिश्र - 40*
मिथ्यात्व ००, अविरति १२, कषाय १९ (पुरुषवेद, नपुंसकवेद और अनंतानुबंधी चतुष्क नही होते), योग ०९ (मन ०४, वचन ०४, वैक्रियक काययोग)
(कार्मण काययोग, वैक्रियक मिश्र, आहारकद्विक और औदारिकद्विक नही होते)
*अविरत - 4०*
मिथ्यात्व ००, अविरति १२, कषाय १९ (पुरुषवेद, नपुंसकवेद और अनंतानुबंधी चतुष्क नही होते), योग ०९ (मन ०४, वचन ०४, वैक्रियक काययोग)
(कार्मण काययोग, वैक्रियक मिश्र, आहारकद्विक और औदारिकद्विक नही होते)
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦
*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

7. चौबीस ठाणा में मनुष्यगति मार्गणा

*✍️ मनुष्यगति में चौबीस ठाणा*
https://youtu.be/zC4edAGojCs?si=w9wU8fxsCnEIxFEt
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

जिनके मनुष्य गति नामकर्म का उदय पाया जाता है उन्हें मनुष्य कहते हैं। उनकी गति को मनुष्य गति कहते है।   *(गो.जी.149)*
01) जो नित्य हेय-उपादेय, तत्त्व-अतत्त्व, आप्त- अनाप्त, धर्म-अधर्म आदि का विचार करे वे मनुष्य है।  हेय=छोडने योग्य, उपादेय=ग्रहण करने योग्य,    हमे क्या चीज छोडनी चाहिए क्या ग्रहण करना चाहिए इसका पता चलता है। 
तत्त्व=वस्तु स्वरुप का, अतत्त्व=जैसा स्वरुप नही है उसे अच्छे से जानता है। 
आप्त=इष्ट देव का पता होना, अनाप्त=जो इष्टदेव नही है का पता होता है। 
धर्म मे क्या है, अधर्म मे क्या है का विचार होता है उसको मनुष्य कहते है। 
02) जो मन से गुण-दोषादि का विचार, स्मरण आदि कर सके वे मनुष्य है। 
03) जो मन के विषय में उत्कृष्ट हो वे मनुष्य है। 
04) शिल्प-कला आदि में कुशल हो वे मनुष्य है। 
05) जो युग की आदि में मनुओं से उत्पन्न हों, वे मनुष्य हैं। उनकी गति को मनुष्यगति कहते हैं। 
*(गो. जी. 149)*

*✍️मनुष्य गति मे 24 स्थान*
*01) गति*    04 मे से 01 मनुष्य गति,    
*02) इन्द्रिय* 05 मे से 01 पंचेन्द्रिय जीव   
*03) काय*   06 मे से 01 त्रसकाय 
*04) योग*   15 मे से 13 योग 
◆ मनोयोग 04 – सत्य मनोयोग, असत्य मनोयोग, उभय मनोयोग, अनुभय मनोयोग, 
◆ वचनयोग 04 – सत्य वचनयोग, असत्य वचनयोग, उभय वचनयोग, अनुभय वचनयोग, 
◆ काययोग 05 – औदारिकद्विक काययोग, आहारकद्विक काययोग, कार्मण काययोग 
   ( वैक्रियिकद्विक काययोग नही होता है ) 
*05) वेद* 03 मे से 03  स्त्रीवेद, पुरुषवेद, नपुंसक वेद 
*06) कषाय*    25 मे से 25 कषाय होती है 
अनन्तानुबन्धी 04         क्रोध-मान-माया-लोभ 
अप्रत्याख्यानावरण 04   क्रोध-मान-माया-लोभ 
प्रत्याख्यानावरण 04      क्रोध-मान-माया-लोभ 
संज्वलन 04                 क्रोध-मान-माया-लोभ 
नोकषाय 09  हास्य, रति, अरति, शोक, भय, जुगुप्सा, स्त्रीवेद, पुरुष वेद और नपुंसक वेद। 
*07) ज्ञान*      08 मे से 08 भेद 
◆ कुज्ञान 03 - कुमतिज्ञान, कुश्रुतज्ञान, कुअवधिज्ञान  
◆ सुज्ञान 05 - मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान, मन:पर्यय ज्ञान और केवलज्ञान 
*08) संयम*    07 मे 07 भेद - असंयम, संयमासंयम, सामायिक, छेदोपस्थापना, परिहार विशुद्धि, सूक्ष्म साम्पराय, यथाख्यात संयम 
*09) दर्शन*    04 मे 04 भेद - चक्षु, अचक्षु, अवधिदर्शन, केवलदर्शन 
*10) लेश्या*    06 मे 06 भेद - कृष्ण, नील, कापोत, पीत, पदम, शुक्ल लेश्या 
*11) भव्यक्त्व* 02 मे से 02 भेद - भव्य और अभव्य 
*12) सम्यक्त्व* 06 मे से 06 - मिथ्यात्व, सासादन, मिश्र, उपशम, क्षयोपशम, क्षायिक 
*13) संज्ञी*      02 मे से 01 भेद - संज्ञी होते है 
*14) आहारक* 02 मे से 02 - आहारक, अनाहारक 
*15) गुणस्थान* 14 मे 14 भेद - सभी गुणस्थान 
*16) जीवसमास* 19 मे से 01 संज्ञी पंचेन्द्रिय 
*17) पर्याप्ति*    06 मे 06 - आहार, शरीर, इन्द्रिय, श्वासोच्छवास, भाषा, मन:पर्याप्ति 
*18) प्राण* 10 मे से 10 भेद- 
इन्द्रिय 05 - स्पर्शन, रसना, घ्राण, चक्षु और कर्ण 
बल 03 - कायबल, वचनबल और मनोबल प्राण, आयुप्राण और श्वासोच्छवास प्राण 
*19) संज्ञा*     04 मे से 04 भेद - आहार, भय,  मैथुन, परिग्रह संज्ञा 
*20) उपयोग*     12 मे 12 भेद - मति, श्रुत, अवधिज्ञान, कुमति, कुश्रुत, कुअवधिज्ञान, चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन, केवलदर्शन 
*21) ध्यान*        16 मे से 16 
◆ आर्तध्यान 04 - इष्टवियोगज, अनिष्टसंयोगज, वेदना और निदान ध्यान। 
◆ रौद्रध्यान 04 - हिंसानन्दी, मृषानन्दी, चौर्यानन्दी और परिग्रहानन्दी। 
◆ धर्मध्यान 04 - आज्ञाविचय,अपायविचय, विपाकविचय, संस्थानविचय। 
◆ शुक्ल 04 - पृथक्त्ववितर्क वीचार, एकत्ववितर्क अवीचार, सूक्ष्मक्रियाप्रतिपाति, व्युपरतक्रियानिवृति 
*22) आस्रव*     57 मे से 55 भेद 
◆ मिथ्यात्व 05  विपरीत, एकान्त, विनय, संशय, अज्ञान 
◆ अविरति 12- पाँचो इन्द्रिय और मन को वश में नही करने तथा षट्काय के जीवों की रक्षा नहीं करना 
◆ कषाय 25 - अनन्तानुबन्धी आदि 16, नोकषाय की 07 कषाय 
◆ योग 13 - मनोयोग 04, वचनयोग 04, काययोग 05 
*23) जाति* 84 लाख मे से 14 लाख जाति मनुष्यो मे होती है। 
*24) कुल* - 199–01/02 लाख करोड मे से 14 लाख करोड़ कुल मनुष्यो के होते है।         


✍️ मनुष्य :-
मनुष्य दो प्रकार के होते हैं- आर्य मनुष्य, म्लेच्छ मनुष्य           *(त. सू. ०३/३६)*
मनुष्य दो प्रकार के होते हैं- कर्मभूमिज मनुष्य, भोग भूमिज मनुष्य (  *नि. सा. 96)*
मनुष्य तीन प्रकार के हैं- पर्याप्तक, निर्वृत्यपर्यातक,  लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य   *(ति. प. 4/2979)*
मनुष्य चार प्रकार के हैं-कर्मभूमिज, भोगभूमिज, अन्तरद्बीपज, सम्मूर्च्छन  *(भ.आ. 780 क्षेपक)*

✍️ आर्य आदि मनुष्य किसे कहते हैं।?
*∆ आर्य मनुष्य*  गुण और गुणवानों से जो सेवित हैं वे आर्य कहलाते हैं।       *(रा. वा. 3/36)*
*∆ म्लेच्छ मनुष्य* पाप क्षेत्र में जन्म लेने वाले म्लेच्छ कहलाते हैं। उनका आचार खान- पान आदि असभ्य होता है।   *(नि. सा. 96)*
*∆ कर्मभूमिज* जहाँ शुभ और अशुभ कर्मों का आस्रव हो उसे कर्मभूमि कहते हैं। वहाँ उत्पन्न होने वाले मनुष्य कर्मभूमिज कहलाते हैं *(स.सि. 3)* 
*∆ भोगभूमिज* भोगभूमि में रहने वाले मनुष्यों को भोगभूमिज कहते हैं।   *(भ. आ.)* 
*∆ पर्याप्तक* जिन जीवो की अपनी अपनी पर्याप्तिया पूर्ण हो गई है वे जीव पर्याप्तक कहलाते है।
*∆ निर्वृत्यपर्यातक* जो जीव अपनी पर्याप्तिया पूर्ण करेगा, लेकिन जब तक शरीर पर्याप्ति पूर्ण नही होती है तब तक उस जीव को निर्वत्यापर्याप्तक कहते है।
*∆ लब्ध्यपर्याप्तक* जो जीव श्वास के अठारहवें भाग में मर जाते है वे लब्ध्यपर्याप्तक जीव हैं  *(गो. जी. १२२)*
*∆ अंतर्द्वीपज* जो मनुष्य अंतर्द्वीपों में उत्पन्न होते हैं अंतर्द्वीपज मनुष्य कहलाते हैं *(सर्वा.सि.3/39)*
*∆ सम्मूर्च्छनज* जो मनुष्य सब और से वातावरण से उत्पन्न होते है वे सम्मूर्च्छनज मनुष्य है।
*विशेष नोट* सभी सम्मूर्च्छन जीव लब्ध्यपर्याप्तक नही होते है लेकिन जो मनुष्यो मे सम्मूर्च्छन मनुष्य होते है वे सभी लब्ध्यपर्याप्तक होते है तथा संज्ञी होते है।

✍️ मनुष्य के पेट में जो कीड़े पाये जाते हैं वे भी मनुष्य हैं?*
नहीं, वे मनुष्य नही होते है वे तो द्वीन्द्रिय त्रस जीव है और तिर्यंच जीव है।
मनुष्य के पेट, घाव आदि में पड़ने वाले कीड़े मनुष्य नहीं हैं यद्यपि मनुष्य के पेट में पड़ने वाले कीड़े, पटार आदि औदारिक शरीर, मल-मूत्र, भोजन आदि में उत्पन्न होते हैं लेकिन वे द्विन्द्रिय ही होते हैं इसलिए वे तिर्यंचगति के जीव ही हैं, मनुष्य गति के जीव नहीं ।

*✍️ किन-किन मनुष्यों को केवलज्ञान उत्पन्न नहीं हो सकता है?*
*०१)* लब्ध्यपर्यातक मनुष्य
*०२)* आठ वर्ष अंर्तमुहूर्त से कम उम्र वाले मनुष्य
*०३)* 126 भोगभूमियों में उत्पन्न होने वाले मनुष्य
*०४)* पाँचवें व छठे नरक से आये हुए जीव जो मनुष्य तो बने है, लेकिन वे भी केवलज्ञान प्राप्त नही कर सकते
*०५)* सूक्ष्म निगोद से आये हुए जीव जो मनुष्य तो है लेकिन वे भी केवलज्ञान प्राप्त नही कर सकते।
यह जीव दीक्षा तो ले सकता है लेकिन मोक्ष प्राप्त नही कर सकता, तथा बादर निगोद से भी जीव मनुष्य बन सकता है तथा वह केवलज्ञान को प्राप्त करते मोक्ष प्राप्त कर सकता है।
*०६)* अभव्य तथा अभव्यसम भव्य जीव (दूरानुदूर भव्य) भी केवलज्ञान प्राप्त नही कर सकते
*०७)* वज्र वृषभनाराच संहनन को छोड्‌कर शेष पाँच सहनन वाले जीव केवलज्ञान प्राप्त नही कर सकते
*०८)* बद्धायुष्क मनुष्य भी केवलज्ञान प्राप्त नही कर सकते है। बद्धायुष्क यानि अगले भव की आयु का बंध करना
*०९)* द्रव्य स्त्री और द्रव्य नपुंसक वेद वाले भी केवलज्ञान प्राप्त नही कर सकते
*विशेष* भोगभूमि की स्त्रीयो मे एकमात्र वज्र वृषभ नाराच संहनन ही होता है।

*✍️ एक सौ छब्बीस भोगभूमियाँ :-
10 जघन्य भोगभूमि (5 हैमवत, 5 हैरण्यवत क्षेत्र)
10 मध्यम भोगभूमि (5 हरिवर्ष, 5 रम्यक क्षेत्र)
10 उत्तम भोगभूमि  (5 देवकुरु, 5 उत्तरकुरु)
96 अन्तरद्वीपज में पाई जाने वाली कुभोगभूमियाँ
*(10 + 10 + 10 + 96 = 126 भोगभूमियाँ)*
इनमें मनुष्य भी रहते हैं।
शेष ढाई द्वीप के बाहर असंख्यात द्वीप-समुद्रों में जघन्य भोगभूमियाँ हैं,वहाँ केवल तिर्यंच ही रहते है। ये स्थाई भोगभूमियाँ है। 
◆ 126 भोगभूमि मे इनमे 1 से 4 तक गुणस्थान हो सकते है।
◆ तिर्यंचों की जघन्य भोगभूमि अंतिम स्वयम्भूरमण द्वीप के आधे भाग तक पाई जाती है। इन तिर्यंचो की भोगभूमि मे दो गति के जीव तिर्यंचगति और देवगति के जीव रहते है।

✍️ क्या कुभोगभूमियों में तिर्यंच भी पाये जाते हैं?*
हाँ पाए जाते है, *(ति.प. 4/2595)*
यद्यपि इन भोगभूमियो मे किस-किस आकृति वाले तिर्यंच रहते हैं, क्या खाते हैं आदि वर्णन जिस प्रकार मनुष्यों के बारे में आता है, वैसा तिर्यंचो के बारे में नहीं मिलता है, फिर भी वहाँ तिर्यंच पाये जाते हैं, इसमें कोई संशय नहीं है क्योंकि आचार्य यतिवृषभ महाराज तिलोयपण्णत्ति ग्रन्थ के चौथे अध्याय की 2515 वीं गाथा में कहते हैं कि इन द्वीपों में जिन मनुष्य-तिर्यंचो ने सम्यग्दर्शन रूप रत्न को ग्रहण किया है वे मरकर सौधर्म-ऐशान स्वर्ग में उत्पन्न होते हैं तथा मिथ्याद्रष्टि मरण करके भवनत्रिक मे उत्पन्न होते है। इससे सिद्ध है वहाँ तिर्यंच भी पाये जाते हैं। 

✍️ क्या अंधे, काने, लूले-लँगड़े मनुष्य को भी केवलज्ञान हो सकता है?*
हाँ हो सकता है, अंधे, काले, लूले, लँगड़े आदि मनुष्यों को भी केवलज्ञान हो सकता है। यद्यपि अंधा, काणा, लूला, लँगड़ा व्यक्ति दीक्षा की पात्रता नहीं रखता और दीक्षा लिये बिना केवलज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता, लेकिन यदि कोई मनुष्य दीक्षा लेने के बाद अर्थात् मुनि बनने के बाद आँख फूटने के कारण से काना, मोतियाबिन्द आदि के कारण अंधा हो जावे, लकवा आदि के कारण लूला-लँगडा हो जावे तो केवलज्ञान होने में कोई बाधा नहीं है। कभी कभी उपसर्गादि के कारण भी ऐसा हो सकता है। केवलज्ञान प्राप्त करने के लिए तो वज्रवृषभ नाराच संहनन, द्वितीय शुक्ल ध्यान, चार घातिया कर्मों का क्षय होना आवश्यक है। केवलज्ञान होने पर शरीर सांगोपांग हो जाता है।

*✍️ क्या कुबड़े-बौने आदि को भी केवलज्ञान हो सकता है?*
हाँ हो सकता है, कुबड़े-बौने आदि बेडौल शरीर वाले को भी केवलज्ञान हो सकता है, 13 वे गुणस्थान तक छहों संस्थानों का उदय पाया जाता है *(गो. क.)*   फिर भी मुनि बनने योग्य संस्थान होना आवश्यक है 

✍️ किन मनुष्यों के कौन-कौन सी लेश्याएँ :-*
*०१) कर्मभूमि पर्याप्तक*   सभी छहो लेश्या
*०२) कर्मभूमि निवृत्यापर्याप्तक* सभी छहो लेश्या
*०३) लब्ध्यपर्याप्तक*        कृष्ण, नील, कापोत
*०४)भोगभूमि सम्यक्तव निवृत्यापर्याप्तक* कापोत
*नोट* जो जीव भोगभूमि मे सम्यग्द्रष्टि बनेगा वह कर्मभूमि का ही मनुष्य होगा तिर्यंच नही, जो तिर्यंच होगा सम्यग्द्रष्टि कर्मभूमि का वह मरण करके देवगति मे ही जाता है।
*०५) भोगभूमि मिथ्याद्रष्टि निवृत्यापर्याप्तक*
        तीनो अशुभ लेश्या–कृष्ण, नील, कापोत
*०६) भोगभूमि सासादन निवृत्यापर्याप्तक*
        तीनो अशुभ लेश्या–कृष्ण, नील, कापोत
*०७) भोगभूमि पर्याप्तक* पीत, पदम, लेश्या*
*नोट* यहा जीव के निवृत्यपर्याप्तक अवस्था मे तीनो अशुभ लेश्या थी तथा शरीर पर्याप्ति पूर्ण करने के बाद लेश्या शुभ हो जाती है। निवृत्यपर्याप्तक अवस्था मे सम्यग्द्रष्टि होगा तो कापोत लेश्या होगी, सासादन अथवा मिथ्याद्रष्टि होगा तो तीनो अशुभ लेश्या होगी।
*०८) कुभोगभूमि निवृत्यपर्याप्तक*
        तीनो अशुभ लेश्या–कृष्ण, नील, कापोत
*नोट* यहा जीव मिथ्यात्व सहित ही जन्म लेता है।
*०९) कुभोगभूमि पर्याप्तक*         पीत लेश्या
*१०) अन्तरद्वीपज मल्लेच्छ* 
         कृष्ण, नील, कापोत,पीत
*११) कर्मभूमि मल्लेच्छ* (पाँच मल्लेच्छ खण्ड)
         *सभी छहो लेश्या*
*१२) विद्याधरो पर्याप्तापर्याप्त* सभी छहो लेश्या

✍️ म्लेच्छ खण्ड के मनुष्यों को सम्यग्दर्शन ? :-
हाँ हो सकता है, दिग्विजय के लिए गये हुए चक्रवर्ती के स्कन्धावार (कटक सेना) के साथ जो म्लेच्छ राजा आदिक आर्यखण्ड में आ जाते हैं, और उनका यहाँ (आर्यखण्ड) वालों के साथ विवाहादि सम्बन्ध हो जाता है, तो उनके संयम धारण करने में कोई विरोध नहीं है।
अथवा चक्रवर्ती आदि को विवाही गई म्लेच्छ कन्याओं के गर्भ से उत्पन्न हुई सन्तान की मातृपक्ष की अपेक्षा यहाँ  ‘अकर्मभूमिज’  पद से विवक्षा की गई है, क्योंकि अकर्मभूमिज सन्तान को दीक्षा लेने की योग्यता का निषेध नहीं पाया जाता है *(ध.पु)*
अन्तर्द्वीपों में रहने वाले म्लेच्छों को भी सम्यग्दर्शन होता है, वे मरकर सौधर्म-ऐशान स्वर्ग में उत्पन्न होते हैं।   *(ति. प. 4/2595)*

✍️ पाँच वर्ष के कर्मभूमि बच्चे को सम्यक्त्व मार्गणा का कौन-कौन सा स्थान हो सकता है?*
पाँच वर्ष के कर्मभूमि बच्चे को सम्यक्त्व मार्गणा के मिथ्यात्व, सम्यक्त्व मिथ्यात्व, क्षयोपशम और क्षायिक ये चार सम्यक्त्व हो सकते है।
*मिथ्यात्व हो सकता है* क्योकी जन्म मिथ्यात्व सहित ही होता है।
*सासादन नही हो सकता* क्योकि औपशमिक नही हो सकता तो सासादन भी नही होगा।
*औपशमिक सम्यक्त्व नही होगा* क्योकी आठ वर्ष अंतरमुहूर्तं मे ही होता है, तथा साथ लेकर भी नही आया हो सकता क्योकी औपशमिक का अधिकत्तम काल अन्तरमुहूर्त है।
*प्रथमोपशम सम्यक भी नही हो सकता है*
*द्वितीयोपशम सम्यक भी नही हो सकता है*
*सम्यक्त्व मिथ्यात्व हो सकता है* जैसे देवगति का जीव क्षायोपशमिक लेकर यहा आए और पाँच वर्ष का होने पर क्षायोपशमिक छुटकर तीसरे सम्यक्त्व मिथ्यात्व गुणस्थान मे आ सकता है।
*क्षयोपशम सम्यक्त्व* उत्पत्ती अपेक्षा नहीं होता, लेकिन साथ लेकर आने की अपेक्षा हो सकता है।
*क्षायिक सम्यक्त्व* हो सकता है क्योकि साथ लेकर आया हो सकता है।

*✍️ यदि पाँच वर्ष का बालक स्त्री या नपुंसक है तो उसके सम्यक्तव मार्गणा का कौन सा भेद होगा*
पाँच वर्ष का बालक स्त्री या नपुंसक है तो उसके मात्र मिथ्यात्व ही होगा, क्योकि सम्यग्द्रष्टि स्त्री तथा नपुंसक नही बनते।

◆ यादि पाँच वर्ष का बालक सादि मिथ्यादृष्टि है तो उसके सम्यक मिथ्यात्व प्रकृति का उदय आने पर वह सम्यग्मिथ्यात्व गुणस्थान तथा सम्यक प्रकृति का उदय आ जावे वह क्षयोपशम सम्यग्द्रष्टि बन सकता है, लेकिन उपशम सम्यग्द्रष्टि नही बन सकता, क्योकि उपशम सम्यग्द्रर्शन की प्राप्ति के लिए कम से कम आठ वर्ष अंतरमुहूर्त की उम्र होना जरुरी है।
इसी प्रकार सासादन सम्यग्द्रष्टि भी नही बन सकता क्योकी उपशम सम्यक्त्व के काल मे से ही उत्कृष्ठ छ्ह आवली जघन्य एक समय रहने पर ही सासादन सम्यक्त्व होता है।
*इसी प्रकार आठ वर्ष अंतरमुहूर्त की आयु वाले कर्म भूमि मनुष्यो को जानना चाहिए।*
*विशेषता* यह है कि इनके निर्वत्यपर्याप्तक अवस्था मे सासादन सम्यक्त्व हो सकता है, क्योकि सासादन मे मरण करके नरक को छोडकर बाकी तीन गतियो मे जीव जा सकता है।
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

*◆ भोगभूमि के पाँच वर्ष के बालक-बालिका के सम्यक मार्गणा कौन कौन से स्थान हो सकते है*
भोगभूमि का पाँच वर्ष के बालक या बालिका के क्षायिक सम्यक्त्व को छोडकर शेष पाँचो स्थानों हो सकते है। तथा केवल बालक के साथ लेकर आने की अपेक्षा से क्षायिक सम्यक्त्व भी हो सकने के कारण सभी छहो भेद भी हो सकते है।

*◆ पाँच सम्यक्त्व होने का विश्लेषण :-*
मिथ्यात्व के साथ तो जन्म होता ही है। तथा उत्कृष्ठ भोगभूमि मे 21 दिन मे, मध्य भोगभूमि मे 35 दिन मे तथा जघन्य भोगभूमि मे 49 दिन मे प्रथमोपश्म सम्यक्त्व उत्पन्न करने की योग्यता आ जाती है।
प्रथमोपशम सम्यक्त्व छुटने के बाद जीव सासादन मे भी आ सकता है, तथा प्रथमोपशम सम्यक्त्व बदलकर क्षायोपशमिक भी हो सकता है।
क्षायोपशमिक से गिरकर जीव सम्यग्मिथ्यात्व हो सकता है। अगर जीव सादि मिथ्याद्रष्टि है तो भी सम्यग्मिथ्यात्व हो सकता है।
*विशेष* भोगभूमि के बालक के साथ लेकर आने की अपेक्षा से क्षायिक सम्यक्त्व भी हो सकता है।

*✍️ पंचम काल के पुरुष अथवा स्त्रीयो को  सम्यक्त्व मार्गणा के भेद :-
*मिथ्यात्व* हो सकता है 
*सासादन*  हो सकता है
*सम्यग्मिथ्यात्व* हो सकता है। 
*औपशमिक* हो सकता है। 
*क्षायोपशमिक* हो सकता है। 
*क्षायिक सम्यक्त्व* नही हो सकता

*✍️ लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य सैनी होते है?*
हॉ सैनी होते है। *(द्रव्यसंग्रह टीका 12 वी गाथा)*
मनोबल प्राण द्रव्यमन और भावमन दो प्रकार का होता है। लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य के भावमन तो है क्योकी *नोइन्द्रियवरण कर्म का क्षयोपशम* रुप भावमन पाया जाता है इसलिए सैनी कहा गया है, लेकिन द्रव्यमन के अभाव मे वे अपना मनः संवंधी काम करने मे समर्थ नही होते है। मनःपर्याप्ति पूर्ण होने पर ही द्रव्यमन की पूर्णता होती है।

*✍️ लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य कहाँ कहाँ पाए जाते है?*
*(गो.जी.जी-92)*  *(भ.आ.विजयोदिया टीका)*
कर्मभूमियाँ स्त्रीयो की कांख, योनि स्थान, स्तनो के मूल मे तथा चक्रवर्ती की पटरानी के सिवाए अन्य स्त्रीयो के मूत्र, विष्टा आदि अशुचि स्थानो मे लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य उत्पन्न होते है। अर्थात स्त्रीयो के गुप्तांगो मे उत्पन्न होते है।
चक्रवर्ती, बलभद्र आदि बडे-बडे राजाओं की सेना जहाँ मल मूत्र क्षेपण करती है ऐसे स्थानो पर वीर्य, नाक का मल, कफ, कान और दांत का मल तथा अत्यन्त अपवित्र प्रदेश इनमे तत्काल सम्मूर्च्छन मनुष्य उत्पन्न होते है।
∆ लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य यदि वे पर्याप्त होकर कबूतर के आकार के बराबर अपना शरीर बना ले तो तीन लोक मे भी नही समाएगे (असंख्यात है)
*विशेष* 
*०१)* भोगभूमि तथा म्लेच्छ खण्ड मे लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य नही होते है।
*०२)* लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य का पल्य के असंख्यात वे भाग प्रमाण काल तक अंतर भी पडता है। अर्थात इतने समय तक कोई लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य ना हो      *(गो.जी.143)*
*०३)* गति अपेक्षा लब्ध्यपर्याप्तक जीव देव और नारक गति मे भी उत्पन्न नही होते है।

*✍️ क्या सभी मनुष्यो के दस प्राण होते है?*
नही, सभी मनुष्यो के दस प्राण नही होते है।
पर्याप्ति पूर्ण होने पर ही दस प्राण पाए जाते है। चाहे वो गर्भ मे स्थित मनुष्य हो
∆ चाहे कोई गुंगा व्यक्ति हो तो भी उसके वचनबल होता है, क्योकि उसके स्वर नामकर्म का उदय तो होता ही है। स्वर नामकर्म का उदय दो इन्द्रिय जीवो के शुरू हो जाता है।
∆ पागल व्यक्ति के भी मनोबल प्राण होता है क्योकि उसके अनिइन्द्रियवरण कर्म का क्षयोपशम पाय जाता है।
∆ लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य के सात प्राण ही पाए जाते है, क्योकि वे पर्याप्ति पूर्ण होने से पहले मरण को प्राप्त हो जाते है। (मनबल, वचनबल, श्वासोच्छवास प्राण नही होते है)
∆ निवृत्यापर्याप्तक मनुष्यो के सात प्राण पाए जाते है, क्योकी श्वासोच्छवास आदि पर्याप्ति पूर्ण हुए बिना श्वासोच्छवास प्राण आदि प्राण नही होते है।
*नोट* गूंगे, पागल आदि व्यक्तियो के इन्द्रियो की विकलता (सही रचना नही) होने के कारण वे अपना काम नही कर पाती है। 

*✍️ लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य के इन्द्रिय पर्याप्ति पूर्ण नही होती है अतः उनके इन्द्रिय प्राण कैसे हो सकते है*
पाँच इन्द्रिय प्राण द्रव्येन्द्रिय अपेक्षा नही होते,आपितु भावेन्द्रिय अपेक्षा होते है। इसलिए लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य के पाँचो इन्द्रियवरण का क्षयोपशम होता है इसलिए पाचो इन्द्रिय प्राण होते है। 
(आयु और काय प्राण उदय होने से होते है)
*नोट* इसी प्रकार सभी लब्ध्यपर्याप्तक / निवृत्यापर्याप्तक तथा कार्मण काययोग जीवो के जानना चाहिए।

*✍️ मनुष्यो में ध्यान :-
            *मनुष्यो मे                      ध्यान*
*1. कर्मभूमि पर्याप्तक*    सभी 16 ध्यान
*2. कर्मभूमि निवृत्यापर्याप्तक* 12 ध्यान (आर्त 4, रौद्रध्यान 4, धर्मध्यान 4)
आहारक मिश्न की अपेक्षा तीसरा चौथा धर्मध्यान
*3. भोगभूमियाँ*  10 ध्यान (आर्त 4, रौद्रध्यान 4, धर्मध्यान 2)
*4. विद्याधर (विद्या सहित)*  11 ध्यान (आर्त 4, रौद्रध्यान 4, धर्मध्यान 3)
*5. विद्याधर (विद्या छोड़कर)*  सभी 16 ध्यान 
*6. म्लेच्छ मनुष्यो के*  8 ध्यान (आर्तध्यान 4, रौद्रध्यान 4)
*7. लब्ध्यपर्याप्तक*  8 ध्यान (आर्तध्यान 4, रौद्रध्यान 4)

*✍️ भोगभूमिया जीवो मे गुणस्थान अपेक्षा से आस्रव के कितने प्रत्यय :-
*भोगभूमि मिथ्यात्व मे 52 आस्रव प्रत्यय* 
मिथ्यात्व 5, 
अविरति 12, 
कषाय 24 (नपुंसक वेद छोडकर), 
योग 11 प्रत्यय हैं (मन 4, वचन 4 काय के 3)
*◆ भोगभूमि सासादन मे 47 आस्रव प्रत्यय* 
मिथ्यात्व के भेद नही होते, 
अविरति के 12 हाते है, 
कषाय के 24 प्रत्यय होते हैं (नपुंसक वेद नही होता)
योग के 11 प्रत्यय होते है (वैक्रियिकद्विक और आहारकद्विक नही होते)
*◆ भगभूमि मिश्न गुणस्थान मे 41 आस्रव प्रत्यय* 
मिथ्यात्व 00, 
अविरति सभी 12 होगे,
कषाय 20 होगे (अनंतानुबंधी चतुष्क और नपुंसक वेद को छोडकर), 
योग के 9 प्रत्यय होगे (मन 4, वचन 4, औदारिक काययोग)
*◆ भोगभूमि चौथे गुणस्थान मे 43 आस्रव प्रत्यय* 
मिथ्यात्व 00, 
अविरति 12, 
कषाय 20, 
योग 11 (मन 4, वचन 4, अगर सम्यक्त्व लेकर आ रहा है तो काय के 3 आस्रव के प्रत्यय होते है)

*✍️ सामान्य मनुष्यो की अपेक्षा भोगभूमि मनुष्यो मे क्या विशेषता :-
  *सामान्य मनुष्य          भोगभूमि मनुष्य*
1. योग/15       आहारकद्विक नही होता
2. वेद/3           नपुंसकवेद नही होता
3. कषाय/25     नपुंसकवेद नोकषाय नही है।
4. ज्ञान/8          ज्ञान 6 होते है।
                        (मनःपर्यय,केवलञान नही होता)
5. संयम/7        असंयम ही होता है
6. दर्शन/4         दर्शन 3 (केवलदर्शत नही)
7. लेश्या/6       पर्याप्त अवस्था मे शुभ लेश्या
                              (निर्वत्यापर्याप्तक मे कापोत)
8. गुणस्थान/14   आदि के चार गुणस्थान
9. उपयोग/12     उपयोग 9 होते है।
         (मनःपर्ययज्ञान,केवलदर्शन, केवलज्ञान नही)
10. ध्यान/16        ध्यान 10 भेद होते है।
                            (धर्म 2, शुक्ल 4 नही होते)
11. आस्रव/57     आस्रव 54 प्रत्यय होते है।
                 (आहारकद्विक और नपुंसक नही होते)

*✍️ भोगभूमि जीवो को पर्याप्तक अवस्था मे अशुभ लेश्या क्यो नही होती हैं ?*
तीव्र कषाय का अभाव होने से भोगभूमियाँ जीवो के पर्याप्तक अवस्था मे अशुभ लेश्या नही होती है।
*(तत्त्वार्थसार २० टीका)*

*✍️ सामान्य मनुष्यो से लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्यो मे क्या विशेषता है ?*
*लब्ध्यपर्याप्तक मनुष्य*
*०१) योग 2*     
कार्मण काययोग और औदारिक मिश्न काययोग
*०२) वेद 1*      
नपुंसक वेद (स्त्रीवेद और पुरुषवेद नही होता)
*०३) कषाय 23* 
स्त्रीवेद नोकषायऔर पुरुषवेद नोकषाय नही होती
*०४) ज्ञान 2* कुमतिज्ञान–कुश्रुतज्ञान होता है
(कुअवधिज्ञान और पाँचो सम्यक ज्ञान नही होते)
*०५) संयम 1* असंयम ही होता है।
*०६) दर्शन 2* चक्षुदर्शन और अचक्षुदर्शन होता है
*०७) लेश्या 3* कृष्ण,नील,कापोत लेश्या होती है
*०८) सम्यक्त्व 1* मिथ्यात्व ही होता है।
*०९) गुणस्थान 1* मिथ्यात्व गुणस्थान होता है।
*१०) पर्याप्ति ००*   पर्याप्तियाँ एक भी नही होती
*११) प्राण 7*     पाँचो इन्द्रिय प्राण, कायबल आयु प्राण होता है।
*१२) उपयोग 4* कुमति, कुश्रुत, चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन होता है।
*१३) ध्यान 8*   आर्तध्यान 4, रौद्रध्यान 4 है।
*१४) आस्रव 2* कार्मणकाययोग, औदारिक मिश्र  काययोग होता है।

*✍️ सामान्य मनुष्यो से विद्याधरो मे विशेषताऍ*
विद्या छोडने के बाद विद्याधर मनुष्यो का सब कथन सामान्य मनुष्यो के समान ही जानना चाहिए।
*◆ अगर विद्याधर विद्या सहित हो तो–*
*०१) योग 11*  आहारकद्विक और वैक्रियकद्विक योग नही है।
*०२) ज्ञान 6* मनःपर्यय ज्ञान और केवलज्ञान नही होता।
*०३) संयम 2* असंयम और संयमासंयम है, बाकी पाँच नही है।
*०४) दर्शन 3* चक्षु, अचक्षु,अवधिदर्शन होता है (केवलदर्शन नही)
*०५) गुणस्थान 5* 1 से 5गुणस्थान तक होते है।
*०६) उपयोग 9*  मनःपर्ययज्ञान, केवलज्ञान केवलदर्शन नही होते है।
*०७) ध्यान 11* आर्तध्यान 4, रौद्रध्यान 4, धर्मध्यान 3 होते है। (संस्थान विचय धर्मध्यान और चारो शुक्ल ध्यान नही होते है)
*०८) आस्रव 53* मिथ्यात्व 5, अविरति 12, कषाय 25, योग 11 कुल 53 आस्रव के प्रत्यय है।
(योग मे आहारकद्विक व वैक्रियकद्विक नही होते)
अब चौबीस ठाणा मे मनुष्य गति मार्गणा पूर्ण हुआ 
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦
*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*

रविवार, 26 जनवरी 2025

6. चौबीस ठाणा मे तिर्यंचगति मार्गणा

 *✍️ 06. चौबीस ठाणा मे तिर्यंचगति मार्गणा*

https://youtu.be/3XQJxYDGbro?si=iAdBgPFtQ1AKbhWU

🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴


देव, नारकी तथा मनुष्यों को छोडकर शेष सभी तिर्यंच कहलाते हैं। तिर्यंचो की गति को तिर्यंचगति कहते हैं। ये तिर्यंच मन-वचन-काय की कुटिलता से युक्त होते है, इनकी आहारादि संज्ञा व्यक्त (स्पष्ट) होती है। ये तिर्यंच निकृष्ट अज्ञानी होते है, इनमे अत्यन्त पाप का बाहुल्य पाया जाता है। 


*✍️तिर्यंचगति मे 24 स्थान*

*01) गति* 04 मे से 01 गति तिर्यंचगति, 

*02) इन्द्रिय* 05 मे 05 - एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, पंचेन्द्रिय

*03) काय* 06 मे से 06 काय – पृथ्वीकाय, जलकाय, अग्निकाय, वायुकाय, वनस्पतिकाय और त्रसकाय। 

*04) योग* 15 मे से 11 योग 

◆ मनोयोग 04 - सत्य, असत्य मनोयोग, उभय, अनुभय मनोयोग, 

◆ वचनयोग 04 - सत्य, असत्य वचनयोग, उभय, अनुभय वचनयोग, 

◆ काययोग 03 - औदारिक काययोग, औदारिक मिश्रकाययोग,  कार्मण काययोग 

*(वैक्रियिकद्विक तथा आहारकद्विक नहीं होतें हैं)*


*05) वेद* 03 मे से 03 – स्त्री, पुरुष, नपुंसकवेद 

👉एकेन्द्रिय से चतुरिन्द्रिय तक के सभी जीव, सम्मूर्च्छन पर्याप्त पंचेन्द्रिय तथा लब्धयपर्याप्तक पंचेन्द्रिय तिर्यंच भी नपुंसकवेद वाले ही होते हैं। 

*06) कषाय* 25 मे से 25 कषाय होती है 

अनन्तानुबन्धी –       क्रोध-मान-माया-लोभ 

अप्रत्याख्यानावरण – क्रोध-मान-माया-लोभ 

प्रत्याख्यानावरण –    क्रोध-मान-माया-लोभ 

संज्वलन –             क्रोध-मान-माया-लोभ 

नोकषाय – हास्य-रति-अरति, शोक-भय-जुगुप्सा, स्त्रीवेद-पुरुषवेद-नपुंसकवेद 

👉अगर सम्यग्द्रष्ठि है अनंतानुबन्धी चतुष्क कम हो जाएगी, पंचम गुणस्थानवर्ती है तो अनंतानुबन्धी और अप्रत्याख्यानावरण चतुष्क कम हो जाएगी 


*07) ज्ञान* 08 मे से 06 भेद 

◆ कुज्ञान 03– कुमतिज्ञान, कुश्रुतज्ञान, कुअवधिज्ञान 

◆ सुज्ञान 03– मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान 

(मनःपर्यय तथा केवलज्ञान नहीं होता है) 

*08) संयम* 07 मे से 02 भेद असंयम, संयमासंयम 

*09) दर्शन* 04 मे से 03 भेद - चक्षु, अचक्षु, अवधिदर्शन 

*10) लेश्या* 06 मे से 06 भेद - द्रव्य और भाव दोनों  

कृष्ण, नील, कापोत, पीत, पदम और शुक्ल लेश्या 

👉तिर्यंचो की निर्वृत्यपर्यातक अवस्था में तीन अशुभ लेश्याएँ ही होती हैं। 


*11) भव्यक्त्व* 02 मे से 02 भेद- भव्य और अभव्य  

*12) सम्यक्त्व* 06 मे से 06 - मिथ्यात्व, सासादन, मिश्र, उपशम, क्षयोपशम, क्षायिक (क्षायिक सम्यकत्व भोगभूमि की अपेक्षा होता है) 

👉तिर्यंचो की निर्वृत्यपर्याप्तक अवस्था में 04 सम्यक्त्व होते हैं - मिथ्यात्व, सासादन, क्षयोपशम, क्षायिक सम्यक्त्व। 


*13) संज्ञी* 02 मे से 02 भेद - संज्ञी, असंज्ञी 

*14) आहारक* 02 मे से 02 - आहारक, अनाहारक 

*15) गुणस्थान* 14 मे से 05 भेद - मिथ्यात्व, सासादन, सम्यग्मिथ्यात्व, अविरतसम्यग्दृष्टि, देशविरत   

👉भोगभूमि तिर्यंच के चार गुणस्थान, कर्मभूमि तिर्यंचों के पाँच गुणस्थान होते है। 


*16) जीवसमास* 19 मे से 19 

पृथ्वीकायिक सूक्ष्म-बादर, जलकायिक सूक्ष्म-बादर, अग्निकायिक सूक्ष्म-बादर, वायुकायिक सूक्ष्म-बादर, नित्यनिगोद सूक्ष्म-बादर, इतरनिगोद सूक्ष्म-बादर, सप्रतिष्ठित प्रत्येक वनस्पति, अप्रतिष्ठित प्रत्येक वनस्पति, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, असंज्ञी पंचेन्द्रिय और संज्ञी पंचेन्द्रिय।

*17) पर्याप्ति* 06 मे से 06 - आहार, शरीर, इन्द्रिय, श्वासोच्छवास, भाषा, मन:पर्याप्ति 


*18) प्राण* 10 मे से 10 भेद 

एकेन्द्रिय पर्याप्त के 04 प्राण (स्पर्शनेन्द्रिय, कायबल, आयु, श्वासोच्छवास) 

द्वीन्द्रिय पर्याप्त 06 प्राण (इन्द्रिय 02, वचनबल,  कायबल, आयु, श्वासोच्छवास) 

त्रीन्द्रिय पर्याप्त 07 प्राण (इन्द्रिय 03, वचनबल,  कायबल, आयु, श्वासोच्छवास) 

चतुरिन्द्रिय पर्याप्त 08 प्राण (इन्द्रिय 04, वचनबल,  कायबल, आयु, श्वासोच्छवास) 

असंज्ञी पचेन्द्रिय पर्याप्त 09 प्राण (इन्द्रिय 05, वचनबल,  कायबल, आयु, श्वासोच्छवास) 

संज्ञी पंचेन्द्रिय पर्याप्त 10 प्राण (इन्द्रिय 05, बल 03, आयु, श्वासोच्छवास) 

👉सभी जीवों की निर्वृत्यपर्याप्तक अवस्था में श्वासोच्छवास, वचनबल तथा मनोबल नही होते हैं। 


*19) संज्ञा* 04 मे 04 भेद - आहारसंज्ञा, भयसंज्ञा,  मैथुनसंज्ञा, परिग्रहसंज्ञा 

*20) उपयोग* 12 मे से 09 भेद - मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान, कुमति, कुश्रुत, कुअवधिज्ञान,चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन 


*21) ध्यान* 16 मे से 11 

◆ आर्तध्यान 04 - इष्टवियोगज, अनिष्टसंयोगज, वेदना, निदान 

◆ रौद्रध्यान 04 - हिंसानन्दी, मृषानन्दी, चौर्यानन्दी, परिग्रहानन्दी 

◆ धर्मध्यान 03 - आज्ञाविचय, अपायविचय, विपाकविचय (संस्थानविचय धर्मध्यान, चारो शुक्लध्यान नही होते) 


*22) आस्रव* 57 मे से 53 भेद 

◆ मिथ्यात्व 05  विपरीत, एकान्त, विनय, संशय, अज्ञान 

◆ अविरति 12- पाँचो इन्द्रिय और मन को वश में नही करने तथा षट्काय के जीवों की रक्षा नहीं करना 

◆ कषाय 25 - अनन्तानुबन्धी आदि 16, नोकषाय 09  

◆ योग 11- मनोयोग 04, वचनयोग 04, काययोग 03 (औदारिकद्विक काययोग, कार्मण काययोग) 


*23) जाति* 84 लाख मे से 62 लाख जातियाँ तिर्यंचो में होती है।

*24) कुल -* 199 –1/2 लाख करोड मे से 134 –1/2 लाख करोड़ कुल होते है 


*✍️ तिर्यंंच के प्रकार :-*

तिर्यंचगति के जीव पृथ्वी आदि एकेन्द्रिय के भेद से, शम्बूक, जू, मच्छर आदि विकलेन्द्रिय के भेद से, जलचर, थलचर, नभचर, द्विपद, चतुष्पदादि पंचेन्द्रिय के भेद से बहुत प्रकार के होते हैं।

*(पंचस्तिकाय संग्रह 118)* 

∆ जन्म की अपेक्षा तिर्यंच दो प्रकार के होते हैं- गर्भज और सम्मूर्च्छन जन्म वाले *(कार्तिकेय अनु. 130)*

ऐकेन्द्रि से चतुरिन्द्रिय तक के सभी जीवो का जन्म सम्मूर्च्छन जन्म ही होता है।


*✍️ तिर्यंच जीवो का स्थान :-*

पन्द्रह कर्मभूमियों में भी तिर्यंच रहते हैं *(05 भरत, 05 ऐरावत, 05 विदेह)* ढाईद्वीप की भोगभूमिये मे भी रहते है तथा ढाईद्वीप के बाहर असंख्यात द्वीप में स्थित सभी भोग भूमियों तथा आधे स्वयंभूरमण द्वीप व स्वयंभूरमण समुद्र में तिर्यंच ही रहते हैं। *विशेष रूप से एकेन्द्रिय तिर्यंच सर्वलोक में ठसाठस भरे हुए हैं।*


*✍️ नपुंसक वेद वाले तिर्यंच :-*

एकेन्द्रिय से लेकर चतुरिन्द्रिय तक के सभी जीव, सम्मूर्च्छन पर्याप्त पंचेन्द्रिय तथा लब्धयपर्याप्तक पंचेन्द्रिय तिर्यंच भी नपुंसकवेद वाले ही होते हैं।      *(त. सू 2/50)*


*✍️तिर्यंंचो की निर्वृत्यपर्याप्तक अवस्था में लेश्याएँ :-*

तिर्यंचो की निर्वृत्यपर्यातक अवस्था में तीन अशुभ लेश्याएँ ही होती हैं क्योंकि पीत और पदम लेश्या वाले देव यदि तिर्यंचो में उत्पन्न होते हैं तो नियम से उनकी शुभ लेश्याएँ नष्ट हो जाती हैं, इसलिए तिर्यंचो के निर्वृत्यपर्याप्त अवस्था में तीन अशुभ लेश्याएँ ही होती हैं। *शुभ लेश्या तिर्यंचों के बाद मे हो सकती है*              *(धवला 2/473)*


*✍️ तिर्यंचो में क्षायिकसम्यग्दर्शन अपेक्षा :-*

निष्ठापन की अपेक्षा होता है, शुरुवात कर्मभूमिया का मनुष्य करेगा और क्षायिकसम्यक्त्व की प्रक्रिया के चलते बीच मे यदि मरण हो जाए और मरण करके यदि तिर्यंच मे गया तो  "क्योकि मिथ्यात्व अवस्था मे तिर्यंचायु बांध ली होगी"  भोगभूमि का तिर्यंच बनेगा और भोगभूमि का तिर्यंच बनकर क्षायिक सम्यक्त्व पूर्ण कर लेता है यानि क्षायिक की पूर्णता करेगा, यह निष्ठापन की अपेक्षा होता है। 

*(कर्मभूमि तिर्यंचो मे किसी भी अपेक्षा से क्षायिक सम्यक्त्व नही होता है)*


*👉 क्या बद्धायुष्क सम्यग्दृष्टि मनुष्य के समान बद्धायुष्क सम्यग्दृष्टि तिर्यंच भी भोगभूमि में जा सकता है ?*

∆ नहीं, तिर्यंच क्षायिक सम्यग्दर्शन का प्रतिष्ठापक नहीं होता और न कर्मभूमिया तिर्यंचो को क्षायिक सम्यग्दर्शन ही होता है, क्योंकि, क्षायिक-सम्यग्दर्शन का प्रारम्भ कर्मभूमिया मनुष्य ही केवली, श्रुतकेवली के पादमूल में करते हैं। तथा *जिसने तिर्यंच, मनुष्य और नरकायु को बाँध लिया है वह मिथ्यात्व के साथ ही मरणकर तिर्यंचादि गतियों में जाता है* क्योंकि सम्यग्दृष्टि मनुष्य *(बद्धायुष्क मनुष्य को छोड्‌कर)* और तिर्यंच नियम से स्वर्ग में ही जाते हैं।

अर्थात जिन्होने मनुष्य और तिर्यंच ने आयु नही बांधी हो और सम्यक दर्शन प्राप्त करेगे वे देवायु को प्राप्त करते है, अन्य कही नही जाते।


*✍️ बद्धायुष्क :-*

जिसने अगले भव की आयु बाँध ली वह बद्धायुष्क कहलाता है। बद्धायुष्क का कथन क्षायिक एवं कृतकृत्यवेदक की मुख्यता से ही किया गया है ।


*✍️ बद्धायुष्क मुनि भोगभूमिया तिर्यंच बन सकतते है ?*

∆ पहली बात जो मुनि होते है वे एकमात्र देवायु ही हो सकती है, अन्य आयु उनके नही बंधती।

∆ नहीं, जिस मनुष्य ने देवायु को छोड्‌कर शेष किसी भी आयु का बंध कर लिया है, वह अणुव्रत तथा महाव्रत धारण नहीं कर सकता है, ऐसा नियम है। इसलिए बद्धायुष्क मुनि भी भोगभूमि में उत्पन्न नहीं हो सकता है। *(गो. क. 334)* 

∆ इसी प्रकार देवायु को छोड़कर शेष आयु बाँधने वाला तिर्यंच भी अणुव्रत धारण नहीं कर सकता है।


*👉 मत्स्य भी क्षायिक सम्यग्दृष्टि हो सकता है ?*

◆ नहीं हो सकते, क्योकी मत्स्य नियम से कर्मभूमि में ही होते हैं और कर्मभूमि के तिर्यंचो को क्षायिक सम्यक्त्व नही होता, एकमात्र भोगभूमि के तिर्यंचो को क्षायिक सम्यक्त्व हो सकता है वो भी इस प्रकार से कि यहा से शुरुवात करके या परिपूर्ण करके गया हो। *(ति.प.4/328)* भोगभूमि मे जलचर जीव नही पाए जाते केवल थलचर और नभचर दो ही प्रकार के तिर्यंच जीव है। 

*नोट* इसी प्रकार सम्मूर्च्छन मत्स्य के प्रथमोपशम सम्यक्त्व भी नहीं होता है क्योंकि प्रथमोपशम सम्यक्त्व गर्भज जीवों के ही होता है। *(धवला पु)*

यहा केवल क्षायोपशमिक सम्यक्त्व हो सकता है।


*✍️ सम्मूर्च्छन तिर्यंचो के सम्यक्त्व :-*

यहा उत्पन्न होने की अपेक्षा नही रहने को अपेक्षा है।

◆ सम्मूर्च्छन तिर्यंचो के चार सम्यक्त्व हो सकते हैं-

मिथ्यात्व, सासादन, सम्यग्मिथ्यात्व, क्षायोपशमिक सम्यक्त्व। *सामान्य तिर्यंच चार प्रकार के होते है*

*∆ मिथ्यात्व* होने मे कोई बाधा नही है,

*∆ सासादन* कोई सासादन से मरण करके आया हो, क्योकि सासादन से मरण करके नरकगति को छोडकर बाकी तीनो गतियो मे जा सकते है।

*∆ क्षायोपशमिक* भी यहा उत्पन्न हो सकता है।

*∆ सम्यग्मिथ्यात्व* भी यहा हो सकता है।

भोगभूमि में सम्मूर्च्छन पंचेन्द्रिय तिर्यंच नहीं होते हैं

एकमात्र गर्भज तिर्यंच होते है। कर्मभूमि मे गर्भज और सम्मूर्च्छन दोनों प्रकार के तिर्यंच होते है।


◆ महामत्स्य के सासदन भी उत्पन्न नही हो सकता, क्योकि सासादन तो उपशम से गिरकर होता है, ओर सम्मूर्च्छन जीवो के उपशम सम्यक्त्व नही होता है। लेकिन साथ लेकर आ सकता है।

महामत्स्य के मिथ्यात्व हो सकता है, सम्यग्मिथ्यात्व हो सकता है और क्षायोपशमिक सम्यक्त्व भी हो सकता है।

भोगभूमि मे सम्मूर्च्छन पंचेन्द्रिय तिर्यंचो नही होते है, इसलिए सम्मूर्च्छन तिर्यंचो में क्षायिक नहीं कहा है । 


*👉 यदि सम्मूर्च्छन जीवों के उपशम-सम्यक्त्व नहीं होता है, तो उनके सासादन-सम्यक्त्व कैसे हो सकता है, क्योंकि उपशम सम्यक्त्व के बिना सासादन सम्यक्त्व नहीं हो सकता है?*

∆ यद्यपि सम्मूर्च्छन जीवों के प्रथमोपशम सम्यक्त्व नहीं होता है फिर भी पूर्व भव से अर्थात् कोई मनुष्य-तिर्यंच सासादन-सम्यक्त्व को लेकर सम्मूर्च्छन पंचेन्द्रिय तिर्यंचों में उत्पन्न होता है तो उसके सासादन-सम्यक्त्व का अस्तित्व बन जाता है।

इसी प्रकार से महामत्स्य के भी हो सकता है लेकिन उसी पर्याय मे सासादन उत्पन्न नही होता है।


*👉 क्या तिर्यंच की निर्वृत्यपर्याप्तक-अवस्था में भी सभी सम्यक्त्व होते हैं?*

◆ नहीं, तिर्यंचो की निर्वृत्यपर्याप्तक-अवस्था में चार सम्यक्त्व होते हैं- मिथ्यात्व, सासादन, क्षयोपशम, क्षायिक सम्यक्त्व। उपशम और मिश्र नहीं होते हैं।

*∆ सम्यग्मिथ्यात्व (मिश्र)* नही हो सकता क्योकी इस गुणस्थान मे मरण नही होता है।

*∆ औपशमिक* नही हो सकता क्योकी उपशम मे मरण नही होता है।

*∆ क्षायोपशमिक* कृतकृत्य वेदक की अपेक्षा हो सकता है।

*∆ क्षायिक* हो सकता है भोगभूमि के तिर्यच अपेक्षा

*नोट* क्षयोपशम सम्यक्त्व भोगभूमि में जाते समय कृतकृत्य वेदक की अपेक्षा कहा गया है। क्षायिक- सम्यक्त्व भोगभूमि की अपेक्षा है।


*👉 किन-किन तिर्यंचो के पंचम गुणस्थान नहीं होता है?*

भोगभूमि तिर्यंच के चार गुणस्थान, कर्मभूमि तिर्यंचों के पाँच गुणस्थान होते है।

*०१)* एकेन्द्रियादि असंज्ञी पंचेन्द्रिय तक जीवों के पाँचवा गुणस्थान नही होता केवल पहला गुणस्थान

*०२)* संज्ञी पंचेन्द्रिय में भी जो लब्ध्यपर्यातक जीव है  उनके भी पाँचवा गुणस्थान नही होता है।

*०३)* भोगभूमिज तथा कुभोगभूमिज तिर्यंच जीवों के पाँचवा गुणस्थान नही होता है। चार तक होते है।

*विशेष* (हुण्डावसर्पिणी काल के प्रभाव से भगवान आदिनाथ स्वामी के समय में भोगभूमि में ही तीर्थंकर, संयमी, संयमासंयमी आदि हुए थे)

*०४)*  म्लेच्छखण्ड में तिर्यंचो में पंचम गुणस्थान प्राप्त करने की योग्यता नहीं है ।

*नोट* म्लेच्छखण्ड से यहाँ आकर हाथी-घोड़ा आदि कोई पंचमगुणस्थान प्राप्त कर सकते हैं। (मनुष्यों के समान तिर्यंचो का कथन आगम में नहीं आता है)


*👉 क्या भोगभूमि में किसी भी अपेक्षा पंचम गुणस्थानवर्ती तिर्यंच नहीं हो सकते हैं?*

जिसने भोगभूमि मे जन्म लिया हो उसके पंचम गुणस्थान नही होता है। 

लेकिन बैर के सम्बन्ध से देवों अथवा दानवों के द्वारा कर्मभूमि से उठाकर लाये गये कर्मभूमिज तिर्यंचो का सब जगह सद्‌भाव होने में कोई विरोध नहीं आता है, इसलिए वहाँ पर अर्थात् भोग-भूमि में भी पंचम गुणस्थानवर्ती तिर्यंच का अस्तित्व बन जाता है  *(धवला 1/404)*

*नोट* इसी प्रकार संयतासंयत मनुष्य व संयत मुनि भी पाये जा सकते हैं ।


*👉 क्या क्षायिक सम्यग्दृष्टि तिर्यंचो के पांचवा संयतासंयत गुणस्थान हो सकता है?*

◆ नहीं हो सकता, क्योकि क्षायिक सम्यक्त्व कर्मभूमि के जीवो में होता ही नही है, तथा भोगभूमि के तिर्यंचो मे ले जाने की अपेक्षा से होता तो है लेकिन भोगभूमि मे पंचम गुणस्थान नही होता है, भोगभूमि में उत्पन्न हुए जीवों के अणुव्रतों की उत्पत्ति नहीं होती है, वहाँ पर अणुव्रत होने में आगम से विरोध है *(ध.1/405)*


*✍️ तिर्यंचो के प्राण*

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

*तिर्यंच                   प्राण*

               *निर्वृत्यपर्याप्त    पर्याप्त*

*एकेन्द्रिय*       3            4 (स्पर्शनेन्द्रिय, आयु

                                            कायबल, श्वासो.)

*द्वीन्द्रिय*         4          6 (2 इन्द्रिय, वचनबल

                                      कायबल,श्वासो.,आयु)

*त्रीन्द्रिय*         5            7 (3 इन्द्रिय, 2 बल, 

                                                  आयु, श्वासो.)

*चतुरिन्द्रिय*     6           8 (4 इन्द्रिय, 2 बल 

                                                  आयु, श्वासो.)

*असैनी पचेन्द्रिय* 7       9 (5 इन्द्रिय, 2 बल 

                                                  आयु, श्वासो.)

*सैनी पंचेन्द्रिय*   7         10 (5 इन्द्रिय, 3 बल 

                                                  आयु, श्वासो.)

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

 *नोट* सभी जीवों के निर्वृत्यपर्यासक अवस्था में श्वासोच्छवास, वचनबल तथा मनोबल नही होते हैं।

▪️असैनी पर्यन्त जीवों के मनोबल नहीं होता है।


*✍️ सम्यग्दृष्टि तिर्यंचो के आस्रव के प्रत्यय :-*

*1. चतुर्थ गुणस्थानवर्ती तिर्यंचो के आस्रव के 44 प्रत्यय हो सकते हैं* मिथ्यात्व 00, अविरति 12, कषाय 21 (अनन्तानुबन्धी बिना) तथा 11 योग (4 मनो. 4 वचन. 4 काय.) औदारिकमिश्र तथा कार्मण काययोग भोगभूमि की अपेक्षा बन जायेंगे।

∆ यहा कोई जीव क्षायिक सम्यक्त्व प्राप्त करता है और भोगभूमि मे जाता है तो कार्मण काययोग तो होगा, तथा औदारीक मिश्र भी होगा तथा औदारिक काययोग भी होगा।

(भोगभूमि कि अपेक्षा से यहा वैक्रियकद्विक और आहारकद्विक ये चार योग नही होते है)

*2. चौथा गुणस्थानवर्ती सम्यग्द्रष्टि तिर्यंच देवगति मे जाने की अपेक्षा आस्रव के 42 प्रत्यय होते है*

(मिथ्यात्व 00, अविरति 12, कषाय 21, योग 9 (मन 4, वचन 4, औदारिक काययोग)

*3. मिथ्याद्रष्टि तिर्यच के आस्रव के ५३ प्रत्यय होते है* (मिथ्यात्व 5, अविरति 12, कषाय 25, योग 11)


*✍️ तिर्यंचो की बासठ लाख जातियाँ :-*

नित्यनिगोद        7 लाख   

इतरनिगोद         7 लाख 

पृथ्वीकायिक      7 लाख 

जलकायिक        7 लाख 

अग्निकायिक      7 लाख 

वायुकायिक        7 लाख 

वनस्पतिकायिक  10 लाख  

द्वीन्द्रिय                 2 लाख 

त्रीन्द्रिय                 2 लाख,          

चतुरिन्द्रिय             2 लाख

पंचेन्द्रिय तिर्यंच      4 लाख


*✍️ तिर्यंचो के 134.5 लाख करोड़ :-*

पृथ्वीकायिक       22 लाख करोड़, 

जलकायिक          7 लाख करोड़, 

अग्निकायिक        3 लाख करोड़, 

वायुकायिक          7 लाख करोड़, 

वनस्पतिकायिक   28 लाख करोड़, 

द्वीन्द्रिय                7 लाख करोड़, 

त्रीन्द्रिय                8 लाख करोड़, 

चतुरिन्द्रिय            9 लाख करोड़, 

जलचर          12.5 लाख करोड़, 

थलचर              19 लाख करोड़,

नभचर               12 लाख करोड़,


*✍️ भोगभूमिया तिर्यंंच के 31 लाख करोड़ कुल :-*

थलचर    19 लाख करोड़ कुल

नभचर     12 लाख करोड़ कुल

भोगभूमि में एकेन्द्रिय, विकलत्रय तथा जलचर जीव नहीं पाये जाते हैं। इसलिए उनके कुल ग्रहण नहीं किये है।

*नोट* यद्यपि वहाँ एकेन्द्रिय जीव होते हैं, लेकिन वे भोगभूमिया नहीं होते हैं, सामान्य एकेन्द्रिय हैं, इसलिए यहाँ उनके कुलों का ग्रहण नहीं किया है। 

🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦

*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*


मंगलवार, 14 जनवरी 2025

एक जीव अपेक्षा गुणस्थानो का काल

*✍️ एक जीव अपेक्षा गुणस्थानो का काल*
https://youtu.be/0J0qMbTMdGY?si=4VNNjjiY-kh7wVb2
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

मोह और मन, वचन, काय की प्रवृत्ति के कारण जीव के अंतरंग परिणामों में प्रतिक्षण होने वाले उतार चढ़ाव का नाम गुणस्थान है। परिणाम यद्यपि अनंत हैं, परंतु उत्कृष्ट मलिन परिणामों से लेकर उत्कृष्ट विशुद्ध परिणामों तक तथा उससे ऊपर जघन्य वीतराग परिणाम से लेकर उत्कृष्ट वीतराग परिणाम तक की अनंतों वृद्धियों के क्रम को वक्तव्य बनाने के लिए उनको 14 श्रेणियों में विभाजित किया गया है। वे 14 गुणस्थान कहलाते हैं। 

मिथ्यादृष्टि, सासादन, सम्यग्मिथ्यात्व, असंयत सम्यग्दृष्टि, संयतासंयत, प्रमत्तसंयत,अप्रमत्तसंयत, अपूर्वकरण, अनिवृत्तिकरण, सूक्ष्मसांपराय, उपशांत कषाय, क्षीणकषाय, सयोग केवली, अयोग केवली । 
यहां हम जीव का जो गुणस्थान है वह जीव उस गुणस्थान में कितने समय तक रह सकता है उसके बारे मे जानेगें

*01. मिथ्यात्व गुणस्थान :-*
जघन्य - अन्तर्मुहूर्त,  उत्कृष्ट - अनादि अनंत, अनादि सांत, सादि सान्त 
∆ सादि मिथ्याद्रष्टि का उत्कृष्ठ काल किंचित न्युन अर्द्धपुदग्ल परावर्तन काल
∆ अभव्य जीवो का अनादि अनंत
∆ अभव्य सम भव्य जीवो का अनादि अनंत
👉 अनादि अनंत वाले जीवो कभी सम्यक्त्व को प्राप्त नही होगे इसलिए इनका मिथ्यात्व कभी छुटता नही

*02. सासादन सम्यक्तव गुणस्थान :-*
जघन्य 01 समय, उत्कृष्ट 06 आवली

*03. सम्यग्मिथ्यात्व गुणस्थान :-*
जघन्य अन्तर्मुहूर्त (लघु अन्तर्मुहूर्त)  
उत्कृष्ट - अन्तर्मुहूर्त (02 समय कम 01 मुहूर्त)

*04. अविरत गुणस्थान :-*
*◆ उपशम सम्यग्द्रष्टि :-*
जघन्य से छह आवली कम एक अन्तर्मुहूर्त
उत्कृष्ट से यथायोग्य अन्तर्मुहूर्त
*◆ क्षयोपशम सम्यग्द्रष्टि :-*
जघन्य से अन्तर्मुहूर्त, उत्कृष्ट से 66 सागर
*◆ क्षायिक सम्यग्द्रष्टि :-*
जघन्य से अन्तर्मुहूर्त
उत्कृष्ट से 09 अंतरमुहूर्त कम 01 पूर्व कोटी अधिक + एक समय कम 33 सागर

*05. देशविरत गुणस्थान :-*
जघन्य से अन्तर्मुहूर्त,  
उत्कृष्ट - मनुष्य अपेक्षा 08 वर्ष अंतरमुहूर्त कम 01 पूर्व कोटी
सम्मूर्च्छन तिर्यंच अपेक्षा उत्कृष्ठ 03 अन्तर्मुहूर्त कम 01 पूर्वकोटि  

*06. प्रमत्तसंयत गुणस्थान :-*
जघन्य से अंतर्मुहूर्त, मरण अपेक्षा 01 समय  
उत्कृष्ट - अंतर्मुहूर्त 

*07. अप्रमत्तसंयत :-*
जघन्य  मरण अपेक्षा 01 समय
उत्कृष्ट अंतर्मुहूर्त (06 वे गुणस्थान से आधा)  

*08. अपूर्वकरण गुणस्थान :-*
जघन्य मरण अपेक्षा 01 समय,  उत्कृष्ट अंतर्मुहूर्त
👉 विशेष - अपूर्वकरण गुणस्थान मे चढते समय प्रथम समय मे मरण नही होता दूसरे समय मे हो सकता है।

*09. अनिवृतिकरण गुणस्थान :-*
जघन्य मरण अपेक्षा 01 समय 
उत्कृष्ट से अंतर्मुहूर्त

*10. सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान :-*
जघन्य - मरण अपेक्षा 01 समय 
उत्कृष्ट से अंतर्मुहूर्त

*11. उपशान्तमोह गुणस्थान :-*
जघन्य - आयु क्षय के कारण 01 समय भी
उत्कृष्ट - अन्तर्मुहूर्त (02 क्षुद्रभव यानि 1/12 सेकण्ड)

*12. क्षीणमोह गुणस्थान :-*
काल - अन्तर्मुहूर्त (04 क्षुद्रभव (1/6 सेकण्ड)

*13. सयोगकेवली :-*
जघन्य - अन्तर्मुहूर्त
उत्कृष्ट - 08 वर्ष अन्तर्मुहूर्त कम 01 पूर्व कोटी

*14. अयोगकेवली गुणस्थान :-*
05 ह्रस्व अक्षरों अ, इ, उ, ऋ, लृ का उच्चारण काल जितना
एक जीव अपेक्षा गुणस्थानो का काल का वर्णन पूर्ण हुआ 
🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦
*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*



सोमवार, 13 जनवरी 2025

मध्यलोक

 *✍️ मध्यलोक*

https://youtu.be/HM7UgD_e6Vo?si=dQb_g8Met2NMaHAU

🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴



अनंत अलोकाकाश के मध्य मे लोकाकाश स्थित है। यह 343 धन राजू का है। लोकाकाश के तीन भाग उर्ध्वलोक, मध्यलोक व अधोलोक है। उर्ध्वलोक और अधोलोक के मध्य में स्थित होने के कारण इसे मध्यलोक कहते है। तिरछा फैला हुआ होने के कारण इसे तिर्यग्लोक भी कहते है। इसकी स्थिति त्रस लोक की मुख्यता से यह एक राजू लम्बा, एक राजू चौड़ा और ऊँचाई सुमेरु पर्वत समान एक लाख चालीस योजन ऊँचा है। विशेष रुप से पूर्व पश्चिम एक राजू तथा उत्तर दक्षिण सात राजू है। यह झालर के समान है।

मध्यलोक में द्वीप समुद्रो की संख्या 25 कोड़ाकोड़ी उद्धार पल्यों (अढाई उद्धार सागर) के रोमों के समय प्रमाण संख्या है अर्थात असंख्यात द्वीप और असख्यात समुद्र है। सब द्वीप-समुद्र एक दूसरे को वेष्टित (घेरे) किए हुए हैं, वलयाकार (चूड़ी के समान आकार के) गोलाकार तथा दूने-दूने विस्तार वाले है। इनमें सबसे पहला जम्बूद्वीप और अंतिम स्वयंभूरमण समुद्र है। इनमें से जो पहला द्वीप वह थाली के समान आकार का तथा अन्य सभी द्वीप और समुद्र चूडी के आकार के है। सभी द्वीप चित्रा पृथ्वी के ऊपर स्थित है और सभी समुद्र चित्रा पृथ्वी को खंडित कर वज्रा पृथ्वी के ऊपर स्थित हैं अर्थात् 1000 योजन गहरे हैं। 


*✍️ 32 द्वीप 32 समुद्रो के नाम* 

इस मध्यलोक मे द्वीप और समुद्र तो असंख्यात है, लेकिन हमारे पास नाम केवल संख्यात ही है इसलिए एक ही नाम के कई द्वीप और कई समुद्र भी है। आगम मे कुछ 32 द्वीप और 32 समुद्रो के नाम मिले है वे इस प्रकार से है– 

*✍️ प्रथम द्वीप और समुद्र से प्रारम्भ करके* 

01) जम्बूद्वीप               लवण समुद्र 

02) घातकीखण्ड द्वीप   कालोद समुद्र 

03) पुष्करवर द्वीप      पुष्करवर समुद्र 

04) वारुणीवर द्वीप     वारुणीवर समुद्र 

05) क्षीरवर द्वीप         क्षीरवर समुद्र 

06) घृतवर द्वीप          घृतवर समुद्र 

07) क्षौद्रवर द्वीप         क्षौद्रवर समुद्र 

08) नंदीश्वर द्वीप         नंदीश्वर समुद्र 

09) अरुणवर द्वीप       अरुणवर समुद्र 

10) अरुणाभास द्वीप    अरुणाभास समुद्र 

11) कुण्डलवर द्वीप      कुण्डलवर समुद्र 

12) शंखवर द्वीप           शंखवर समुद्र 

13)  रुचकवर द्वीप         रुचकवर समुद्र 

14)  भुजगवर द्वीप         भुजगवर समुद्र 

15) कुशवर द्वीप           कुशवर समुद्र 

16) क्रौंचवर द्वीप           क्रौंचवर समुद्र 


*✍️अन्तिम समुद्र से प्रारम्भ करके 16 द्वीप समुद्रों के नाम* 

01) स्वयंभूरमण समुद्र   स्वयंभूरमण द्वीप 

02) अहीन्द्रवर समुद्र    अहीन्द्रवर द्वीप 

03) देववर समुद्र       देववर द्वीप 

04) यक्षवर समुद्र      यक्षवर द्वीप 

05) भूतवर समुद्र      भूतवर द्वीप 

06) नागवर समुद्र      नागवर द्वीप 

07) वैडूर्य समुद्र         वैडूर्य द्वीप 

08) वज्रवर समुद्र       वज्रवर द्वीप 

09) कांचन समुद्र       कांचन द्वीप 

10) रुपयवर समुद्र      रुप्यवर द्वीप 

11) हिंगुल समुद्र        हिंगुल द्वीप 

12) अंजनवर समुद्र    अंजनवर द्वीप 

13) श्याम समुद्र         श्याम द्वीप 

14) सिंदूर समुद्र         सिंदूर द्वीप 

15) हरितालसमुद्र       हरिताल द्वीप 

16) मन:शिल समुद्र     मन:शिल द्वीप 


*✍️समुद्रो के जल का स्वाद*

लवण समुद्र, वारुणीवर समुद्र, घृतवर समुद्र और क्षीरवर समुद्र इन चारों का जल अपने नामों के अनुसार है अर्थात लवण का जल खारा, वारूणी का जल मद्य के समान, घृतवर का जल घी के समान, क्षीरवर का जल दूध के समान है। इसी क्षीरवर समुद्र के जल से तीर्थंकरों का जन्माभिषेक होता है। 

◆ कालोदधि समुद्र, पुष्करवर समुद्र और  स्वयम्भूरमण समुद्र इन तीनों के जल का स्वाद सामान्य जल के सदृश ही होता है। 

◆ शेष सभी समुद्रो (असंख्यात समुद्रो) का जल इक्षुरस यानि गन्ने के रस के समान मधुर है। 

◆ जलचर जीव केवल लवण समुद्र, कालोदधि समुद्र और स्वयंभूरमण समुद्र में ही हैं अन्य किसी समुद्र में जलचर जीव नहीं है। 


*✍️पहला जम्बूद्वीप* 

मध्यलोक के बिल्कुल बीचोंबीच एक लाख योजन विस्तार वाला पहला जम्बूद्वीप है। यह थाली के आकार वाला द्वीप है। यहा अनादिनिधन जम्बू (जामुन) का वृक्ष है, जिसके कारण ही इस द्वीप का नाम जम्बूद्वीप पड़ा। यह वृक्ष पृथ्वीकायिक है। यहा नाभी के समान सुमेरु पर्वत है। जम्बूद्वीप छ्ह कुलाचल से सात क्षेत्र हो जाते है। 

जम्बूद्वीप मे 02 सूर्य और 02 चन्द्रमा है। 

जम्बूद्वीप के स्वामी अनादर और सुस्थित व्यंतर देव है। 


*✍️ लवण समुद्र*

जम्बूद्वीप को चारों तरफ से घेरे हुए पहला लवण समुद्र है, जो जम्बूद्वीप से दूने विस्तार यानि दो लाख योजन का है। यह सर्वत्र 1000 योजन गहरा है। यहा पर 1008 पाताल है जिसके जल के कारण ही यहा का जल हवा मे उठता रहता है। यही पर रावण वाली राक्षस नगरी है। यहा 96 कुभोगभूमि मे से 48 कुभोगभूमि है। 

◆ लवण समुद्र के जम्बूद्वीप के समान 24 खंड हो सकते हैं।  इस समुद्र मे 04 सूर्य और 04 चन्द्रमा है।

लवण समुद्र के स्वामी अनादर और सुस्थित व्यंतर देव है। 


*✍️दूसरा घातकी खंड द्वीप* 

मध्यलोक का दूसरा द्वीप घातकीखंड है जिसका विस्तार 04 लाख योजन है। यहा 02 इश्वाकार पर्वत हैं जिससे घातकीखंड के दो हिस्से पूर्व घातकी खंड और पश्चिम घातकी खंड हो जाते हैं। दोनों ही घातकी खण्डों में जम्बूद्वीप की तरह भरत, ऐरावत आदि क्षेत्र, हिमवान, महाहिमवान आदि कुलाचल पर्वत, गंगा-सिंधु आदि नदियां की रचना है। 

पूर्व घातकीखण्ड में विजय मेरु, पश्चिम घातकीखंड में अचल-मेरु स्थित है। 

◆ घातकीखंड में जंबूद्वीप के समान 144 खंड हो सकते है। घातकीखण्ड में 12  सूर्य 12 चंद्रमा है। घातकीखण्ड के प्रभास और प्रियदर्शन व्यंतर देव स्वामी है। 


*✍️ कालोद-समुद्र* 

घातकीखण्ड को चारों तरफ से घेरे हुए 08 लाख योजन विस्तार वाला कालोद समुद्र है। यह सर्वत्र 1000 योजन गहरा है। यहा 96 कुभोगभूमि मे से 48 कुभोगभूमि है। 

इसके जम्बूद्वीप के समान 672 खंड हो सकते है। 

कालोद समुद्र मे 42 सूर्य और 42 चंद्रमा है। 

कालोद-समुद्र के स्वामी काल और महाकाल व्यंतर देव है। 


*✍️तीसरा पुष्करवर द्वीप* 

कालोद-समुद्र को घेरे हुए 16 लाख योजन विस्तार वाला मध्यलोक का तीसरा पुष्करवर द्वीप है। इसके बीचो-बीच चूड़ी के आकार वाला मानुषोत्तर पर्वत है। कालोद-समुद्र से मानुषोत्तर पर्वत तक के आधे क्षेत्र को "पुष्करार्द्ध द्वीप" कहते हैं जो 08 लाख योजन है। 

इसमे घातकीखंड द्वीप की तरह ही उत्तर और दक्षिण में 02 इश्वाकार-पर्वत हैं। जिससे पुष्करार्द्ध द्वीप के दो हिस्से हो जाते हैं पूर्व पुष्करार्ध द्वीप और पश्चिम पुष्करार्द्ध द्वीप। पूर्व पुष्करार्द्ध द्वीप में मंदर मेरु, पश्चिम पुष्करार्द्ध द्वीप में विद्युन्माली मेरु स्थित है। 

इसमे 72 सूर्य और 72 चन्द्रमा है। 

पुष्करार्द्ध द्वीप के स्वामी पदम और पुण्डरीक व्यंतर देव है। 


*✍️अढ़ाई-द्वीप* 

जम्बू-द्वीप, लवण-समुद्र, घातकीखंड द्वीप, कालोद समुद्र, पुष्करवर-द्वीप के मानुषोत्तर पर्वत तक का भाग (पुष्करार्द्ध द्वीप) अढ़ाई-द्वीप कहलाता है इसका विस्तार 45 लाख योजन है। यहाँ मुक्ति के योग्य 15 कर्मभूमियाँ तथा 30 भोगभूमियाँ है। यहा 05  मेरु, 05 उत्तरकुरु, 05 देव कुरु, 20 गजदंत पर्वत, 30 कुलाचल, 170 विजयार्ध पर्वत, 04 इष्वाकार पर्वत, 01 मानुषोत्तर पर्वत, 170 आर्य खण्ड, 850 म्लेच्छ खण्ड आदि है। इन अढ़ाई-द्वीपों से आगे कोई ऋद्धिधारी विद्याधर या सामान्य मनुष्य भी नहीं जा सकता है। इसके आगे के असंख्यात द्वीपों में जघन्य भोगभूमि हैं, जिनमे त्रिर्यच-युगल रहते हैं। अढाई द्वीप तक 132 सूर्य 132 चन्द्रमा है। 


*✍️आंठवा नंदीश्वर द्वीप* 

मध्यलोक का आंठवा नंदीश्वर द्वीप है, इसका विस्तार 163 करोड़ 84 लाख योजन है। यहा 52 अकृत्रिम जिनालय है। हर जिनालय में 500 धनुष ऊँची 108-108 अनादिनिधन पद्मासन मुद्रा में अरिहंत भगवान की कुल 5616 प्रतिमाएं विराजमान हैं। तीनो अष्टानिका पर्व के अंतिम आठ दिनों में (अष्ठमी से पूर्णिमा तक) चारो निकाय के देव भक्ति भाव से आठ दिनों तक अखंड रूप से पूजा करते हैं। 

इस द्वीप मे 147456 सूर्य, 147456 चन्द्रमा है। 

नंदीश्वर द्वीप के स्वामी नन्दि और नन्दिप्रभ व्यंतर देव है। 


*✍️ 11 वा कुण्डलवर द्वीप* 

मध्यलोक का 11वा कुंडलवर द्वीप है। इसका वलय विस्तार 10485 करोड 76 लाख योजन है। इस द्वीप के मध्य मे एक सुवर्णमई गोलाकार कुण्डलवर पर्वत है। जिसकी ऊँचाई 75000 योजन, नीव 1000 योजन है। इस पर्वत पर स्थित 20 कूटो मे से 04 कूटो पर अकृत्रिम जिन चैत्यालय और बाकी 16 पर व्यंतर देव-देवी के निवास स्थान है। 

इस द्वीप मे 9437184 सूर्य और 9437184 ही चन्द्रमा स्थित है। 

कुण्डलवर द्वीप के स्वामी कुण्डल और कुण्डलप्रभ व्यंतर देव है। 


*✍️ 13 वा रुचकवर द्वीप* 

मध्यलोक के 13 वे द्वीप का नाम रुचकवर द्वीप है जो सुवर्ण वर्ण का है। इस का वलय विस्तार 167772 करोड 16 लाख योजन है। इसके मध्य वलयाकार रुचकवर पर्वत स्थित है। यह 84000 योजन ऊँचा, 84000 योजन चौड़ा और 1000 योजन गहरा गोलाकार सुवर्णमई पर्वत है। इस पर्वत के ऊपर स्थित 44 कूटो मे से चारो दिशाओ मे एक एक करके कुल 04 कूटो पर 04 अकृत्रिम जिन चैत्यालय हैं। 

इस द्वीप मे 150994944 सूर्य 150994944 ही चंद्रमा हैं। 


*✍️अकृत्रिम जिनमंदिर* 

जम्बूद्वीप से लेकर तेरहवें रुचकवर द्वीप तक ही अकृत्रिम जिनमंदिर हैं, आगे नहीं हैं। इन सब मंदिरों की संख्या 458 है। इसमे से 398 जिनमन्दिर तो मनुष्यलोक मे है। 52 जिनमन्दिर नन्दीश्वर द्वीप मे, 4 जिनमन्दिर कुण्डलवर द्वीप, 04 जिनमन्दिर रुचकवर द्वीप मे है। 


*✍️ असंख्यात द्वीपो ने जघन्य भोगभूमि* 

मानुषोत्तर पर्वत से लेकर स्वयम्भूरमण द्वीप मे बने कुण्डलाकार स्वयंप्रभ पर्वत तक असंख्य द्वीपो मे जघन्य भोगभूमि है। यहा पर संज्ञी पंचेन्द्रिय तिर्यंचों का निवास स्थान है। ये युगल ही उत्पन्न होते हैं युगल ही मरण को प्राप्त होते है। एक पल्य की उत्कृष्ट आयु, दो हजार धनुष ऊँचे, सुकुमार, कोमल अंगो वाले, फल भोजी, मंद कषायी हैं। अन्त में मरकर देवगति को प्राप्त कर लेते हैं। यहाँ विकलत्रय जीव नहीं होते हैं। 


*✍️अंतिम स्वयम्भूरमण द्वीप* 

मध्यलोक का सबसे अंतिम द्वीप स्वयम्भूरमण द्वीप है। इसकी वलय चौडाई राजू के आठवे भाग प्रमाण  है। इस स्वयंभूरमण द्वीप के मध्य में चूड़ी के समान आकार वाला स्वयंप्रभ पर्वत है। इस पर्वत के अंतरवर्ती भाग (अन्दर के भाग मे) अन्य द्वीपो के समान तिर्यंच की जघन्य भोगभूमि है। बाहरी भाग मे तिर्यंचो की कर्मभूमि है। यहा दुषमा काल (पंचम काल) है। यहा असंख्यात सूर्य और असंख्यात चन्द्रमा है। 


*✍️ सबसे अंतिम स्वयम्भूरमण समुद्र* 

मध्यलोक का सबसे अंतिम समुद्र स्वयम्भूरमण समुद्र है। यहा भी कर्मभूमि है, हमेशा पंचम काल (दुषमा काल) ही रहता है। स्वयम्भूरमण समुद्र का वलय विस्तार चौथाई राजू हैं। 

यहा असंख्यात सूर्य और असंख्यात चन्द्र है। 


*✍️ बाहय के चार कोने* 

मध्यलोक मे स्वयम्भूरमण समुद्र के बाद जो चार कोने बचते है वहा हमेशा पंचम काल (दुषमा काल) है,  यहा कर्मभूमि मे तिर्यंच पाए जाते है। 


*✍️ ज्योतिष देव* 

चंद्र, सूर्य, ग्रह, नक्षत्र, तारे ये पांच प्रकार के असंख्यात ज्योतिष्क देव इसी मध्यलोक में 790 योजन से 900 योजन तक की ऊँचाई कुल 110 योजन के बीच में रहते हैं। 

◆ मध्यलोक का सामान्य वर्णन पूर्ण हुआ

  ।।जिनवाणी माता की जय।। 

🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦🇬🇦

*आगम के परिपेक्ष में (शलभ जैन)*


24) चौबीस ठाणा वैक्रियिक मिश्र काययोग*

*२४) चौबीस ठाणा वैक्रियिक मिश्र काययोग* 🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴 *जहाँ कार्मण काययोग समाप्त होगा उसके अगले ही क्षण से ही मिश्र काययोग प्रारम्भ हो ...